Logo
Odisha Assembly Election 2024: ओडिशा विधानसभा चुनाव के परिणाम आ चुके हैं। विधानसभा चुनाव में नवीन पटनायक के नेतृत्व में बीजू जनता दल (बीजद) को हार का सामना करना पड़ा। BJD के हार के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्यपाल रघुवर दास को अपना इस्तीफा सौंपा।

Odisha Assembly Election 2024: ओडिशा विधानसभा चुनाव के परिणाम आ चुके हैं। विधानसभा चुनाव में नवीन पटनायक के नेतृत्व में बीजू जनता दल (बीजद) को हार का सामना करना पड़ा। BJD के हार के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्यपाल रघुवर दास को अपना इस्तीफा सौंपा। इसी के साथ ओडिशा में बीजद के 24 साल का राज भी खत्म हो गया। अब राज्य में भाजपा अपनी सरकार बनाएगी। 

भाजपा को बहुमत
बता दें, ओडिशा विधानसभा की 147 सीटों में से बीजद को केवल 51 सीटों पर ही सफलता मिलीं। वहीं भाजपा ने 78 सीटों पर जीत दर्ज की। इसके अलावा कांग्रेस को 14, निर्दलीय को तीन और CPM को एक सीट पर जीत मिलीं। इसके अलावा ओडिशा की 21 लोकसभा सीटों में से भाजपा ने 20 पर और कांग्रेस ने एक सीट पर जीत दर्ज की। वहीं, लोकसभा चुनाव 2024 में बीजद का खाता भी नहीं खोला है।

पटनायक ने जताया आभार
मंगलवार को जारी रुझानों के बाद BJD नेता नवीन पटनायक ने सोशल मीडिया पर कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "सभी विजेता उम्मीदवारों को शुभकामनाएं। मैं बीजू जनता दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रयास और योगदान का सम्मान करने के साथ उनका आभार व्यक्त करता हूं।"

24 वर्षों तक रहे सीएम पटनायक
नवीन पटनायक साल 2000 में पहली बार ओडिशा के मुख्यमंत्री को तौर पर चुने गए थे। इसके बाद लगातार 24 वर्षों तक वे ओडिशा के सीएम के तौर पर काम किया। सिक्किम के पवन कुमार चामलिंग के बाद नवीन पटनायक दूसरे ऐसे मुख्यमंत्री बने, जो 24 वर्षों तक सीएम पद पर रहे। ओडिशा के मुख्यमंत्री बनने से पहले वे BJD के अध्यक्ष और केंद्रीय इस्पात और खनन मंत्री के पद पर भी काम कर चुके हैं।

5379487