कर्नाटक में सामने आया नया स्कैंडल: JDS नेता सूरज रेवन्ना पर लगे अप्राकृतिक संबंध बनाने के आरोप, FIR दर्ज

Suraj Revanna FIR: कर्नाटक में एक नया स्कैंडल सामने आ गया है। जेडीएस नेता एचडी रेवन्ना और उनके बड़े बेटे प्रज्वल रेवन्ना के बाद अब छोटे भाई सूरज भी विवादों में घिर गए हैं। सूरज के खिलाफ एक व्यक्ति ने अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। सूरज रेवन्न के खिलाफ हासन जिले के होलनरसिपुरा पुलिस स्टेशन में सूरज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
शिकायतकर्ता ने क्या लगाए आरोप
शिकायतकर्ता ने अपने बयान में कहा है कि सूरज रेवन्ना ने उसे 16 जून को अपने फार्म हाउस पर बुलाया था। यहां पहुंचने पर सूरज मुझे गलत तरीके से छूने लगे। सूरज ने मेरे गले पर काटा । मेरे ओठों को चूमा। इसके बाद जबरन मेरे सारे कपड़े उतरवा लिए और मेरे साथ अप्राकृतिक यौन संबंध दी। पुलिस ने सूरज के खिलाफ आईपीसी की धारा 377, 342, 506 और 34 के तहत केस दर्ज किया है।
सूरज ने दो लोगों के खिलाफ दर्ज कराई थी शिकायत
इससे पहले, सूरज रेवन्ना ने दो लोगों के खिलाफ ब्लैकमेल करने की शिकायत दर्ज कराई थी। सूरज रेवन्ना ने अपनी FIR में आरोप लगाया था कि ये दोनों लोग उन्हें यौन शोषण के झूठे आरोप में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। इससे बचने के लिए 5 करोड़ रुपए मांग रहे हैं। इस मामले में सूरज और शिवकुमार ने चेतन और उसके एक रिश्तेदार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ गंभीर आरोप
सूरज रेवन्ना के बड़े भाई प्रज्वल रेवन्ना को 24 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। वह दुष्कर्म और यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे हैं। प्रज्वल को 31 मई को जर्मनी से बंगलुरू हवाई अड्डे पर उतरते ही एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया था। उनके खिलाफ अब तक अलग-अलग लड़कियों के साथ 2500 से ज्यादा अश्लील वीडियो क्लिप की जानकारी सामने आ चुकी है।
सीबीआई ने जारी किया था ब्लू कॉर्नर नोटिस
सीबीआई ने प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ इंटरपोल से 'ब्लू कॉर्नर नोटिस' जारी कराया था। प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ पुलिस अब तक 3 अलग-अलग केस दर्ज कर चुकी है। पहला केस 47 साल की पूर्व नौकरानी के यौन शोषण से जुड़ा है। दूसरा केस 44 साल की महिला के साथ दुष्कर्म करने का है। इस महिला ने प्रज्वल पर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। तीसरा मामला भी दुष्कर्म का ही है।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS