Jharkhand Election 2024: झारखंड में पहले चरण के चुनाव में 65.27% हुआ मतदान, 683 उम्मीदवारों का भाग्य EVM में कैद

Jharkhand Election 2024 Live
X
झारखंड चुनाव 2024 live
Jharkhand Election 2024 Live: झारखंड चुनाव 2024 के पहले चरण में 43 सीटों पर दोपहर1 बजे तक 46.25% मतदान हुआ है। इस बीच इलेक्शन ड्यूटी में कोताही करने पर IPS किशनसहाय मीणा को सस्पेंड कर दिया गया है।

Jharkhand Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव का पहला चरण बुधवार 13 नवंबर को संपन्न हो गया। झारखंड में इस बार भी गांवों, जंगलों और पहाड़ों पर लोकतंत्र मुस्कराता हुआ दिखा। मतलब कि यहां अच्छी खासी वोटिंग हुई।

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लोग चेतावनी के बावजूद घरों से निकले और मतदान किया। इसी के साथ पहले चरण की कुल 43 सीटों पर 65.27 प्रतिशत मतदान हुआ। यह पिछले विधानसभा चुनाव से लगभग एक प्रतिशत अधिक है। इसी के साथ बुधवार को कुल 683 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया।

इस बार झारखंड के शहरी मतदाता अपने मताधिकार के प्रयोग को लेकर गंभीर नहीं दिखे। राजधानी रांची में सबसे कम मतदान हुआ। वहीं जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, हटिया, कांके हजारीबाग में 60 प्रतिशत से कम मतदान हुआ। हालांकि, इस बार रांची में मतदान का आंकड़ा 50 प्रतिशत से पार कर गया, जो पिछली बार से अधिक है। यहां इस बार 51.50 प्रतिशत वोट पड़े। कांके को छोड़कर अन्य शहरी क्षेत्रों में भी मतदान प्रतिशत में आंशिक सुधार हुआ है। सबसे अधिक 77.32 प्रतिशत मतदान खरसावां में हुआ।

पहली बार 43 सीटों पर एक बार में हुआ मतदान
झारखंड में पहली एक बार ही 43 सीटों पर मतदान कराया गया। इसके बावजूद छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ। जिसको चुनाव आयोग और पुलिस प्रशासन की बड़ी उपलब्धि कहा जा सकता है। इससे पहले, बुधवार को सभी मतदान केंद्रों पर साढ़े पांच बजे से पोलिंग पार्टियों की उपस्थित में माक पोल शुरू हुआ था।

सुबह सात बजे से शुरू हुई वोटिंग
झारखंड में पहले चरण के मतदान में करीब- करीब सभी केंद्रों पर निर्धारित समय 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। कुछ केंद्रों पर ईवीएम एवं वीवीपैट में खराबी की शिकायत आई, जहां समय पर या तो उन्हें दुरुस्त किया गया या उन्हें बदलकर मतदान शुरू कराया गया। पहले चरण की जिन 43 सीटों पर मतदान संपन्न हुआ उनमें अधिसंख्य आरक्षित थे। 17 सामान्य, छह एससी तथा 20 एसटी सीटों पर चुनाव हुआ।

35 विधानसभा में बढ़ा मतदान प्रतिशत, आठ में घटा
साल 2019 के विधानसभा चुनाव की अपेक्षा इस बार 35 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई है। दूसरी तरफ, आठ विधानसभा क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत में कमी आई है। इनमें घाटशिला, जुगसलाई, ईचागढ़, कांके, पांकी, छतरपुर और तमाड़ शामिल हैं।

नौ विधानसभा क्षेत्रों में 70 प्रतिशत से अधिक मतदान
पहले चरण के चुनाव में कुल 43 विधानसभा क्षेत्रों में 9 में 70% से अधिक मतदान हुआ है। इनमें खरसावां, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, सरायकेला, मांडर, सिसई, बिशुनपुर तथा लोहरदगा सम्मिलित हैं। इनमें अधिसंख्य आदिवासी सीट हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में पांच विधानसभा क्षेत्रों बहरागोड़ा, घाटशिला, ईचागढ़, खरसावां तथा लोहरदगा ने ही यह उपलब्धि हासिल की थी।

यह भी पढ़ें : SC की अजित पवार गुट को हिदायत: कहा- खुद के बलबूते लड़ें चुनाव, किसी दूसरे के 'पावर' का इस्तेमाल नहीं करें

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story