मुंबई: अटल सेतु पर चढ़कर पानी में छलांग लगाने वाली थी महिला, कैब ड्राइवर ने कुछ ऐसे बचाई जान, देखें Video

Mumbai Woman Rescued from Bridge
X
Mumbai Woman Rescued from Bridge
मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक पर एक महिला ने खुदकुशी की। हालांकि, कैब ड्राइवर और पुलिस की तत्परता से उसकी जान बच गई। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

Mumbai Woman Rescued from Bridge: मुंबई के प्रसिद्ध ट्रांस हार्बर लिंक (अटल सेतु) पर शुक्रवार को एक महिला ने आत्महत्या की कोशिश की। हालांकि, एक कैब ड्राइवर और पुलिस की तत्परता से उसकी जान बच गई। यह नाटकीय घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि ड्राइवर और पुलिस की टीम ने मिलकर महिला को समुद्र में कूदने से रोका। वहीं, महिला पकड़ छुड़ाकर ब्रीज से छलांग लगाने की कोशिश करती नजर आई। पुलिस के मुताबिक, यह घटना शाम करीब 7:15 बजे की है। महिला को बाद में नवी मुंबई के पुलिस थाने में ले जाया गया और उसके परिवार को सूचित किया गया।

खुदकुशी की कोशिश करने वाली महिला की पहचान हुई
पुलिस ने महिला की पहचान 56 वर्षीय रीमा मुकेश पटेल के रूप में की है, जो मुलुंड की निवासी हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि महिला अटल सेतु के सेफ्टी बैरियर के किनारे बैठी हुई है। वीडियो में महिला पहले किसी चीज का समुद्र में फेंकती नजर आ रही है। जैसे ही वह कूदने वाली थी, कैब ड्राइवर ने तेजी से उसे पकड़ लिया और पुल से कूदने से रोक दिया। महिला एक गृहिणी है और पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। घटना के बाद पुलिस ने महिला से बात की और अब इस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस कमिश्नर ने घटना को लेकर कही ये बात
मुंबई पुलिस कमिश्नर विवेक फणसालकर ने X (पूर्व में ट्विटर) पर इस घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लिखा, " एक महिला शुक्रवार की शाम MTHL अटल सेतु पर खुदकुशी की काेशिश कर रही थी। ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों, पीएन ललित शिर्शाट, पीएन किरण महात्रे, पीसी यश सोनवाने और पीसी मयूर पाटिल ने रेलिंग के ऊपर कूदकर महिला को बचाया। मैं नागरिकों से अनुरोध करता हूँ कि जीवन के इस अनमोल उपहार को महत्व दें और ऐसी परिस्थितियों में तुरंत निर्णय न लें। याद रखें, आपके प्रियजनों को इससे बेहतर की आवश्यकता है।"

चंद मिनटों में पहुंच गई पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी
पुलिस की एक पेट्रोलिंग गाड़ी, जिस पर लाल बत्ती जल रही थी, तुरंत वहां आ पहुंची। इस दौरान चार पुलिसकर्मी - ललित शिरशत, किरण मातरे, यश सोनावणे और मयूर पाटिल ने कैब ड्राइवर के साथ मिलकर महिला को सुरक्षित खींच लिया। पुलिस ने कहा कि सूचना मिलते ही, पेट्रोलिंग गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची। जब पुलिस ने महिला से बातचीत करने की कोशिश की, तो वह संतुलन खो बैठी और समुद्र में गिरने वाली थी। लेकिन कैब ड्राइवर और पुलिसकर्मियों ने समय रहते उसे पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि महिला ने घबराहट में संतुलन खो दिया था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story