Logo
Lok Sabha Election phase 7 Voting Update: 542 लोकसभा सीटों के लिए छठे फेज तक 485 सीटों पर मतदान हो चुका है। गुजरात में सूरत से भाजपा उम्मीदवार रहे मुकेश दलाल निर्विरोध चुनाव जीत चुके हैं। इसलिए वोटिंग 542 सीटों पर ही हो रही है। 

Lok Sabha Election phase 7 Voting Update: लोकसभा चुनाव 2024 के 7वें यानी अंतिम फेज के लिए शनिवार को 7 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 57 सीटों पर वोटिंग शाम 6 बजे खत्म हो गई। चुनाव आयोग के मुताबिक, शाम पांच बजे तक 58.3% वोटिंग हुई है। वोटिंग में हिमाचल आगे है। यहां 66.46% मतदान पड़े हैं। जबकि सबसे कम 48.86% वोटिंग बिहार में हुई है।

इस फेज में 904 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 809 पुरुष और 95 महिला प्रत्याशी हैं बड़े चेहरों खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 3 केंद्रीय मंत्री- आरके सिंह, रविशंकर प्रसाद, अनुराग ठाकुर के अलावा कंगना रनौत, रवि किशन, पवन सिंह, काजल निषाद, ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी, अफजाल अंसारी, विक्रमादित्य सिंह चुनाव लड़ रहे हैं।  

Live Update...

  • शाम पांच बजे तक कहां कितनी वोटिंग:
voting
  • पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने मूसा गांव में बने मतदान केंद्र पर वोट डाला। 
  • ओडिशा में राज्य विधानसभा के चौथे चरण के चुनाव में दोपहर 1 बजे तक 37.64% मतदान हुआ।

  • चुनाव के सातवें चरण में दोपहर 1 बजे तक 40.09% मतदान हुआ। बिहार में 35.65%, चंडीगढ़ में 40.14%, हिमाचल प्रदेश में 48.63%, झारखंड में 46.80%, ओडिशा में 37.64%, पंजाब में 37.80%, उत्तर प्रदेश में 39.31% और पश्चिम बंगाल में 45.07% वोट पड़े हैं। 

  • ओडिशा में जाजपुर जिले के बिंझारपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बूथ संख्या-157 के एक बीएलओ मनोरंजन साहू की चुनाव ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। वह 58 साल के थे। कलेक्टर निखिल पवन कल्याण ने इसकी पुष्टि की है। 
  • चंडीगढ़ से भाजपा सांसद किरण खेर ने अपना वोट डाला है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मेरा टिकट काटा नहीं, बल्कि मैंने ही तीन महीने पहले ही कह दिया था कि मैं इस बार चुनाव नहीं लड़ना चाहती। लोग मुझे अगले दस साल तक याद रखेंगे। मैं चंडीगढ़ में रहती थी और सभी के लिए पूरी तरह सुलभ थी। 
  • मतदाता जागरूकता फैलाने के लिए यूपी के कुशीनगर में एक व्यक्ति घोड़े पर सवार होकर मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचा। वह 2012, 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों और 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में भी मैं घोड़े पर सवार होकर मतदान करने पहुंचा था।

  • अभिनेता आयुष्मान खुराना ने चंडीगढ़ में अपना वोट डाला। उन्होंने कहा कि मैं वोट डालने के लिए मुंबई से अपने शहर वापस आया हूं। अगर हम वोट नहीं देते हैं तो हमें शिकायत करने का अधिकार नहीं है। 

  • आजमगढ़ से भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने गाजीपुर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
  • राजद नेता तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव ने बिहार के पटना में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। 
  • बशीरहाट से भाजपा लोकसभा उम्मीदवार रेखा पात्रा ने अपना वोट डाल दिया है। रेखा संदेशखाली की रहने वाली हैं। टीएमसी ने बशीरहाट से हाजी नूरुल इस्लाम को मैदान में उतारा है।

  • 11 बजे तक वोटर टर्नआउट के अनुसार, कुल 26.25% मतदान हुआ है। बिहार में 24.25%, चंडीगढ़ में 25.03%, हिमाचल प्रदेश में 31.92%, झारखंड में 29.55%, ओडिशा में 22.64%, पंजाब में 23.91%, उत्तर प्रदेश में 28.02% और पश्चिम बंगाल में 28.10% वोट डाले गए हैं।

  • लोकसभा चुनाव के साथ ओडिशा में हो रहे विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में 11 बजे तक 22.97% मतदान हुआ।
  • हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुखू ने हमीरपुर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। 
  • 7वें फेज की वोटिंग के बीच कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ध्यान जारी है। वे 30 जून को यहां पहुंचे थे। 

  • बालासोर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रताप चंद्र सारंगी ने वोट डाला। यहां कांग्रेस ने श्रीकांत जेना को उतारा है, जबकि बीजेडी की लेखाश्री सामंतसिंहर इस निर्वाचन क्षेत्र से दूसरी उम्मीदवार हैं। सारंगी ने कहा कि मतदान हर नागरिक का एक महत्वपूर्ण अधिकार, कर्तव्य और जिम्मेदारी है। 
  • हिमाचल प्रदेश के एलओपी और भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने मंडी के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
  • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बख्तियारपुर में एक मतदान केंद्र पर वोट डाला।
  • जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गाजीपुर के मोहनपुरा गांव में अपना वोट डाला।
  • बंगाल से हिंसा की खबर है। कोलकाता के पास जादवपुर निर्वाचन क्षेत्र के भांगर के सतुलिया इलाके में इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) और सीपीआई (एम) समर्थकों के बीच झड़प हो गई। बम फेंके गए। ईवीएम को तालाब में फेंक दिया गया। यहां पढ़िए पूरी खबर

  • शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और नेता हरसिमरत कौर बादल ने फिरोजपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत बादल गांव में बने मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। SAD ने इस सीट से नरदेव सिंह बॉबी मान को मैदान में उतारा है। भाजपा ने गुरमीत सिंह सोढ़ी, कांग्रेस ने शेर सिंह घुबाया और AAP ने जगदीप सिंह काका बराड़ को टिकट दिया है।
  • मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह ने अपनी मां और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह के साथ वोट डालने से पहले रामपुर के शनि मंदिर में पूजा-अर्चना की। 

  • भोजपुरी गायक और काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार पवन सिंह ने कहा कि मैं कुछ भी नहीं हूं, लोग मुझे आशीर्वाद दे रहे हैं और मैं इससे खुश हूं। 
  • टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और डायमंड हार्बर सीट से उम्मीदवार अभिषेक बनर्जी ने कहा कि इस बार टीएमसी का वोट शेयर और सीटें बढ़ेंगी। 
  • लोकसभा चुनाव के साथ ओडिशा में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। यहां चौथे चरण के चुनाव में सुबह 9 बजे तक 7.69% मतदान हुआ।
  • चुनाव आयोग ने सुबह 9 बजे तक का वोटर टर्नआउट जारी कर दिया है। कुल 11.31% मतदान हुआ है। बिहार में 10.58%, चंडीगढ़ में 11.64%, हिमाचल प्रदेश में 14.35%, झारखंड में 12.15%, ओडिशा में 7.69%, पंजाब में 9.64%, उत्तर प्रदेश में 12.94% और पश्चिम बंगाल में 12.63% वोट डाले गए हैं। 

  • वाराणसी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय ने वोट डालने के बाद अपनी स्याही लगी उंगली दिखाई। 

  • पंजाब के सीएम और आप नेता भगवंत मान ने पत्नी गुरप्रीत कौर के साथ वोट डाला। उन्होंने इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होने की बात कही।
  • पंजाब के पूर्व सीएम और जालंधर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार हरनजीत सिंह चन्नी ने कहा कि आम आदमी पार्टी और बीजेपी झूठा प्रचार कर रही है। कल बीजेपी ने डेरा बल्लान के बारे में पोस्ट किया कि डेरा बल्लान उनका समर्थन करता है, जिसका डेरा बल्लान ने खंडन किया है और कहा है कि अगर उन्होंने इस तरह से झूठा प्रचार किया तो वे एफआईआर दर्ज कराएंगे।

  • हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक और पद्म पुरस्कार विजेता पंडित छन्नूलाल मिश्रा ने सभी वोटिंग की अपील की। उन्होंने कहा कि पहले की काशी और अब की काशी में बहुत अंतर है। यह सब पीएम मोदी की वजह से है। 
  • गोरखपुर में वोट डालने के बाद हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि ऐसी सरकार के लिए वोट देना चाहिए जो विकास कार्यों को आगे बढ़ा सके। 
  • मंडी से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने अपना वोट डाला। कंगना ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पीएम मोदी की लहर है। हम राज्य की सभी 4 सीटें जीतेंगे। हिमाचल प्रदेश की 4 सीटें '400 पार' में योगदान देंगी। 

  • कोलकाता दक्षिण से CPI (M) उम्मीदवार सायरा शाह हलीम ने वोट डाल दिया है। उनका मुकाबला भाजपा सांसद देबाश्री चौधरी और टीएमसी की माला रॉय से है। सायरा शाह ने कहा कि एजेंट हर जगह हैं। मेरे साथी मैदान में हैं। हम देखेंगे कि ममता बनर्जी यहां हिंसा को कैसे बढ़ावा दे रही हैं। जनता उन्हें जवाब देगी।
  • सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने वाराणसी के रामनगर में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। आचार्य ने कहा कि मतदान एक संवैधानिक अधिकार होने के साथ-साथ एक कर्तव्य भी है और सभी को अपना कर्तव्य निभाना चाहिए और अपने अधिकार का प्रयोग करना चाहिए। 

  • राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और उनकी बेटी और सारण लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार रोहिणी आचार्य ने वोट डाल दिया है। राबड़ी देवी ने दावा किया कि वह बिहार की सभी 40 सीटें जीतेंगी। INDI गठबंधन सत्ता में आएगा।
  • कोलकाता के बेलगाचिया में वोट डालने के बाद एक्टर मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि मैं भाजपा का कार्यकर्ता हूं, मैंने अपना कर्तव्य निभाया है। 

  • घोसी लोकसभा सीट से SBSP उम्मीदवार अरविंद राजभर ने बलिया के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। घोसी सीट पर अरविंद राजभर का सपा के राजीव कुमार राय और बीएसपी के बाल कृष्ण से मुकाबला है। 
  • यूपी कांग्रेस प्रमुख और वाराणसी सीट से उम्मीदवार अजय राय ने पीएम मोदी के ध्यान पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि मेरी पूजा में फर्क यह है कि मैं काशी का बेटा हूं, मैं काशी के मंदिर में प्रार्थना करता हूं। जनप्रतिनिधि का मतलब है लोगों के साथ खड़ा होना। उनका मुकाबला प्रधानमंत्री और बीजेपी उम्मीदवार नरेंद्र मोदी और बीएसपी के अथर जमाल लारी से है। 

  • पंजाब में पूर्व भारतीय क्रिकेटर और आप के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने जालंधर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। उन्होंने लोगों से वोटिंग की अपील की। 
  • SBSP अध्यक्ष और यूपी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बलिया के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। उन्होंने लोगों से घरों से बाहर निकलने और लोगों के बेहतर भविष्य के लिए वोट डालने की अपील की। 
  • मंडी से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत के पिता अमरदीप रनौत ने कहा कि लोगों में उत्साह है। सभी लोग कमल का बटन दबाने जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि पीएम मोदी के हाथ मजबूत करें ताकि हमारा देश विकास के पथ पर आगे बढ़ सके।
  • गोरखपुर से भाजपा उम्मीदवार रवि किशन ने वोट डाला। उनका मुकाबला सपा की काजल निषाद और बसपा के जावेद अशरफ से है।

  • अमृतसर से भाजपा उम्मीदवार और पूर्व राजनयिक तरनजीत सिंह संधू ने वोट डाला। उन्होंने कहा कि मैं लोगों से अमृतसर के विकास के लिए वोट देने की अपील करता हूं। यह बहुत स्पष्ट है कि भाजपा ही वह पार्टी है जिसने भारत में विकास किया है, लोग अमृतसर में भी विकास चाहते हैं।
  • केंद्रीय मंत्री और एनडीए प्रत्याशी (अपना दल सोनेलाल) अनुप्रिया पटेल ने दावा किया कि INDI गठबंधन 4 जून को ताश के पत्तों की तरह बिखर जाएगा और देश में तीसरी बार मजबूत सरकार बनेगी। 
  • सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में अपना वोट डाला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की आध्यात्मिक पूजा राष्ट्र को समर्पित है। भ्रष्टाचार और दुराचार में लिप्त लोग इसका महत्व नहीं समझ सकते। इसे समझने के लिए भारत और भारत के सनातन मूल्यों में आस्था रखने की जरूरत है और हम विश्वास के साथ कह सकते हैं कि पीएम मोदी की साधना और भक्ति भी राष्ट्र पूजा का ही हिस्सा है और इसका लाभ भी देश को मिलेगा। 

  • अफजाल अंसारी ने गाजीपुर में वोट डाला। उन्होंने कहा कि 4 जून का इंतजार करें, इंडिया अलायंस सरकार बना रहा है।
  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। उनकी पत्नी मल्लिका नड्डा ने भी यहां अपना वोट डाला।
  • आप सांसद राघव चड्ढा ने आनंदपुर साहिब निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत साहिबजादा अजीत सिंह नगर के लखनौर में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
  • पश्चिम बंगाल में बशीरहाट से भाजपा लोकसभा उम्मीदवार रेखा पात्रा ने कहा कि हम 2011 से मतदान नहीं कर पाए हैं। आज मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकती हूं कि हम मतदान कर पाएंगे। संदेशखाली का आंदोलन सिर्फ मतदान के लिए नहीं था बल्कि यह सम्मान के लिए था। टीएमसी ने हमारे आंदोलन को पटरी से उतारने की कोशिश की, लेकिन वे असफल रहे। क्योंकि संदेशखली में सभी एकजुट हैं।

  • भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी पत्नी मल्लिका नड्डा के साथ मतदान करने से पहले हिमाचल के बिलासपुर में अपने आवास के पास एक मंदिर में पूजा-अर्चना की। 
  • पंजाब में मोहाली के एक मतदान केंद्र पर लड़कियों ने गिद्दा किया और लोगों से मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। राज्य के सभी 13 संसदीय क्षेत्रों में आज मतदान हो रहा है। 

2019 में सबसे ज्यादा भाजपा ने जीती थी सीटें
जिन सीटों पर 7वें फेज में हो रही है, 2019 के चुनाव में सबसे ज्यादा 25 सीटें भाजपा ने जीती थीं। वहीं, टीएमसी ने 9, बीजद ने 4, जदयू और अपना दल ने 2-2 और जेएमएम ने एक सीट जीती थी। कांग्रेस केवल पंजाब में 8 सीटें जीतने में कामयाब रही थी। 

542 लोकसभा सीटों के लिए छठे फेज तक 485 सीटों पर मतदान हो चुका है। गुजरात में सूरत से भाजपा उम्मीदवार रहे मुकेश दलाल निर्विरोध चुनाव जीत चुके हैं। इसलिए वोटिंग 542 सीटों पर ही हो रही है। 

7वें फेज की अहम बातें

  • ADR की रिपोर्ट के मुताबिक, 7वें फेज के कुल उम्मीदवारों में से 199 कैंडिडेट पर क्रिमिनल केस दर्ज हैं। 
  • 155 उम्मीदवारों पर हत्या, किडनैपिंग जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। 
  • 13 उम्मीदवारों को किसी न किसी मामले में दोषी ठहराया गया है।
  • 4 उम्मीदवारों पर हत्या और 21 पर हत्या की कोशिश के मामले दर्ज हैं।
  • 27 उम्मीदवारों पर महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले दर्ज हैं। 
  • 3 उम्मीदवारों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज है। 
  • 25 कैंडिडेट्स पर हेट स्पीच का केस दर्ज है। 

भाजपा के सबसे ज्यादा 48 उम्मीदवार करोड़पति

  • 904 उम्मीदवारों में से 33 फीसदी यानी 299 करोड़पति हैं। इन कैंडिडेट्स के पास औसत संपत्ति 3.27 करोड़ रुपए है। सबसे ज्यादा भाजपा के 44 उम्मीदवार करोड़पति हैं। 
  • बठिंडा, पंजाब से उम्मीदवार हरसिमरत कौर बादल सबसे अमीर कैंडिडेट हैं। उनके पास 198 करोड़ की संपत्ति है।
  • शिरोमणि अकाली दल के सभी 13, आम आदमी पार्टी के सभी 13, बीजू जनता दल के सभी 6 कैंडिडेट करोड़पति हैं। इसी तरह सपा के 9, टीएमसी के 8, कांग्रेस के 30 और CPI-M के 4 कैंडिडेटस की संपत्ति एक करोड़ या उससे ज्यादा है।
  • ओडिशा के जगतसिंहपुर से उत्कल समाज की उम्मीदवार भानुमती दास के पास सबसे कम संपत्ति है। उनके पास 1500 रुपए की संपत्ति है। 

इन राज्यों में हो रहा चुनाव

Lok Sabha Election phase 7
Lok Sabha Election phase 7
Lok Sabha Election phase 7
Lok Sabha Election phase 7
5379487