ममता कुलकर्णी का इस्तीफा नामंजूर: 2 दिन बाद फिर बनीं महामंडलेश्वर, Viedo जारी कर बताई वजह; आप भी सुनें 

किन्नर अखाड़े की महामंंडलेश्वर ममता कुलकर्णी ने 12 फरवरी (गुरुवार) को वीडियो जारी कर बताया कि मेरे गुरु लक्ष्मी नारायाण त्रिपाठी पर कुछ लोगों ने आक्षेप लगाए थे।;

Update:2025-02-13 20:42 IST
Mamta KulkarniMamta Kulkarni
  • whatsapp icon

Mamta Kulkarni video: एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी एक बार फिर महामंडलेश्वर बनीं। दो दिन पहले ही उन्होंने सोशल मीडिया में वीडियो शेयर कर अपने इस्तीफे की घोषणा की थी। 12 फरवरी (गुरुवार) को उन्होंने दूसरा वीडियो जारी बताया कि गुरु ने इस्तीफा स्वीकार नहीं किया। इसलिए मैं इस महामंडलेश्वर पद पर बनी रहूंगी। 

ममता कुलकर्णी को महाकुंभ मेले में किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया गया था। 10 फरवरी को इंस्टाग्राम वीडियो पोस्ट कर उन्होंने महामंडलेश्वर पद छोड़ने की घोषणा की थी। इस दौरान उन्होंने वजह भी स्पष्ट किया था। उन्होंने बताया था कि किन्नर अखाड़े में लोग आपस में भिड़ रहे हैं। इससे मैंने पद छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने बताया था कि मैं 25 साल से साध्वी हूं और आगे भी साध्वी रहूंगी।

Full View

24 को बनाई गईं थीं महामंडलेश्वर
ममता कुलकर्णी 24 जनवरी को महामंडलेश्वर बनाई गई थीं। प्रयागराज महाकुंभ में किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर डॉ लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने उनका पिंडदान और पट्‌टाभिषेक कराया था। महामंडलेश्वर के तौर ममता को नया नाम श्रीयामाई ममता नंद गिरि दिया गया है। पट्‌टाभिषेक के बाद करीब 7 दिन वह महाकुंभ में रहीं।

Similar News