जम्मू-कश्मीर: पुंछ में पाक आर्मी ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब 

Jammu and Kashmir Ceasefire violation
X
India-Pak Conflict: पाकिस्तान ने लगातार छठवें दिन किया सीजफायर का उल्लंघन; नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर सेक्टर में गोलीबारी।
J&K Ceasefire violation: भारतीय सेना की राइजिंग स्टार कोर ने बताया, कठुआ के पंजतीर्थी क्षेत्र में 31 मार्च की रात संदिग्ध गतिविधियों के चलते गोलीबारी हुई थी। 1 अप्रैल को सुबह तलाशी अभियान शुरू किया गया। यह अभियान अब भी जारी है।

Jammu and Kashmir Ceasefire violation: पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार (1 अप्रैल) को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में घुसपैठ कर संघर्ष विराम के समझौते का उल्लंघन किया है। इंडियन आर्मी ने उसे मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारतीय सेना के मुताबिक, कृष्णा घाटी ब्रिगेड की नांगी टेकरी बटालियन ने इस हमले का करारा प्रभावी ढंग से जवाब दिया है। फिलहाल, पूरे इलाके निगरानी बढ़ा दी गई है।

कृष्णा घाटी सेक्टर स्थित नियंत्रण रेखा के पार 01 अप्रैल 25 को माइन ब्लास्ट हुआ। जिसके बाद पाकिस्तानी सेना ने गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इस पर भारतीय सैनिकों ने नियंत्रित और संतुलित तरीके से जवाबी फायरिंग की। फिलहाल, स्थिति नियंत्रण में है। इलाके पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

आर्मी के साथ CRPF और पुलिस भी एक्टिव
भारतीय सेना नियंत्रण रेखा पर शांति बनाए रखने 2021 के डीजीएसएमओ समझौते के सिद्धांतों का लगातार पालन कर रही है। लेकिन 31 मार्च की रात संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के नेतृत्व में संयुक्त अभियान शुरू किया गया।

सुरक्षा बलों ने बढ़ाई चौकसी
सुरक्षा बलों ने सुबह तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने भी क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी है। स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। खुफिया सूचनाओं के आधार पर पाकिस्तानी सेना भी इलाके में घात लगाए हुए है। क्योंकि अभियान जारी है।

31 मार्च की रात को संदिग्ध गतिविधि
भारतीय सेना की राइजिंग स्टार कोर ने अभियान की पुष्टि करते हुए बताया, कठुआ के पंजतीर्थी क्षेत्र में 31 मार्च की रात को संदिग्ध गतिविधि देखी गई, जिस कारण यहां गोलीबारी हुई। भारतीय सेना, जेके पुलिस और सीआरपीएफ जवानों ने 1 अप्रैल को सुबह तलाशी अभियान शुरू किया, जो अब भी जारी है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story