'देशद्रोही हूं या देशभक्त, जनता तय करेगी', संसद में घुसपैठ मामले में घिरे BJP सांसद प्रताप सिम्हा ने कांग्रेस को दिया जवाब

BJP MP Pratap Simha
X
BJP MP Pratap Simha
BJP MP Pratap Simha on Parliament security breach: भाजपा सांसद सिम्हा ने कहा कि मुझे अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों पर भरोसा है। लोग जानते हैं कि मैं क्या हूं। लोग इसका फैसला 2024 के लोकसभा चुनाव में करेंगे। 

BJP MP Pratap Simha on Parliament security breach: संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले में विपक्ष के निशाने पर आए भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा ने रविवार को कहा कि वे गद्दार हैं या देशभक्त, यह जनता और लोग तय करेंगे। लोग तय करेंगे कि मैं देशभक्त हूं या देशद्रोही हूं। प्रताप सिम्हा मैसूरु-कोडागू सीट से सांसद हैं। संसद में 13 दिसंबर को घुसपैठ करने वाले आरोपी सागर शर्मा और मनोरंजन डी के पास सांसद प्रताप सिम्हा के कार्यालय की तरफ से जारी पास मिले थे। इस केस में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सांसद के भी बयान दर्ज किए हैं।

भाजपा सांसद सिम्हा ने कहा कि मुझे अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों पर भरोसा है। लोग जानते हैं कि मैं क्या हूं। लोग इसका फैसला 2024 के लोकसभा चुनाव में करेंगे।

सांसद सिम्हा ने लोकसभा अध्यक्ष से की थी मुलाकात
इससे पहले भाजपा सांसद सिम्हा ने लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात की थी। उन्होंने बताया कि आरोपी मनोरंजन के पिता उनके निर्वाचन क्षेत्र मैसूरु में रहते हैं। उन्होंने नए संसद भवन को देखने के लिए विजिटिंग पास का अनुरोध किया था। इसलिए विजिटिंग पास दिया गया। इसके अलावा उन्हें कोई और जानकारी नहीं है।

एक संगठन ने सिम्हा को बताया था गद्दार
दरअसल, संसद में घुसपैठ मामले को लेकर कर्नाटक में कांग्रेस समेत कई अन्य संगठनों ने प्रदर्शन किया था। एक संगठन ने मैसूरु सांसद प्रताप सिम्हा को गद्दार बताते हुए एक पोस्टर लगाया था। जिसमें सिम्हा के एक हाथ में बम दर्शाया गया था।

मौके से पकड़े गए थे चार आरोपी
दरअसल, 13 दिसंबर को संसद पर हमले की 22वीं बरसी थी। उस वक्त संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा था। भाजपा सांसद खर्गेन मुर्मू बोल रहे थे। तभी लखनऊ का सागर शर्मा और कर्नाटक का मनोरंजन विजिटिंग गैलरी से लोकसभा में कूद गया। दोनों ने सरकार विरोधी नारे लगाए और कैनिस्टर से पीले रंग का धुआं छोड़ा। सांसदों ने दोनों को पकड़ा और पिटाई की। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहीं, नीलम आजाद और अमोल शिंदे नाम के शख्स संसद के बाहर पकड़े गए। अब तक इस प्रकरण में 6 आरोपी पकड़े जा चुके हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story