Logo
Modi 3.0 New Cabinet Ministers: नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। मोदी सरकार 3.0 की टीम तय हो गई। बिहार से 8 और यूपी से 10 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई।

Modi 3.0 New Cabinet Ministers: नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम 7.25 बजे लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने 71 कैबिनेट और राज्य मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। पीएम मोदी के बाद राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, निर्मला सीतारमण, एस. जयशंकर, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, जीतनराम मांझी, राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह और सर्वानंद सोनोवाल ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। नई एनडीए सरकार में कुल अभी 30 केंद्रीय मंत्री, 36 राज्य मंत्री और 5 स्वतंत्र प्रभार मंत्री होंगे। इस बार के लोकसभा चुनाव में बीजेपी पूर्ण बहुमत हासिल नहीं कर पाई और इस वजह से एनडीए गठबंधन के साथ मिलकर नई सरकार बनाई। एनडीए समर्थक दलों में जेडीयू और टीडीपी की भूमिका अहम है।

राज्यवार कैबिनेट और राज्य मंत्रियों की पूरी लिस्ट

बिहार: 08

  • जीतनराम मांझी (कैबिनेट): गया सीट से HAM के सांसद हैं। बिहार के सीएम भी रह चुके हैं। पहली बार कैबिनेट मंत्री की शपथ ली है।
  • राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह (कैबिनेट): मुंगेर से जेडीयू सांसद हैं। नीतीश कुमार के काफी खास माने जाते हैं। पहली बार मंत्री पद की शपथ ली है।
  • चिराग पासवान (कैबिनेट): लोजपा प्रमुख चिराग पासवान दूसरी बार सांसद बने हैं। पहली बार मोदी सरकार में मंत्री पद की शपथ ली है।
  • गिरिराज सिंह (कैबिनेट): लगातार दूसरी बार बेगूसराय सीट से चुनाव जीते। पिछली सरकार में भी मंत्री रहे हैं। भूमिहारों के बड़े नेता हैं।
  • नित्यानंद राय (राज्यमंत्री): बिहार के ऊजियारपुर से लोकसभा सांसद चुने गए। 2019 में भी राज्यमंत्री बने थे, अमित शाह के करीबी हैं।
  • सतीश चंद्र दुबे (राज्यमंत्री): बिहार से बीजेपी के दूसरी बार के राज्यसभा सांसद हैं। राज्य में पार्टी के सबसे बड़े ब्राह्मण चेहरा।
  • रामनाथ ठाकुर (राज्यमंत्री): बिहार से जेडीयू के राज्यसभा सांसद हैं। जननायक कर्पुरी ठाकुर के बेटे हैं। पीएम मोदी की पसंद हैं।
  • डॉ. राजभूषण चौधरी निषाद (राज्यमंत्री): बिहार के मुजफ्फरपुर से बीजेपी सांसद हैं। पहली बार चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे और राज्यमंत्री बन गए।

उत्तर प्रदेश: 11

  • नरेंद्र मोदी (प्रधानमंत्री): नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार वाराणसी से चुनाव लड़ा था। इस बार कांग्रेस के कैंडिडेट अजय राय को 1 लाख 52 हजार वोटों से हराकर जीत हासिल की थी। 
  • राजनाथ सिंह (कैबिनेट): राजनाथ सिंह बीजेपी के दिग्गज नेता हैं। लखनऊ से तीसरी बार सांसद चुने गए हैं। मोदी सरकार में तीसरी बार कैबिनेट मंत्री की शपथ ली है।
  • जयंत चौधरी (कैबिनेट): रालोद प्रमुख जयंत चौधरी पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पोते हैं। इन्होंने लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ा था। पहली बार मंत्री पद की शपथ ली है।
  • हरदीप सिंह पुरी (कैबिनेट): हरदीप सिंह पुरी राज्यसभा के सांसद हैं। 2019 में लोकसभा चुनाव हारने के बाद भी कैबिनेट मंत्री बने।
  • कमलेश पासवान (राज्यमंत्री): यूपी की बांसगांव सीट से सांसद। 2009 से लगातार चार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। 
  • जितिन प्रसाद (राज्यमंत्री): 2021 में कांग्रेस से बीजेपी में आए। मनमोहन सरकार में भी मंत्री रहे। वरुण गांधी की जगह मौका मिला और जीत गए।
  • अनुप्रिया पटेल (राज्यमंत्री): यूपी के मिर्जापुर से लगातार तीसरी बार सांसद चुनी गईं। अपना दल (सोनेलाल) की अध्यक्ष हैं।
  • पंकज चौधरी (राज्यमंत्री): यूपी से लगातार 7वीं बार सांसद चुने गए। 1989 में गोरखपुर निकाय चुनाव में पार्षद और बाद में उप महापौर भी रहे।
  • बनवारी लाल वर्मा (राज्यमंत्री): उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सांसद हैं। 1980 में संघ से जुड़े और लोधी समाज से आते हैं। अमित शाह के करीबी माने जाते हैं।
  • एसपी सिंह बघेल (राज्यमंत्री): यूपी की आगरा सीट से सांसद चुने गए। यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर रहे। दो बार के सांसद हैं।
  • कीर्तिवर्धन सिंह (राज्यमंत्री): उत्तर प्रदेश के गोंडा से लगातार दूसरी बार सांसद चुने गए। मनकापुर राजघराने से आते हैं। 2014 में सपा से भाजपा में आए।

  हरियाणा: 03

  • मनोहर लाल खट्टर (कैबिनेट): मनोहर लाल खट्टर करनाल लोकसभा से सांसद हैं। इससे पहले वे हरियाणा से सीएम रह चुके हैं।
  • राव इंद्रजीत सिंह (कैबिनेट): हरियाणा के गुरुग्राम से लगातार चौथी बार सांसद हैं। पिछली सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं।
  • कृष्णपाल गुर्जर (राज्यमंत्री): हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। तीसरी बार सांसद चुने गए। राज्य में बड़े गुर्जर चेहरा हैं। 

कर्नाटक: 05

  • एचडी कुमार स्वामी (कैबिनेट): कर्नाटक की मांड्या सीट से सांसद हैं। इससे पहले कर्नाटक के सीएम रह चुके हैं।
  • निर्मला सीतारमण (कैबिनेट): निर्मला सीतारमण कर्नाटक से राज्यसभा की सदस्य हैं। पिछली सरकार में वित्त मंत्री रही हैं।
  • प्रह्लाद जोशी (कैबिनेट): कर्नाटक की धारवाड़ लोकसभा सीट से 5वीं बार सांसद हैं। पिछली सरकार में भी मंत्री रहे हैं।
  • शोभा करंदलाजे (राज्यमंत्री): संघ से राजनीतिक करियर की शुरुआत हुई। येदियुरप्पा की करीबी मानी जाती हैं। कर्नाटक में विधायक और मंत्री रहीं।
  • वी सोमन्ना (राज्यमंत्री): 1994 के बाद तीन बार विधायक चुने गए। बीजेपी में शामिल हुए और 2023 में कर्नाटक सरकार में मंत्री बने थे।

महाराष्ट्र: 06

  • नितिन गडकरी (कैबिनेट): नितिन गडकरी नागपुर लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार सांसद हैं। वे संघ के बहुत खास माने जाते हैं।
  • पीयूष गोयल (कैबिनेट): मुंबई नॉर्थ से दूसरी बार बीजेपी सांसद बने हैं। इससे पहले भी मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।
  • प्रतापराव जाधव (कैबिनेट): शिवसेना के प्रतापराव जाधव चौथी बार के सांसद हैं। पहली बार मंत्री पद की शपथ ली है।
  • रक्षा निखिल खड़से (राज्यमंत्री): महाराष्ट्र के रावेर से बीजेपी सांसद चुनी गई हैं। लगातार तीसरी बार लोकसभा चुनाव जीता है। एकनाथ खड़से की बहू हैं।
  • राम दास अठावले (राज्यमंत्री): महाराष्ट्र की राजनीति के प्रमुख दलित चेहरा और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष हैं। पिछली बार भी मंत्री बने।
  • मुरलीधर मोहोल (राज्यमंत्री): महाराष्ट्र की पुणे सीट से पहली बार बीजेपी सांसद चुने गए। पुणे नगर निगम के पार्षद और मेयर रह चुके हैं।  

मध्य प्रदेश: 05

  • शिवराज सिंह चौहान (कैबिनेट): शिवराज सिंह चौहान 4 बार मध्यप्रदेश के सीएम रह चुके हैं। विदिशा लोकसभा सीट से छठवीं बार सांसद हैं।
  • वीरेंद्र कुमार खटीक (कैबिनेट): वीरेंद्र कुमार खटीक 8 बार से सांसद हैं। पिछली बार भी मोदी सरकार में मंत्री रहे हैं।
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया (कैबिनेट): मध्य प्रदेश के गुना से बीजेपी सांसद हैं। मोदी सरकार में इससे पहले नागरिक उड्डयन मंत्री रहे हैं।
  • सावित्री ठाकुर (राज्यमंत्री): मध्य प्रदेश के धार से दूसरी बार सांसद चुनी गईं। 2014 में पहला लोकसभा चुनाव जीता था। आदिवासी समाज से हैं।
  • दुर्गादास उईके (राज्यमंत्री): मध्य प्रदेश की बैतूल सीट से सांसद। लगातार दूसरी बार लोकसभा चुनाव जीता। शिक्षक की नौकरी छोड़कर राजनीति में आए।

झारखंड: 02

  • अन्नपूर्णा देवी (कैबिनेट): झारखंड की कोडरमा सीट से दूसरी बार सांसद बनी है। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं।
  • संजय सेठ (राज्यमंत्री): झारखंड की रांची सीट से लगातार दूसरी बार बीजेपी सांसद चुने गए। पिछले चुनाव में सुबोधकांत सहार को हराया था। 

तेलंगाना: 02

  • जी किशन रेड्डी (कैबिनेट): तेलंगाना के सिकंदराबाद सीट से लगातार दूसरी बार सांसद हैं। पिछली सरकार में भी मंत्री रहे हैं।
  • बंडी संजय कुमार (राज्यमंत्री): तेलंगाना के करीमनगर से बीजेपी सांसद। दूसरी बार सांसद चुने गए हैं। 17 साल की उम्र में आरएसएस से जुड़ गए थे।

ओडिशा: 03

  • धर्मेंद्र प्रधान (कैबिनेट): पहली बार ओडिशा के संबलपुर से बीजेपी के लोकसभा सांसद बने हैं। मोदी-शाह के काफी करीबी माने जाते हैं। 
  • जोअल ओरांव (कैबिनेट): ओडिशा के सुंदरगढ़ से लगातार छठवीं बार सांसद हैं। अटल सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं।
  • अश्विनी वैष्णव (कैबिनेट): ओडिशा से राज्यसभा सांसद हैं। पूर्व आईएएस (IAS) रह चुके हैं। पिछली सरकार में भी मंत्री रहे हैं।

राजस्थान: 04

  • भूपेंद्र यादव (कैबिनेट): राजस्थान की अलवर सीट से पहली बार सांसद बने हैं। इससे पहले राज्यसभा सांसद रहे हैं।
  • गजेंद्र सिंह शेखावत (कैबिनेट): गजेंद्र सिंह शेखावत राजस्थान की जोधपुर सीट से सांसद हैं। तीसरी बार मंत्री पद की शपथ ली है।
  • अर्जुनराम मेघवाल (कैबिनेट): अर्जुनराम मेघवाल पूर्व में आएएस (IAS) रह चुके हैं। राजस्थान के बीकानेर से लगातार चौथी बार सांसद हैं। 
  • भागीरथ चौधरी (राज्यमंत्री): राजस्थान के अजमेर से बीजेपी सांसद। लगातार दूसरी बार सांसद चुने गए। दो बार विधायक भी रहे।

पंजाब: 01

  • रवनीत सिंह बिट्टू (राज्यमंत्री): पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं। तीन बार सांसद रह चुके हैं, इस बार बीजेपी के टिकट पर चुनाव हारे। इसके बावजूद बिट़्टू को कैबिनेट में जगह दी गई है।

केरल: 02

  • सुरेश गोपी (राज्यमंत्री): केरल के त्रिशूर से बीजेपी सांसद चुने गए। राज्य में भाजपा का खाता खोला और अभी अपनी पार्टी के इकलौते सांसद हैं। 
  • जॉर्ज कुरियन (राज्यमंत्री): राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष रहे। 4 दशक से केरल में बीजेपी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। बीजेपी युवा मोर्चा से राजनीति में आए।

बंगाल: 02

  • शांतनु ठाकुर: पश्चिम बंगाल की बनगांव सीट से बीजेपी सांसद चुने गए। राज्य में मतुआ समुदाय के प्रभावशाली नेता हैं। 
  • सुकांता मुजूमदार (राज्यमंत्री): बंगाल के बलूरघाट से सांसद। प. बंगाल बीजेपी अध्यक्ष हैं और लगातार दूसरी बार सांसद चुने गए। 

आंध्र प्रदेश: 03

  • किंजरापु राम मोहन नायडू (कैबिनेट): आंध्र प्रदेश की श्रीकाकुलम लोकसभा से तीसरी बार के टीडीपी सांसद हैं। पहली बार मंत्री बने हैं। ये सबसे कम उम्र के मंत्री हैं।
  • डॉ.चंद्रशेखर पेम्मासानी (राज्यमंत्री): आंध्र प्रदेश से टीडीपी सांसद चुने गए। मौजूदा सरकार में सबसे अमीर सांसद हैं। इनकी संपत्ति 5700 करोड़ रुपए के आसपास है।
  • श्रीनिवास वर्मा (राज्यमंत्री): आंध्र प्रदेश की नरसापुरम सीट से बीजेपी सांसद चुने गए। यहीं पर पिछली बार चुनाव हार गए थे।

तमिलनाडु: 01

  • एल मुरुगन (राज्यमंत्री): मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं। तमिलनाडु में दलित समुदाय के बड़े नेता हैं। 2024 लोकसभा चुनाव में हार गए। 

जम्मू: 01

  • जितेंद्र सिंह (कैबिनेट): जम्मू के ऊधमपुर सीट से लगातार तीसरी बार सांसद बने हैं। पिछली सरकार में भी मंत्री पद संभाल चुके हैं।

गुजरात: 05

  • अमित शाह (कैबिनेट): अमित शाह गुजरात के गांधीनगर से दूसरी बार सांसद चुने गए हैं। शाह मोदी सरकार में गृहमंत्री रहे हैं। 
  • एस. जयशंकर (कैबिनेट): गुजरात से राज्यसभा सांसद हैं। पिछली बार विदेश मंत्री रहे हैं।
  • मनसुख मंडाविया (कैबिनेट): पोरबंदर लोकसभा सीट से सांसद हैं। पिछली सरकार में भी मंत्री रहे हैं। ये गुजरात के सबसे कम उम्र के बिधायक बने थे।
  • सीआर पाटिल (कैबिनेट): गुजरात के नवसारी लोकसभा सीट से चौथी बार सांसद हैं। मोदी सरकार में पहली बार मंत्री बने हैं।
  • नीबूबेन बमभानिया (राज्यमंत्री): गुजरात के भावनगर से पहली बार बीजेपी की सांसद चुनी गईं। लंबे वक्त से बीजेपी से जुड़ी हैं और पेशे से शिक्षक रहीं।

हिमाचल प्रदेश: 01

  • जेपी नड्डा (कैबिनेट): लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ा। दो बार पार्टी के अध्यक्ष रह चुके हैं।

गोवा: 01

  • श्रीपद नायक (राज्यमंत्री): उत्तर गोवा सीट से लोकसभा सांसद चुने गए। इसी सीट पर 2014 और 2019 में भी जीत हासिल कर चुके हैं। 

अरुणाचल: 01

  • किरेन रिजेजू (कैबिनेट): अरुणाचल प्रदेश से तीसरी बार सांसद बने हैं। दूसरी बार मंत्री पद की शपथ ली है।

असम: 02

  • सर्वानंद सोनोवाल (कैबिनेट): असम के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। मोदी सरकार में दो बार मंत्री रहे हैं। डिब्रूगढ़ लोकसभा सीट से सांसद हैं। 
  • पबित्रा मार्गेरिटा (राज्यमंत्री): असम से बीजेपी के राज्यसभा सांसद हैं। 2022 में पहली बार संसद पहुंचे। पार्टी के मुखर प्रवक्ता हैं।

उत्तराखंड: 01

  • अजय टम्टा (राज्यमंत्री): उत्तराखंड की अल्मोड़ा सीट से बीजेपी सांसद हैं। राज्य का बड़ा दलित चेहरा हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के करीबी हैं।

दिल्ली: 01

  • हर्ष मल्होत्रा (राज्यमंत्री): पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद चुने गए। ईस्ट एमसीडी के मेयर रह चुके हैं। 2012 में पहली बार पार्षद बने थे।

छत्तीसगढ़: 01

  • तोखन साहू (राज्यमंत्री): छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से पहली बार बीजेपी सांसद चुने गए। साहू ने 1994 में पंच से अब सांसद तक का सफर पूरा किया।

भाजपा के पास रहेंगे सभी बड़े मंत्रालय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद गृह, रक्षा, वित्त और विदेश मंत्री शपथ ग्रहण की। यह सभी मंत्रालय भाजपा के पास ही रहेंगे। 10 साल में पहली बार बीजेपी अपने दम पर बहुमत हासिल करने से चूक गई है और इसका प्रभाव शपथ ग्रहण समारोह और मंत्रिमंडल की बनावट पर भी दिखा। सहयोगी दल, खास तौर पर चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी और नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड एक से अधिक मंत्री पद के लिए दबाव बनाया था।

5379487