मध्य प्रदेश में भाजपा को प्रचंड बहुमत, फिर भी हारे 12 मंत्री, नरोत्तम मिश्रा और कुलस्ते के नतीजों ने चौंकाया

Madhya Pradesh Assembly Election Results 2023: मध्य प्रदेश में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है। भाजपा ने 163 सीटें जीती हैं। हालांकि 12 मंत्री चुनाव हार गए। इनमें गृह मंत्री रहे नरोत्तम मिश्रा, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते जैसे नेता शामिल हैं।;

Update:2023-12-04 12:16 IST
Madhya Pradesh Assembly ElectionMadhya Pradesh Assembly Election
  • whatsapp icon

Madhya Pradesh Assembly Election Results 2023: मध्य प्रदेश में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है। भाजपा ने 163 सीटें जीती हैं। हालांकि 12 मंत्री चुनाव हार गए। इनमें गृह मंत्री रहे नरोत्तम मिश्रा, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते जैसे नेता शामिल हैं। कुलस्ते निवास विधानसभा सीट से मैदान में थे। उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार चैन सिंह वारकडे ने हराया। उधर, मंत्री कमल पटेल हरदा से चुनाव हार गए। इनके अलावा मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव से हारे।

सीएम शिवराज सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मध्य प्रदेश में कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं है। राज्य में सत्ता समर्थक लहर है। क्योंकि पार्टी राज्य में भारी जीत की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के मन में एमपी है और एमपी के दिल में मोदी हैं।

विधान सभा चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी
पार्टी जीते वोट शेयर 2018 का परिणाम
भाजपा 163 (+36) 48.5% 127
कांग्रेस  66 (-36) 40.4% 96
अन्य 01 11% 07
फैक्ट फाइल

कुल सीटें: 230, बहुमत: 116

एग्जिट पोल 2023: यहां सभी 8 पोल्स का औसत देखें तो भाजपा को 102 सीटें, कांग्रेस को 86 सीटें और अन्य को 11 सीटें मिलने का अनुमान है। शिवराज सरकार की वापसी के संकेत हैं।

2018 के नतीजे

भाजपा: 109, कांग्रेस: 114, अन्य: 07

Similar News