ओडिशा में पहली बार BJP सरकार: मोहन माझी होंगे नए मुख्यमंत्री, KV सिंहदेव और प्रवाती परिदा डिप्टी CM; आज शपथ ग्रहण

Odisha new CM Mohan Manjhi with two deputy CM
X
Odisha new CM Mohan Manjhi with two deputy CM
Odisha new CM: ओडिशा में भाजपा विधायक दल की बैठक में मोहन माझी को मुख्यमंत्री चुन लिया गया। वहीं सरकार में 2 डिप्टी सीएम भी बनाए गए हैं। ओडिशा में आजनबुधवार (12 जून) को शपथ होगी।

Odisha new CM: ओडिशा में भाजपा विधायक दल की बैठक में मोहन माझी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। अन वह ओडिशा के नए मुख्यमंत्री होंगे। वहीं केवी सिंह देव और प्रवाती परिदा को डिप्टी सीएम बनाया गया हैं। ओडिशा में बुधवार(12 जून) को शपथ होगी। भाजपा ने ओडिशा विधानसभा की 147 सीटों में से 78 सीटों पर जीत हासिल की है। इसके साथ ही बीजेपी ने ओडिशा की 21 लोकसभा सीटों में से 20 सीटों पर भी कब्जा किया है। बीजेपी ने ओडिशा के नए सीएम और डिप्टी सीएम चुनने के लिए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को ऑब्जर्वर नियुक्त किया था।

ओडिशा के नए मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम की प्रोफाइल

  • मोहन माझी: ओडिशा के नए मुख्यमंत्री
    जन्म: 6 जनवरी 1972
    आदिवासी नेता
    पेशा: खेती
    राजनीतिक सफर: ओडिशा के Keonjhar विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं। वह चार बार के विधायक हैं।
  • KV सिंह: डिप्टी सीएम
    जन्म: 14 जुलाई 1956 (उम्र 67)
    शिक्षा: दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट
    पेशा: खेती
    राजनीतिक सफर: उन्होंने पहली बार 1995 में बोलांगीर जिले के पटनागढ़ निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा। 2000 और 2004 में दो बार कैबिनेट मंत्री के रूप में भी कार्य किया।
  • प्रवाती परिदा: डिप्टी सीएम
    जन्म: 1967
    शिक्षा: 1995 में उत्कल यूनिवर्सिटी से एलएलबी की। 2005 में लोक प्रशासन में एमए किया।
    पेशा: ओडिशा हाईकोर्ट में वकील रहीं।
    राजनीतिक सफर: ओडिशा के पुरी जिले के निमापारा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक हैं। 2024 में पहली बार चुनाव जीता।

शपथ ग्रहण समारोह 12 जून को
ओडिशा के नए सीएम का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को होगा। इस कार्यक्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे। पीएम मोदी के दौरे से पहले राजधानी भुवनेश्वर में जगह-जगह उनके कटआउट लगाए गए हैं। शपथ ग्रहण समारोह में कई केंद्रीय मंत्री, एनडीए शासित राज्यों के सीएम और निवर्तमान ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के शामिल होने की संभावना है। प्रदेश बीजेपी के पदाधिकारियों ने लोगों से भुवनेश्वर के जनता मैदान में होने वाले इस समारोह में आने की अपील की है। इसके साथ ही राज्य में "डबल इंजन" सरकार की शुरुआत होने पर अपने घरों में दो दीये जलाने को कहा है।

शपथ के दिन ओडिशा में आधे दिन की छुट्टी
भाजपा सूत्रों कै मुताबिक जिस दिन नई सरकार सत्ता में आएगी, उस दिन पुरी के जगन्नाथ मंदिर के सभी चार द्वार जनता के लिए फिर से खोले जाने की संभावना है। बीजेपी ने चुनाव के दौरान यह वादा था। मंदिर के अधिकारियों ने कोरोना के बाद से एक गेट से प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है। इस बीच राज्य की नई सरकार के गठन वाले दिन यानी की 12 जून को पूरे राज्य में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया गया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story