Logo
Modi 3.0 Oath Ceremony: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार शाम 7:15 बजे राष्ट्रपति भवन प्रांगण में नरेंद्र मोदी और उनके कैबिनेट मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी।

Modi 3.0 Oath Ceremony: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (9 जून 2024) को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस दौरान उनके साथ करीब 36 मंत्री कैबिनेट मंत्री शपथ ले सकते हैं। हालांकि, अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। शाम 7.15 बजे राजधानी दिल्ली के रायसीना हिल्स स्थित राष्ट्रपति भवन प्रांगण में भव्य शपथ समारोह का आयोजन होगा। शपथ समारोह में नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका, भूटान, मॉरीशस, सेशेल्स और मालदीव के प्रधानमंत्री/राष्ट्रपति को शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा समाज के अलग-अलग वर्ग के लोगों जैसे- कुछ चुनिंदा डॉक्टर, कलाकार, मजदूर, इंजीनियर को भी आमंत्रित किया गया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार शाम 7:15 बजे राष्ट्रपति भवन प्रांगण में नरेंद्र मोदी और उनके कैबिनेट मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। 

Live Updates: 

  • पीएम नरेंद्र मोदी रविवार 9 जून को राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के लिए सदैवअटल पहुंचे। वह आज शाम 7:15 बजे लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

 

कौन-कौन से विदेशी नेता दिल्ली पहुंचे?
एनडीए सरकार के शपथ समारोह में शामिल होने के लिए बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना दिल्ली पहुंच गई हैं। जबकि नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल और श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे रविवार को आ सकते हैं। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू भी इस भव्य समारोह का हिस्सा हो सकते हैं।

शपथ ग्रहण से पहले क्या हुआ?
7 जून को संसद के सेंट्रल हॉल में एनडीए संसदीय दल की बैठक हुई। इसमें नरेंद्र मोदी गठबंधन के नेता चुने गए। उन्होंने शाम को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को सांसदों का समर्थन पत्र सौंपा। इसके बाद राष्ट्रपति ने नरेंद्र मोदी को सरकार बनाने का न्यौता दिया। एनडीए नेताओं की सहमति पर शपथ समारोह 9 जून को तय हुआ। इससे पहले शपथ ग्रहण समारोह 8 जून को होना था। हालांकि, बाद में इसकी तारीख एक दिन आगे बढ़ा दी गई। मोदी के साथ एनडीए दल के करीब 36 सांसद केंद्रीय मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
शपथ समारोह को लेकर दिल्ली पुलिस ने राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। अधिकारियों ने दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कुछ इलाकों में धारा 144 लागू की गई है। साथी ही 9 जून को सेंट्रल दिल्ली को नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया गया। यह प्रतिबंध और निषेध 9 जून से 10 जून तक प्रभावी रहेंगे।

क्या रहे लोकसभा चुनाव के नतीजे?
18वीं लोकसभा चुनाव में भाजपा की अगुआई वाले एनडीए ने 293 सीटें जीतकर बहुमत का आंकड़ा हासिल किया है, जबकि विपक्षी गठबंधन इंडिया ने 234 सीटें हासिल कीं हैं। 17 सीटों पर अन्य को जीत मिली है। बीजेपी 240 और कांग्रेस 99 सीट जीतने में कामयाब रही।

5379487