Logo
भारत और पाकिस्तान ने सोमवार को एक दूसरे के साथ परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची साझा की। इसके लिए पहला समझौता 32 साल पहले 1988 में हुआ था। दोनों देशों ने अपने डिप्लोमैटिक चैनल्स के जरिए यह सूची साझा की।

Nuclear Installation List: भारत और पाकस्तान ने सोमवार को एक दूसरे के साथ परमाणु प्रतिष्ठानों की पूरी लिस्ट साझा की। विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। दोनों देशों के बीच एक द्विपक्षीय समझौते के तहत ऐसा किया गया है। दोनों देश परमाणु प्रतिष्ठानों और सुविधाओं की सूची हर साल की पहली तारीख को साझा करते हैं। भारत और पाकिस्तान ने अपने नए डिप्लोमैटिक चैनल के जरिए इन परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची एक दूसरे को सौंपी। 

लगातार 33 वें साल सौंपी गई सूची 
परमाणु प्रतिष्ठानों की लिस्ट से जुड़ा यह समझौता बेहद अहम है। इसके तहत दोनों देश साझा किए गए परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमला नहीं कर सकते।भारत और पाकिस्तान ने पहली बार इस समझौते पर 32 साल पहले 31 दिसंबर 1988  को हस्ताक्षर किए थे। यह 33 वां साल रहा जब दोनों देशों ने एक दूसरे के साथ सुरक्षा संबंधी यह जानकारी साझा की। इसके तहत भले ही परमाणु प्रतिष्ठानों की जानकारी एक दूसरे को देते हैं लेकिन इसका विवरण नहीं सौंपा जाता। 

दोनों देशों के बीच संबंधों में है तल्खी 
भारत और पाकिस्तान के बीच इस लिस्ट का आदान-प्रदान एक ऐसे समय में हुआ है जब रिश्तों में तल्खी है। भारत सरकार ने जबसे जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाया है तब से दोनों देशों के बीच रिश्तों में बढ़ गई है। आर्टिकल 370 रद्द करने के बाद बाद पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत के साथ सभी व्यापारिक संबंध तोड़ लिए। पाकिस्तान ने इस मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में भी उठाया था। भारत ने हाल ही में 26/11 के हमलों के मुख्य आरोपी हाफिज सईद को भारत सौंपने की भी मांग की है।

5379487