Manmohan Singh net worth: न शेयर में निवेश, न कोई म्यूचुअल फंड, सिर्फ एक मारुति कार; जानें पूर्व PM की कुल संपत्ति

Manmohan Singh net worth: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार (26 दिसंबर) को निधन हो गया। वे 92 वर्ष के थे। पूर्व पीएम की कुल संपत्ति के बारे में जानें।;

Update:2024-12-27 18:13 IST
Manmohan Singh's Net worthManmohan Singhs Net worth
  • whatsapp icon

Manmohan Singh net worth: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार (26 दिसंबर, 2024) की रात निधन हो गया। वे 92 वर्ष के थे। 2004-2014 तक प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश की सेवा की। इससे पहले वित्त मंत्री रहते हुए डॉ. मनमोहन ने देश की आर्थिक विकास में अहम योगदान दिया। दो बार प्रधानमंत्री रहे डॉ. सिंह ने न केवल भारत को आर्थिक मजबूती दी, बल्कि अपनी सादगी और ईमानदारी से भी लोगों का दिल जीता।

डॉ. मनमोहन सिंह की कुल संपत्ति (Manmohan Singh net worth)
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने 2019 में अपने राज्यसभा चुनाव के लिए दाखिल किए गए शपथ पत्र में अपनी संपत्ति का विवरण साझा किया था। उनके द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, उनकी संपत्ति में ₹7 करोड़ के बैंक जमा और ₹3.86 लाख के सोने के आभूषण शामिल हैं। मनमोहन सिंह के पास सिर्फ ₹30,000 नकदी थे। उनकी आय में भी वर्षों में बढ़ोतरी हुई, जहां 2017-18 में उनकी आय ₹70 लाख थी, वहीं 2018-19 में यह बढ़कर ₹89.42 लाख हो गई।

अचल संपत्ति
डॉ. सिंह के पास चंडीगढ़ और दिल्ली में आवासीय संपत्तियां थीं। चंडीगढ़ की संपत्ति की खरीद और विकास लागत क्रमशः ₹8.62 लाख और ₹8.45 लाख थी, जिसका वर्तमान मूल्य ₹5.64 करोड़ है। दिल्ली की संपत्ति, जिसकी खरीद और विकास लागत ₹4.18 लाख और ₹2.82 लाख थी, आज इसकी कीमत ₹2.23 करोड़ है।

यह भी पढ़ें: मनमोहन सिंह की नीली पगड़ी के किस्से, कैम्ब्रिज में ‘ब्लू टर्बन’ बुलाते थे स्टूडेंट, प्रिंस फिलिप ने किया था मजाक

इसके अलावा, डॉ. सिंह के पास सिर्फ एक मारुति 800 कार थी। उन्होंने किसी भी प्रकार का शेयरों, बॉन्ड्स, या म्यूचुअल फंड्स में निवेश नहीं किया था। उनके बैंक खाते में 2013 तक ₹3.46 करोड़ जमा थे।

Similar News