हवा, पानी और पहाड़ों पर योग: सेना के जवानों ने दिखाया जज्बा, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया सेहत का संदेश

International Yoga Day: भारतीय सेना के जवानों ने शुक्रवार 21 जून को अपने आदम्य साहस का परिचय दिया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हवा, पानी और पहाड़ों में योग के विभिन्न आसन कर निरोगी जीवन का संदेश दिया। राजस्थान के जैसलमेर में BSF जवानों ने रेत के टीलों पर सामूहिक योगाभ्यास किया।
#WATCH जैसलमेर, राजस्थान: BSF कर्मियों ने 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सम रेत के टीलों पर योग किया।
(सोर्स: BSF) pic.twitter.com/yHOK21D1qq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2024
सिक्किम के मुगुथांग सब सेक्टर में आईटीबीपी के जवानों ने 15,000 फीट से अधिक की ऊंचाई और नौसेना कर्मियों ने INS तेग पर योगाभ्यास किया। पूर्वी लद्दाख में भारतीय सेना के जवानों ने 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2024 पर पहाड़ी पर योग अभ्यास किया।

#WATCH 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2024 के अवसर पर नौसेना कर्मियों ने INS तेग पर योगाभ्यास किया।
(सोर्स: भारतीय नौसेना) pic.twitter.com/5ZIHTnUl1l
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2024

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल शुक्रवार सुबह बनासकांठा जिले में स्थित नाडाबेट भारत-पाकिस्तान सीमा पर पहुंचे। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर यहां बीएसएफ जवानों और आम नागरिकों के साथ योग अभ्यास किया।

#WATCH गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने आज बीएसएफ जवानों और अन्य लोगों के साथ बनासकांठा जिले में नाडाबेट भारत-पाकिस्तान सीमा जीरो पॉइंट पर योग किया।#InternationalYogaDay pic.twitter.com/f8QxCU7HlJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2024

#WATCH पूर्वी लद्दाख: भारतीय सेना के जवानों ने 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 के अवसर पर पूर्वी लद्दाख में योगाभ्यास किया।
(सोर्स: भारतीय सेना) pic.twitter.com/PgMhwP4Tlg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2024
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS