Logo
Heavy rains in mumbai : माया नगरी मुंबई में (Mumbai) में भारी बारिश से लोगों का जीवन अस्त- व्यस्त हो गया है। लोकल ट्रेनों पर बारिश ने ब्रेक लगा दिया है।

Heavy rains in mumbai: माया नगरी मुंबई में (Mumbai) में भारी बारिश से लोगों का जीवन अस्त- व्यस्त हो गया है। लोकल ट्रेनों पर बारिश ने ब्रेक लगा दिया है। विद्या विहार और मुलुंड के बीच अप और डाउन लोकल लाइनों पर भारी बारिश और जलभराव के कारण लोकल ट्रेनों को रोकना पड़ा है। भांडुप नाहुर डाउन लोकल लाइन में जलभराव हुआ है।  जुरमार्ग और विक्रोली के बीच अप और डाउन लोकल लाइनों पर 30 किमी प्रति घंटे की गति से रेल दौड़ाने का आदेश जारी किया गया है। 

स्पाइसजेट और विस्तारा ने एक्स पोस्ट में कहा, 'कुछ उड़ानों को डायवर्ट किया गया है। विस्तारा ने अपने पोस्ट में लिखा कि हैदराबाद से मुंबई जाने वाली उड़ान संख्या यूके-534 मुंबई एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण हैदराबाद लौट रही है और रात 9.15 बजे हैदराबाद में उतरने की संभावना है। दिल्ली से मुंबई जाने वाली एक अन्य उड़ान, UK-941 को हैदराबाद की ओर मोड़ दिया गया है। इसके रात 9.10 बजे पहुंचने की उम्मीद थी।

मौसम विभाग ने जारी किया रेड अर्लट
मुंबई और उसके आसपास बारिश को लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार (25 सितंबर) को शाम को ‘रेड अलर्ट' जारी किया है और ‘अत्यधिक भारी वर्षा'' का पूर्वानुमान जताया था। बता दें कि शहर के कई हिस्सों में दोपहर से बारिश जारी है। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि आईएमडी ने देश की वित्तीय राजधानी के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट' को परिवर्तित कर ‘रेड अलर्ट' कर दिया है, जो बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक के लिए जारी किया गया है।

आईएमडी ने शाम साढ़े पांच बजे नवीनतम जारी चेतावनी में मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में ‘अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ अत्यधिक भारी बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना'' व्यक्त की। मौसम विभाग ने पालघर और सिंधुदुर्ग के तटीय जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है, जिसमें ‘‘भारी से अत्यधिक भारी वर्षा और गरज के साथ छींटे पड़ने, बिजली चमकने तथा अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाएं चलने की संभावना है''।

तीन घंटे में 100 मिमी बारिश
मुंबई के विभिन्न इलाकों में शाम 5:30 बजे से रात 8:30 तक 100 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। इसके बाद भी शहर में बारिश हो रही है। वीनानगर, मुलुंड: 104 मिमी पवई में 145 मिमी,  चेंबूर में 162 मिमी घाटकोपर में 182 मिमी, शिवड़ी में 127 मिमी, वडाला में 110 मिमी, वर्ली में 53 मिमी ग्रांट रोड में 74 मिमी बारिश दर्ज की गई।

फ्लाइट और ट्रेनों पर पड़ा असर 
मुंबई में भारी बारिश का असर यहां से उड़ान भरने वाली फ्लाइटों पर भी पड़ा है। भारी बारिश के चलते कई फ्लाइटों का रूट डाइवर्ट किया गया है। पहला डायवर्जन, AI-656 HSR/BOM को AMD की ओर डायवर्ट किया गया है।  वहीं 6E1052 गो अराउंड समय 20:04 पर हवा के झोंके के कारण और उसी समय AMD की ओर डायवर्ट होने की सूचना दी गई। विस्तारा, स्पाइस जेट और अन्य एयरलाइंस की उड़ाने रद्द की जा रही है या डायवर्ट हो रही हैं।

लोकल ट्रेनों में उमड़ी भीड़, रूट डायवर्ट
मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन और लंबी दूरी की ट्रेनों में भी बारिश और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए काफी भीड़ उमड़ पड़ी. घाटकोपर स्टेशन पर भीड़ बेकाबू होती दिखी। एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस स्टॉपेज पर लोगों की भीड़ भरी दिखी। बारिश की चेतावनी के बाद से यहां जनजीवन पर इसका प्रभाव दिखने लगा है। लोकल ट्रेन के कई रूटों को डायवर्ट करना पड़ा है। 

यह भी पढ़ें: Kolkata Rape Murder Case: CBI का बड़ा दावा; 'पुलिस स्टेशन में बदले गए सबूत, फर्जी रिकॉर्ड बनाए गए' 

5379487