Lok Sabha Election 2024 Result Live: एनडीए ताजा रुझानों में आगे, एमपी में दिख रहा भगवा रंग तो यूपी में सपा की स्थिति बेहतर

Lok Sabha Election 2024 Result Live: देशभर में लोकसभा चुनाव की मतगणना की जा रही है। मतगणना के शुरुआती रुझानों के अनुसार एनडीए 260 और इंड़ी गठबंधन 235 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। ताजा रुझानों में देशभर की सीटों पर दिग्गज नेताओं की स्थिति क्या बनी है। इस पर जनता की नजरें बनी हुई हैं।
कंगना रनौत अब अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से पीछे
हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार कंगना रनौत अब अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से पीछे हो गई हैं। कांगड़ा सीट से भी कांग्रेस के आनंद शर्मा आगे हैं। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी 80 सीटों पर 30 से ज्यादा सीटों पर अब तक बढ़त बनाए हुए है।
छिंदवाड़ा सीट पर भाजपा के उम्मीदवार बंटी साहू आगे
मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। कांग्रेस का गढ़ रही छिंदवाड़ा सीट पर भाजपा के उम्मीदवार बंटी साहू कांग्रेसी उम्मीदवार नकुलनाथ से आगे हैं और लगातार बढ़त बनाए हुए है। गुजरात में भाजपा सभी 25 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं, यहां की 26 सीटों पर भाजपा ने एक सीट पर पहले ही जीत दर्ज कर ली थी।
बिहार से निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव बढ़त बनाए हुए हैं
उत्तर प्रदेश की मेरठ सीट से भाजपा उम्मीदवार अरुण गोविल आगे चल रहे हैं। बिहार में भाजपा 10 सीटों पर आगे चल रही है। बिहार से निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव अपनी सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। पश्चिम बंगाल में भाजपा 2 सीटों पर और टीएमसी 12 सीटों पर हैं।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS