Kolkata GPO employee Arrested: मंगलवार को कोलकाता के जनरल पोस्ट ऑफिस (GPO) में एक 34 वर्षीय युवक को महिला कर्मचारी का वॉशरूम में वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आरोपी डाकघर में अस्थायी कर्मचारी है और उल्टाडांगा का निवासी है। घटना के समय वह अपने मोबाइल फोन से दरवाजे के बीच की दरार से महिला कर्मी का वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा था। 

वीडियो बनाने की कोशिश में पकड़ा गया आरोपी
घटना सुबह लगभग 11:50 बजे हुई, जब पीड़िता डाकघर के महिला वॉशरूम में थी। तभी आरोपी दरवाजे की दरार से मोबाइल फोन के जरिए वीडियो बनाने का प्रयास कर रहा था। लेकिन, अन्य कर्मचारियों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। मौके पर ही आरोपी की हरकत को देख कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। 

पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच 
घटना के बाद हरे स्ट्रीट पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी के मोबाइल फोन को जब्त कर लिया। फोन में मिले सबूतों के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

घटना से कर्मचारियों में आक्रोश
इस घटना के बाद GPO के कर्मचारियों में गुस्सा देखा जा रहा है। महिला कर्मचारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना उनके कामकाजी माहौल को प्रभावित कर रही है। इस घटना के बाद डाकघर प्रबंधन ने सुरक्षा के उपायों को और मजबूत करने का आश्वासन दिया है। 

आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मां  
महिला संगठन और कर्मचारियों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह की घटनाओं से महिलाओं के आत्मसम्मान और सुरक्षा पर गंभीर चोट लगती है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी और मामले की पूरी जांच की जाएगी।