मलेशिया का 30 दिनों का तोहफा,भारतीय कर सकेंगे बिना वीजा के यात्रा

Malaysia
X
Malaysia
बिना वीजा के मलेशिया घूमने का अवसर

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मलेशिया ने नई रणनीति अपनाई है। मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने भारतीय नागरिकों को तोहफा के रूप में 30 दिनों तक वीजा फ्री रखने का ऐलान किया है। भारतीय नागरिकों को यह सुविधा 1 दिसंबर से 30 दिसंबर 2023 तक के लिए दी गई है।

विश्व में चीन और भारत मलेशिया के लिए बड़े बाजारों मे एक है। चीन और भारत मलेशिया का चौथा और पांचवां सबसे बड़ा बाजार है। मलेशिया के प्रधानमंत्री ने भारत के लोगों को वीजा फ्री करने की बात कही है। साथ ही चीन के नागरिकों को भी यह सुविधा दी है। कोविड के पूर्व 6 महीने में चीन से करीब 15 लाख और भारत से 3.5 लाख पर्यटक मलेशिया पर्यटन के लिए जाया करते थे। वर्तमान में पर्यटकों की काफी कमी देखी गई। इस बार जनवरी से जून के बीच भारत से 2 लाख 83 हजार और चीन से 4 लाख 98 हजार सरकारी आंकड़ो के मुताबिक दर्ज किया गया।

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर ने यह घोषणा रविवार को पीपुल्स जस्टिस पार्टी कांग्रेस के दिए गए भाषण के दौरान की हालांकि, प्रधानमंत्री ने यह नही बताया है कि 30 दिनों का यह नियम कब तक लागू रहेगा।

पर्यटन को बढ़ावा प्रधानमंत्री का उद्देश्य
भारत और चीन से सबसे अधिक पर्यटक मलेशिया घूमना पसंद करते हैं, लेकिन कोविड-19 के बाद से लगातार पर्यटकों में कमी देखी गई। जिसके कारण मलेशिया के प्रधानमंत्री को ऐसा कदम उठाना पड़ा। इससे पहले पड़ोसी देश थाइलैंड ने भी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यह नियम लागू किया था, जिसके बाद थाइलैंड की अर्थव्यवस्था में काफी उछाल देखी गई। थाइलैंड ने भारतीय नागरिकों के लिए 10 नवंबर 2023 से मई 2024 तक के लिए वीजा फ्री इंट्री की घोषणा की थी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story