झारखंड में जुलूस के जश्न में बवाल: दो समुदाय के बीच झड़प के बाद पथराव; कई दुकानों और गाड़ियों में लगाई आग

Jharkhand violence: झारखंड में शुक्रवार (14 मार्च) को बवाल हो गया। गिरिडीह में होली जुलूस के दौरान दो समुदाय के बीच झड़प हो गई। भीड़ ने कई दुकानों और गाड़ियों में आग लगा दी।;

Update:2025-03-15 08:50 IST
Jharkhand violenceJharkhand violence
  • whatsapp icon

Jharkhand violence: झारखंड में शुक्रवार (14 मार्च) को बवाल हो गया। गिरिडीह में होली जुलूस के दौरान दो समुदाय के बीच झड़प हो गई। लोग आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते हिंसा फैल गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव किया। भीड़ ने कई दुकानों और गाड़ियों में आग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। घटना में कई लोग चोटिल हुए हैं। इलाके में शांति बहाल करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात है। 

जुलूस का विरोध करने पर हिंसा 
जानकारी के मुताबिक, घोड़थंबा ओपी क्षेत्र में शुक्रवार (14 मार्च) को होली पर लोग जूलूस निकाल रहे थे। एक समूह ने जुलूस का इलाके से गुजरने का विरोध किया। दोनों पक्षों के बीच पहले बहस हुई। फिर विवाद होने लगा। देखते ही देखते झड़प के बाद  दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव किया। भीड़ ने कई दुकानों और गाड़ियों में आग लगा दी। हिंसा की खबर मिलते ही पुलिस  पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति पर नियंत्रण पाया।

हम दोनों समुदायों की पहचान कर रहे हैं
एसपी डॉ. बिमल ने कहा कि घोड़थंबा ओपी क्षेत्र में दो समुदायों के बीच झड़प की घटना सामने आई है। होली के जश्न के दौरान यह घटना हुई। हम दोनों समुदायों की पहचान कर रहे हैं। पहचान होने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और किसी को कोई बड़ी चोट नहीं आई है। कुछ वाहनों में आग भी लगाई गई है।

अब स्थिति नियंत्रण में है
उप विकास आयुक्त स्मिता कुमारी ने कहा कि होली के जश्न के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश की, लेकिन अब स्थिति नियंत्रण में है। हमें मिली जानकारी के अनुसार कुछ असामाजिक तत्वों ने कुछ वाहनों में आग लगा दी है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।  

Similar News