आधी रात प्राइवेट जहाज से गिरकर समुद्र में डूब रहा था शख्स, इंडियन कोस्ट गार्ड्स ने दिया नया जीवन, 3 घंटे चला ऑपरेशन

Indian Coast Guard Rescues Man: आईसीजी जहाज c439 ने तुरंत रिस्पांस दिया। भारतीय तट रक्षक जहाज रात के अंधेरे में रवाना हो गया। आईसीजी के मुताबिक बचाव अभियान करीब तीन घंटे तक चला। समुद्र में गिरे शख्स को बचा लिया गया। अब उसकी हालत स्थिर है। 

Updated On 2024-02-04 09:53:00 IST
Indian Coast Guard

Indian Coast Guard Rescues Man: मौत सामने खड़ी हो और मदद मिल जाए तो इससे अच्छा क्या होगा? ऐसा ही एक वाकया समुद्र के बीच-ओ-बीच हुआ। प्राइवेट जहाज से एक शख्स अचानक समुद्र में गिर गया। इसकी सूचना जैसे ही इंडियन कोस्ट गार्ड्स को मिली वे मदद के लिए मौके पर रवाना हो गए। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद समुद्र में गिरे शख्स को बाहर निकाल लिया गया। उसे तत्काल इलाज मुहैया कराया गया। अब उसकी हालत स्थिर है। रेस्क्यू का वीडियो भी सामने आया है।   

प्राइवेट जहाज से गिरकर डूब रहा था शख्स
यह पूरा मामला मुंबई के पास समुद्री तट का है। निजी याच मैकग्रेगर 6 में सवार एक शख्स शनिवार की रात अचानक समुद्र में गिर गया। घटना के संबंध में इमरजेंसी कॉल की गई। जिसका आईसीजी जहाज c439 ने तुरंत रिस्पांस दिया। भारतीय तट रक्षक जहाज रात के अंधेरे में रवाना हो गया। आईसीजी के मुताबिक बचाव अभियान करीब तीन घंटे तक चला। समुद्र में गिरे शख्स को बचा लिया गया। अब उसकी हालत स्थिर है। 

आईसीजी ने पहले भी बचाई कई जिंदगियां
यह पहली बार नहीं जब भारतीय तटरक्षक बल एक संकटमोचन की तरह खड़ा रहा। कई ऑपरेशन किए हैं, जिसमें सैकड़ों लोगों की जिंदगी बचाई है। पिछले साल 2023 में गोवा में तटरक्षक जिला मुख्यालय को इमरजेंसी कॉल आई। तत्काल राहत बचाव अभियान शुरू किया गया। कारवार के पास एक अनुसंधान पोत से 36 लोगों को बचाया गया था। इसी तरह 9 दिसंबर 2016 को आईसीजी जहाजों ने एक बचाव अभियान के दौरान कुल 242 पर्यटकों को बचाया था। 

Tags:    

Similar News