Year Ender 2023: नया साल 2024 नई उम्मीदों के साथ शुरू हो गया। विदाई के साथ 2023 इतिहास बनकर रह गया। बीते साल दुनियाभर में कभी मन को खुशी और गर्व महसूस कराने वाले पल आए तो कभी युद्ध की विभीषका और बाढ़-भूकंप जैसी त्रासदी देखने को मिलीं। हरिभूमि ईयर एंडर 2023 सीरीज में आज सालभर में हुए महत्वपूर्ण घटनाक्रम को जानिए देश-दुनिया की 15 चुनिंदा तस्वीरों से...

1) तुर्की में भूकंप से भीषण तबाही:

फरवरी 2023: इस साल तुर्की में 6 फरवरी की रात भीषण भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.8 मापी गई। दक्षिणी तुर्की और उत्तर पश्चिमी सीरिया में करीब 60 हजार लोगों की मौत हुई। हजारों इमारतें, घर और ऑफिस देखते-देखते धरासाई हो गए। क्रेडिट: रायटर्स 

 

 

मार्च 2023: उत्तर पूर्वी स्पेन में भीषण गर्मी के कारण इस साल भीषण सूखे के हालात बन गए। इसकी वजह से वहां पानी को लेकर कड़े नियम बनाए गए। तस्वीर बेरग्यूडा इलाके में स्थित बेल्स बांध की है, जिससे बड़ी आबादी को पीने का पानी मिलता था। बांध में 1990 के बाद सबसे कम पानी बचा है। क्रेडिट: एएफपी

3) गुजरात में होली के रंगों के साथ उल्लास:

मार्च 2023: भारत में रंगों का त्योहार होली देशभर में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। तस्वीर गुजरात के सालांगपुर शहर के एक मंदिर परिसर की है। जहां हजारों लोग होली मनाने के लिए जुटे और रंग-गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी। क्रेडिट: रायटर्स 

4) सलाखों के पीछे पूर्व पीएम इमरान खान:

अप्रैल 2023: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को जेल की हवा खानी पड़ रही है। उनकी पार्टी पीटीआई के समर्थकों ने गिरफ्तारी के दौरान कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन किए थे। इसके मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियां उनके सिर को एक ब्लैक बॉक्स से ढ़ककर कोर्ट में पेशी के लिए लेकर गईं। क्रेडिट: एएफपी 

5) इंग्लैंड में नए राजा-रानी की ताजपोशी:

मई 2023: क्वीन एलिजाबेथ के निधन के बाद इंग्लैंड के राजा किंग चार्ल्स III और क्वीन कैमिला की ताजपोशी लंदन के शाही गिरजाघर वेस्टमिन्सटर एबे में हुई। ताजपोशी के बाद वे शाही बग्गी में सवार होकर राजमहल पहुंचे। किंग चार्ल्स ब्रिटेन के अब तक के सबसे बुजुर्ग राजा बन गए। क्रेडिट: रायटर्स 

6) चंद्रयान-3 की सफल उड़ान: 

अगस्त 2023: भारत ने चंद्रयान-3 मिशन के दौरान चांद के साउथ पोल पर सफल लैंडिंग कर इतिहास रचा। भारत साउथ पोल पर लैंड करने वाला पहला देश है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (ISRO) के मुताबिक, विक्रम लैंडर ने अपना काम सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। क्रेडिट: पीटीआई

7) चीन में भारी बारिश से सड़कें बनी नहरें:

अगस्त 2023: चीन की बीजिंग में तूफान ‘डोक्सुरी’ के असर से करीब 140 साल की सर्वाधिक बारिश हुई। सड़कें नहरों में बदल गईं और 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि हजारों लोग बेघर हो गए। इससे पहले 1891 में बारिश का रिकॉर्ड बना था। क्रेडिट: रायटर्स 

8) G20 की मेजबानी कर भारत ने बनाया कीर्तिमान:

सितंबर 2023: भारत ने G20 सम्मेलन की सफलतापूर्वक मेजबानी कर एक कीर्तिमान स्थापित किया है। इस आयोजन के लिए राजधानी दिल्ली में भारत मंडपम कन्वेंशन सेटर तैयार किया गया। सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक समेत 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मेलन की अध्यक्षता की। क्रेडिट: पीटीआई 

9) दिवाली की आतिशबाजी नहीं, युद्ध की तस्वीर है:

अक्टूबर 2023: आसमान में दिवाली जैसी आतिशबाजी दिखाई दे रही यह तस्वीर इजरायल-हमास युद्ध की है। गाजा पट्टी की से हमास ने हजारों रॉकेट दागे तो इजरायली आयरन डोम एंटी मिसाइल सिस्टम ने इन्हें हवा में ही मार गिराया। क्रेडिट: रायटर्स

10) भूकंप से तबाही, टेंट के घरों में गुजारा:

अक्टूबर 2023: अफगानिस्तान में हेरान प्रांत में भीषण भूकंप के चलते करीब 4000 हजार लोगों को जान गंवानी पड़ी। हजारों लोग बेघर हो गए। ऐसे में स्थानीय लोगों को जिंदा जिले में टेंट से बनाए इन घरों में शरण लेनी पड़ी। क्रेडिट: रायटर्स 

11) अंतरिक्ष से इतनी सुंदर दिखती है धरती:

अक्टूबर 2023: पृथ्वी की यह तस्वीर चंद्रग्रहण के दौरान अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA के EPIC (अर्थ पॉलिक्रोमैटिक इमेजिंग कैमरा) ने ली। तब चंद्रमा सूर्य के सामने आ गया था। इसमें साफ तौर पर दक्षिण अमेरिका पर पड़ रही चंद्रमा की छाया को देखा जा सकता है। क्रेडिट: NASA

12) रूस-यूक्रेन जंग में हर ओर तबाही का मंजर:

अक्टूबर 2023: रूस-यूक्रेन युद्ध में अब तक 3 लाख 83 हजार यूक्रेनी सैनिक मारे जा चुके हैं। रूस ने फरवरी 2022 में यूक्रेन पर धावा बोला था। तब से दोनों देशों के बीच लड़ाई जारी है। तस्वीर यूक्रेन के खारकीव की है। जहां एक स्थानीय महिला रूसी हवाई हमले में मारे गए लोगों के शव देख रही है। क्रेडिट: रायटर्स

13) टनल में फंसे 41 मजदूरों का सबसे बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन:

नवंबर 2023: उत्तरकाशी स्थित सिल्क्यारा टनल धंसने से 41 मजदूर करीब 17 दिन तक सुरंग के अंदर फंसे रहे। 10वें दिन एक मजदूर तस्वीर में नजर आया था। फिर इन्हें निकालने के लिए तमाम प्रयास किए गए। मजदूरों के रेस्क्यू में विदेशी टनल एक्सपर्ट्स की भी मदद ली। लेकिन बाद में रेट होल माइनिंग कर मजदूरों को निकालने में सफलता मिली। क्रेडिट: पीटीआई

14) शरणार्थियों के लिए पाकिस्तान में जगह नहीं:

नवंबर 2023: पाकिस्तान गैरकानूनी तरीके से आए अफगानिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने के लिए सख्ती दिखा रहा है। तस्वीर नोवशेरा स्थित यूएनएचसीआर सेंटर के पास ली गई। जहां शरणार्थियों के लिए टेंट में ठहराया जा रहा है। इसी टेंट से बच्चे बाहर झांक कर माहौल जानने की कोशिश कर रहे हैं। क्रेडिट: रायटर्स 

15) हमास की जिद के आगे गाजा पट्टी तबाह:

दिसंबर 2023: इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध में अब तक 20 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। इजरायली हवाई हमलों में गाजा पट्टी मलबे में तबदील हो गई है। तस्वीर दक्षिणी गाजा पट्टी स्थित राफा की है। जहां एक फिलिस्तीनी बच्चा इजरायली एयर स्ट्राइक के बाद मलबे के बीच अपनों को तलाश रहा है। क्रेडिट: रायटर्स