Logo
Exit Poll Results 2024: लोकसभा चुनाव में शनिवार को अंतिम चरण के साथ मतदान प्रक्रिया खत्म हुई। इसके बाद 12 एग्जिट पोल के नतीजे सामने आए, जिनमें नरेंद्र मोदी हैट्रिक लगाते नजर आ रहे हैं।

Exit Poll Results 2024: लोकसभा चुनाव नतीजों से तीन दिन पहले शनिवार शाम (1 जून) को एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आए। देश की तमाम एजेंसियां अपने पोल सर्वे यानी एग्जिट पोल (Exit Poll) जारी किए। Inh-हरिभूमि, जनता TV अपने सटीक सर्वे के साथ दूसरी एजेंसियों के आंकड़ों से भी रू-ब-रू कराया। तीन एग्जिट पोल में एनडीए को 400 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य 9 एग्जिट पोल में भी एनडीए को बंपर बहुमत मिला। इससे माना जा रहा है कि तीसरी बार मोदी सरकार बनेगी।

टुडेज चाणक्य, एक्सिस माय इंडिया और TV-CNX- इंडिया टीवी ने पोल नतीजों में एनडीए को 400 या उससे ज्यादा सीटें दी हैं। जबकि SAAM-जन की बात ने भी बीजेपी की अगुआई वाले एनडीए को 400 सीटों के आसपास बताया। वहीं, इंडिया ब्लॉक को 150 से 160 सीटें मिलने का अनुमान है। सर्वे नतीजों में मध्य प्रदेश और राजस्थान में बीजेपी को शानदार बढ़त मिलती दिख रही है। छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी को 10 सीटें मिलने का अनुमान है।

मतगणना से पहले एग्जिट पोल, कितने सटीक?
बता दें कि इस बार लोकसभा चुनाव 7 अलग-अलग चरणों में हुए। 1 जून को अंतिम दौर का मतदान हुआ। 4 जून को लोकसभा चुनाव के परिणाम सबसे सामने होंगे, लेकिन इससे पहले देखना है कि एग्जिट पोल्स में सर्वे एजेंसियों का अनुमान वास्तविक नतीजों के मुकाबले कितना सटीक बैठता है?

2024 Exit Poll Results: कुल सीटें: 543, बहुमत: 272

एग्जिट पोल एजेंसी बीजेपी+ कांग्रेस+ अन्य
जनता TV-INH-हरिभूमि 353-383 152-182 4-12
जन की बात-SAAM 362-392 141-161 10-20
D-Dynamics-इंडिया न्यूज  371 125 47
मैट्रिज-रिपब्लिक भारत 353-368 118-133 43-48
P MARQ-रिपब्लिक टीवी 359 154 30
न्यूज नेशन 342-378 153-169 21-23
पोलस्ट्रैट- इंडिया न्यूज 371 125 47
एक्सिस- इंडिया टुडे 361-401 131-166 8-20
सी वोटर-एबीपी न्यूज              244-292  123-169 4-12
TV-CNX- इंडिया टीवी       371-401 109-139 28-38
टुडेज चाणक्य-न्यूज24 400  107 36
ETG- टाइम्स नाउ          358 152 33

2019 Exit Poll V/S Results 

एग्जिट पोल एजेंसी बीजेपी+ कांग्रेस+ अन्य
एक्सिस- आज तक 339-365 77-108 79-111
नेल्सन- एबीपी न्यूज  267 127 148
सीएनएक्स- इंडिया टीवी 300 120 122
इप्सोस- न्यूज18 336 82 124
चाणक्य- न्यूज24 350 95 97
वीएमआर- टाइम्स नाउ 306 132 104
सी वोटर- रिपब्लिक 305 124 113

2019 के असल नतीजे: बीजेपी ने पिछले लोकसभा चुनाव में 303 सीटें जीतीं और एनडीए ने कुल 352 सीटों पर कब्जा किया था। वहीं यूपीए के खाते में महज 91 सीटें आई थीं। इसमें से 52 सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली थी। जबकि अन्य को 116 सीटें मिली थीं।

एग्जिट पोल्स को लेकर चुनाव आयोग की गाइडलाइन
चुनाव आयोग ने मतदान प्रक्रिया के बीच में सभी तरह के सर्वे और एग्जिट पोल के नतीजे दिखाने पर प्रतिबंध लगाया था। आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक, मतदान प्रक्रिया पूरी होने के आधा घंटे बाद यानी 6.30 बजे के बाद ही एग्जिट पोल के नतीजे जारी हुए।

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे बोले- 295 से ज्यादा सीटें मिलेंगी
लोकसभा चुनाव में मतदान प्रक्रिया खत्म होने से ऐन पहले दिल्ली में विपक्षी गठबंधन (INDIA) की अहम बैठक हुई। यह बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आवास पर बुलाई गई, जिसमें विपक्षी दलों के कई दिग्गज नेता शामिल हुए। बैठक के बाद खड़गे ने विपक्षी गठबंधन को 295 सीटें मिलने का दावा किया। दूसरी ओर कांग्रेस, सपा और आरजेडी ने एग्जिट पोल्स का बहिष्कार करने का फैसला लिया था। हालांकि, कांग्रेस ने कहा है कि वह जनता का मूड सबसे सामने रखेगी और एग्जिट पोल डिबेट में हिस्सा लेगी।

5379487