Logo
Kolkata Doctor Rape-Murder Case: कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस में पहले तीन कॉल्स का ऑडियो क्लिप वायरल हो गया है। इनसे साफ जाहिर है अस्पताल ने माता-पिता से जानकारी छिपाई।

Kolkata Doctor Rape-Murder Case: कोलकाता के RG Kar मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के दुष्कर्म और मौत के मामले में तीन ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इस क्लिप में उस रात के पहले तीन कॉल्स रिकॉर्ड हैं, जब पीड़िता के माता-पिता को घटना की जानकारी दी गई थी। इन कॉल रिकॉर्ड्स से साफ पता चलता है कि अस्पताल ने डॉक्टर के माता-पिता से बेटी के साथ हुई वारदात की जानकारी समय से नहीं दी है।

पहली कॉल: अस्पताल ने क्या बताया माता-पिता को?
बता दें कि अब तक पुलिस और जांच एजेंसियों ने कॉल रिकॉर्ड्स की पुष्टि नहीं की है। हालांकि,जो तीन क्लिप्स वायल हो रहे हैं, वह अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।  पहले कॉल में अस्पताल की एक महिला कर्मचारी ने ट्रेनी डॉक्टर के -पिता को बताया कि उनकी बेटी बहुत बीमार है और वह तुरंत अस्पताल पहुंचे। इस कॉल में महिला ने खुद को असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट बताया, लेकिन अपना नाम नहीं बताया।

ये भी पढें: कोलकाता पुलिस ने वायरल Videos पर दी सफाई, डॉक्टर की बॉडी पर लिपटे चादर को लेकर बड़ा खुलासा

Kolkata Doctor Rape-Murder Case
कोलकाता में डॉक्टर रेप-मर्डर के मुख्य आरोपी संजय रॉय को पुलिस ने वारदात के एक दिन बाद गिरफ्तार किया था।

दूसरी कॉल: इमरजेंसी में भर्ती होने की जानकारी दी
दूसरी कॉल में वही महिला कर्मचारी ने माता-पिता को बताया कि उनकी बेटी को इमरजेंसी में भर्ती किया गया है और उसकी हालत बेहद गंभीर है। जब पीड़िता के पिता ने और जानकारी मांगी, तो महिला ने कहा कि डॉक्टर ही इस बारे में बता सकते हैं। इस कॉल में भी महिला ने अपनी पहचान असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट के रूप में की, लेकिन उसने फिर से नाम नहीं बताया। इस कॉल से माता-पिता की चिंता और भी बढ़ गई।

ये भी पढें:कोलकाता रेप-मर्डर केस: 4 घंटे तक हुआ आरोपी संजय रॉय का पॉलीग्राफ टेस्ट, CBI ने 15 जगहों पर की छापेमारी

Kolkata Doctor Rape Case
कोलकाता केस को लेकर देश भर में डॉक्टरों ने हड़ताल की।

तीसरी कॉल: पिता को बताया बेटी ने की है खुदकुशी
तीसरी कॉल में, महिला कर्मचारी ने पीड़िता के पिता को बताया कि उनकी बेटी ने शायद आत्महत्या कर ली है और वह शायद मर चुकी है। इस कॉल में महिला ने यह भी बताया कि पुलिस मौके पर है और उन्हें तुरंत अस्पताल आने की सलाह दी। यह कॉल सुनकर पीड़िता के माता-पिता स्तब्ध रह गए। इस कॉल के बाद माता-पिता ने तुरंत अस्पताल के लिए रवाना होने का फैसला लिया। माता-पिता का दावा है कि अस्पताल पहुंचने के बाद भी उन्हें अपनी बेटी की हत्या होने की बात नहीं बताई गई।

ये भी पढें: कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस: सीबीआई जांच में खुलासा, आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हो रही थी मानव अंगों की तस्करी

पुलिस पर लगा जानकारी छिपाने का आरोप
इस मामले में कोलकाता पुलिस ने पहले ही एक सिविक वॉलंटियर संजय रॉय को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन पीड़िता के माता-पिता का आरोप है कि पुलिस और अस्पताल प्रशासन ने उनसे जानकारी छिपाई। बाद में, कोलकाता हाईकोर्ट के आदेश पर CBI ने इस मामले की जांच शुरू की। CBI की जांच के दौरान भी अस्पताल के किसी अधिकारी ने मीडिया से बात नहीं की, जिससे शक और भी बढ़ गया। कोलकाता रेप मर्डर केस में पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष भी शक के घेरे में है।

ये भी पढें: कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस: SC ने ममता सरकार को लगाई फटकार, पूछा- अंतिम संस्कार के 3 घंटे बाद क्यों दर्ज हुई FIR

जानें, किसने सबसे पहले किया था पिता को फोन
अस्पताल के छाती विभाग के इंचार्ज डॉ. अरुणावा दत्ता चौधरी ने मीडिया को बताया कि ट्रेनी डॉक्टर के माता-पिता को फोन कॉल्स एक नॉन-मेडिकल असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट सुचरिता सरकार ने किए थीं। सरकार को CBI ने पूछताछ के लिए भी बुलाया था। हालांकि, सुचारिता अब तक मीडिया से रूबरू नहीं हुई हैं। इससे पहले पीड़िता के माता-पिता ने बताया था कि अस्पताल ने उन्हें सही जानकारी नहीं दी।

ये भी पढें:Kolkata Case: '151mg सीमेन' थ्योरी खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने वकीलों को सुनाई खरी-खोटी; कहा- सोशल मीडिया का तर्क नहीं दें

मामले में अब तक सिर्फ एक आरोपी की हुई हे गिरफ्तारी
CBI ने 14 अगस्त को इस मामले की जांच शुरू की और अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पीड़िता के माता-पिता ने न्याय की मांग की है और कहा है कि इस मामले की सही जांच होनी चाहिए। इस मामले में शामिल सभी पक्षों से पूछताछ जारी है। CBI इस मामले में मुख्य आरोपी संजय रॉय समेत सात लोगों से पूछताछ कर चुकी है। फोरेंसिक जांच और डीएनए टेस्टिंग के लिए सीबीआई ने दिल्ली AIIMS के एक्सपर्ट्स से मदद मांगी है। मामले में संजय रॉय को छोड़कर अब तक किसी दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

5379487