Logo
Mohamed muizzu india visit: मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू अपनी याज्ञा में नई दिल्ली पहुंचे हैं। वह 5 दिवसीय यात्रा की आज से शुरुआत कर चुके हैं। मुइज्जू यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी से द्विपक्षीय वार्ता और मुलाकात करेंगे।

Mohamed muizzu india visit : भारत के खिलाफ बयान देने वाले मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू नई दिल्ली पहुंचे हैं। वह 5 दिन की यात्रा में हैं। मुइज्जू के साथ में मालदीव की प्रथम महिला और उनकी पत्नी साजिदा मोहम्मद भी मौजूद हैं। थोड़ी देर पहले दिल्ली हवाई अड्डे पर उनका विमान उतर चुका है।

इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मुइज्जू भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठकें करेंगे।

ये वही मुइज्जू हैं, जिन्होंने मालदीव में सत्ता में आते ही भारत के खिलाफ बगावत का बिगुल बजा दिया था। लेकिन अब मोहम्मद मुइज्जू के तेवर ठंडे पड़ गए हैं। चीन प्रेमी मोहम्मद मुइज्जू अब पीएम मोदी से मिलने अपनी पहली राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे हैं। मुइज्जू 6 से 10 अक्टूबर तक दिल्ली की यात्रा करेंगे। इससे पहले वह जून में पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह शामिल होने नई दिल्ली आए थे।

यह भी पढ़ें : Israel-Hezbollah War: बेरूत में इजरायल के कई बड़े हवाई हमले, अब तक हिजबुल्लाह के 400 लड़ाके ढेर; सफीद्दीन लापता

 

क्या है मुइज्जू का पूरा कार्यक्रम
मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू 6 से 10 अक्तूबर तक भारत की यात्रा पर रहेंगे। यह राष्ट्रपति डॉ. मुइज्जू की भारत की पहली राजकीय द्विपक्षीय यात्रा है। उन्होंने इससे पहले जून 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए भारत का दौरा किया था।

इस बार अपनी भारत यात्रा के दौरान मुइज्जू पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। वह प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भारत-मालदीव के आपसी हितों के सापेक्ष द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इस बीट दोनों देशों के बीच कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।  मुइज्जू दिल्ली के बाद मुंबई और बेंगलुरु भी जाएंगे, जहां व्यावसायिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

मालदीव आईओआर में हमारा पड़ोसी है
मालदीव हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में भारत का प्रमुख समुद्री पड़ोसी देश है। यह प्रधानमंत्री के 'सागर' (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) के दृष्टिकोण और भारत की 'पड़ोसी प्रथम नीति' में एक विशेष स्थान रखता है।

इससे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर की मालदीव की हालिया यात्रा के बाद राष्ट्रपति डॉ. मुइज्जू की भारत यात्रा इस बात का प्रमाण है कि भारत मालदीव के साथ अपने संबंधों को महत्व देता है और उम्मीद है कि इससे लोगों के बीच सहयोग और मजबूती को और गति मिलेगी।

यह भी पढ़ें : Middle East Tensions: फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ने की इजरायल को हथियार सप्लाई रोकने की वकालत, नेतन्याहू बोले- थोड़ी तो शर्म करो

 

CH Govt hbm ad

Latest news

5379487