Logo
Muslim Woman Molestation: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में एक मुस्लिम महिला से थाने में तैनात हेड कांस्टेबल ने अभद्र भाषा में बात की। हेड कांस्टेबल ने बुर्का पहनी महिला से कहा कि वह अपना बुर्का हटाए क्योंकि इसकी वजह से उसका सुंदर चेहरा नजर नहीं आ रहा है।

Muslim Woman Molestation: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में पुलिस स्टेशन में मुस्लिम महिला के साथ एक पुलिसकर्मी ने अभद्र भाषा में बात की। महिला गाड़ी चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद अपडेट लेने के लिए थाने गई थी। महिला ने आरोप लगाया है कि एक पुलिस हेड कांस्टेबल ने उसके साथ छेड़खानी की। पीड़िता ने बताया कि हेड कांस्टेबल ने उससे कहा कि 'तुम बुर्का हटाओ, इससे तुम्हारा सुंदर चेहरा नजर नहीं आ रहा है। मामला सामने आने पर हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। 

24 फरवरी को चोरी हुई थी महिला की गाड़ी
महिला ने मीडिया को बताया कि 14 फरवरी को उसकी गाड़ी चोरी हो गई थी। उसने इससे जुड़ी शिकायत थाने में की थी। इसके दो दिन बाद महिला ने शहर के पुदुपेट इलाके में दिखी। उसने पुलिस को इसकी तत्काल जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने उसकी गाड़ी बरामद कर दी। हालांकि, जब वह अपडेट लेने पहुंची तो उसे कोर्ट से गाड़ी छुड़ाने के लिए कहा। इसी दौरान हेड कांस्टेबल वेलमुरुगन ने महिला से कहा था कि तुम बुर्का हटाओ, तुम्हारा चेहरा सुंदर है।

हेड कांस्टेबल के खिलाफ दर्ज कराई थी शिकायत
इसके बाद महिला की मां ने आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले हेड कांस्टेबल के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। मीडिया में यह मामला सामने आने के बाद महिला पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले पुलिस कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। मीडिया में खबर आने के बाद लोक आक्रोशित थे। ऐसा कहने लगे की जब पुलिस स्टेशन के अंदर पुलिस अफसर ही महिलाओं के साथ ऐसी भाष का इस्तेमाल करेंगे तो आखिर महिलाएं शिकायत लेकर कहां जाएंगी। 

5379487