महिलाओं को मिलेगी ई-साइकिल: मोदी सरकार में मंत्री बनते ही शिवराज ने खोला खजाना, बहनों के लिए निजी कंपनी से करार

Navratri Women Empowerment
X
Navratri 2024: महिलाएं ले खुद को सशक्त और सबल बनाने का संकल्प
Modi Government Scheme: केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने शुक्रवार 5 जुलाई को कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड से एमओयू साइन कर महिलाओं को ई-साइकिल देने का निर्णय लिया है।  

Modi Government Scheme: केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री MP के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान महिलाओं को एक और बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। उनके मंत्रालय ने शुक्रवार को कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड के साथ एमओयू (समझौता ज्ञापन) साइन किए हैं। महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह प्रयास काफ मददगार साबित हो सकता है। स्व समूह से जुड़ी महिलाओं को ई-साइकिल उपलब्ध कराए जाने की योजना है।

ग्रामीण विकास मंत्रालय के अनुसार, दीनदयाल अंत्योदय योजना व राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM)के तहत समझौता हुआ है। समझौते का मूल उद्देश्य महिला उद्यमियों को सुगम एवं पर्यावरण अनुकूल परिवहन साधन उपलब्ध कराकर उन्हें सशक्त करना है।

Shivraj Singh Chauhan With Women
झारखंड में आदिवासी महिलाओं के बीच शिवराज सिंह चौहान।

MOU हस्ताक्षर के बाद बोले-जिम्मेदार

  • दिल्ली में एमओयू साइन केंद्रीय ग्रामीण विकास सचिव शैलेश कुमार सिंह स्मृति शरण और कन्वर्जेंस एनर्जी (सीईएसएल) के एमडी विशाल कपूर ने किए। केंद्रीय सचिव शैलेश कुमार सिंह ने कहा, सरकार की यह कोशिश ग्रामीण उद्यमिता में महिलाओं के लिए वरदान साबित होगी।
  • ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक व सामाजिक सशक्तीकरण को बल मिलेगा। ग्रीन मोबिलिटी की इस साझेदारी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशानुरूप 'लखपति दीदियों' को मजबूती मिलेगी।
  • स्मृति शरण ने कहा, एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) के साथ यह साझेदारी ग्रामीण उद्यमिता में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए वरदान सिद्ध होगी।
  • विशाल कपूर ने कहा, कन्वर्जेंस एनर्जी तीन करोड़ लखपति दीदियों को सक्षम बनाने के लिए उत्सुक है, जो महिला सशक्तिकरण और राष्ट्रीय हरित उद्देश्यों के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
  • कन्वर्जेंस एनर्जी सरकारी स्वामित्व वाली एनर्जी की सहायक कंपनी है, अक्षय ऊर्जा, इलेक्ट्रिक परिवहन और जलवायु परिवर्तन पर आधारित ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देती है।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story