Lok Sabha Chunav 2024: पिछले ढाई महीने से जारी लोकसभा चुनाव का प्रचार अभियान गुरुवार को थम गया। पक्ष-विपक्ष के सभी नेताओं ने धुआंधार प्रचार किया, लेकिन रैलियों के मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने सबको पीछे छोड़ दिया। 65 दिन में 204 रैलियां कर सीएम योगी प्रधानमंत्री मोदी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से भी आगे निकल गए। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि, देश के 15 राज्यों की चुनावी सभाएं की हैं। यूपी से लगे बिहार और माहराष्ट्र में उनकी डिमांड सर्वाधिक रही। दोनों स्टेटों में सीएम योगी ने 9-9 चुनावी सभाएं की हैं। जबकि, राजस्थान और उत्तराखंड में उन्होंने चार-चार सभाएं की। पार्टी ने जम्मू कश्मीर से लेकर पश्चिम बंगाल तक योगी की सभाएं कराई। हालांकि, फायदा कितना मिला, यह तो 4 जून के परिणाम बताएंगे। 

CM योगी आदित्यानाथ की स्टेटवार रैलियां 

स्टेट  रैलियों की संख्या
उत्तर प्रदेश 169 
बिहार  9
महाराष्ट्र 9
उत्तराखंड 4
राजस्थान 4
छत्तीसगढ़ 3
प. बंगाल 3
ओडिशा 2
हरियाणा 2
हिमाचल प्रदेश 2
पंजाब 2
मध्य प्रदेश 1
दिल्ली 1
जम्मू कश्मीर 1
चंडीगढ़ 1

UP में रिकार्ड 159 जनसभाएं
योगी आदित्यनाथ सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। लिहाजा, यूपी में उनका लोकप्रिय होना लाजिमी है। यहां भी उन्होंने पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्ढा से अधिक सभाएं की हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने यूपी में 32 रैलियों के जरिए 58 प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। जबकि, सीएम योगी ने 159, जेपी नड्डा ने नौ और अमित शाह मे 38 जनसभाएं और रोड शो किए। 

ममता बनर्जी की 8 किमी लंबी पदयात्रा
2024 के लोकसभा चुनाव में बड़ी रैलियों और रोड शो की बात करें तो पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में 8 किमी लंबी पदयात्रा के साथ अव्वल हैं। पीएम मोदी ने पंजाब के होशियारपुर में आखिरी रैली की। यहां से वह कन्याकुमारी गए, जहां 45 घंटे के ध्यान योग में हैं।  

प्रियंका गांधी ने 108 रैली, 100 रोड शो किए 
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 55 दिन में 108 सार्वजनिक सभाएं और रोड शो, 100 से अधिक मीडिया बाइट्स, छह इंटर व्यू दिए। प्रियंका ने 16 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में प्रचार कर प्रधानमंत्री मोदी के आरोपों का नपे-तुले अंदाज में जवाब दिया।