झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर ढेर: पुलिस राइफल छीनकर भागा तो STF ने किया Encounter, जानिए कौन था अमन साहू...

Gangster Aman Saw Encounter: झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू मंगलवार (11 मार्च) को मारा गया। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने अमन को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। अमन को रायपुर से पुलिस रिमांड में रांची लाया जा रहा था। पलामू में पुलिस की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। अमन ने फायदा उठाकर जवान से इंसास राइफल छीनी और भागने की कोशिश की। पुलिस ने रोका तो अमन ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो अमन ढेर हो गया। मुठभेड़ में एक जवान घायल है। घटना चैनपुर-रामगढ़ रोड़ के अन्हारी ढ़ोढ़ा घाटी में हुई है।
रायपुर से रांची लाया जा रहा था
जानकारी के मुताबिक, गैंगस्टर अमन साहू छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के जेल में था। मंगलवार को अमन को रायपुर से झारखंड के रांची लाया जा रहा था। पलामू के चैनपुर के पास पुलिस की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। एक्सीडेंट का फायदा उठाकर अमन साहू ने भागने की कोशिश की। अमन ने सिपाही की राइफल छीनी और फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो अमन ढेर हो गया। पलामू की एसपी रेशमा रमेशन ने एनकाउंटर की पुष्टि की है।
कौन था अमन
अमन साहू रांची के मतबे गांव का रहने वाला था। अमन पर झारखंड में रंगदारी, हत्या, एक्सटॉर्शन सहित अलग-अलग थानों में 125 केस दर्ज हैं। पहली बार 2019 में गिरफ्तार हुआ लेकिन 29 सितंबर 2019 को ही फरार हो गया। 3 साल बाद जुलाई 2022 में दोबारा गिरफ्तार किया गया।
जेल से ही गैंग को ऑपरेट करने की भी बात सामने आई है। अमन की आधुनिक हथियारों के साथ कई फोटो भी है।
रायपुर जेल में था अमन
अमन साहू झारखंड पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती था। गिरोह के निशाने पर कोयला कारोबारी, ट्रांसपोर्टर, ठेकेदार, रियल एस्टेट कारोबारी और बिल्डर हैं। अमन इनसे रंगदारी वसूलता था। अमन साहू पर रायपुर में रंगदारी के दो मामले दर्ज थे। 40 पुलिसकर्मियों की टीम अमन को झारखंड से प्रोडक्शन वारंट पर 14 अक्टूबर को रायपुर लेकर आई थी। कारोबारी प्रह्लाद राय अग्रवाल की कार पर फायरिंग केस में अमन साहू मुख्य आरोपी है।पिछले साढ़े तीन महीने से रायपुर जेल में था।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS