Logo
Parliament Session: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव को लेकर लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि वे राष्ट्रपति के भाषण के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए सदन में उपस्थित हुए।

Parliament Session: मंगलवार (2 जुलाई) को 18वीं लोकसभा के विशेष सत्र का सातवां दिन है। संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा सोमवार को शुरू हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव को लेकर लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि वे राष्ट्रपति के भाषण के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए सदन में उपस्थित हुए हैं। 

PM Modi Speech लाइव अपडेट: 

  • सत्य की ताकत को आज जिया 
    पीएम मोदी ने संबोधन को खत्म करते हुए कहा कि मैं इस सदन का धन्यवाद करता हूं, मुझे आज बहुत आनंद आया, सत्य की ताकत क्या होती है आज मैंने उसे जीकर देखा है। सभापति जी मैं आपका हृदय से आभार प्रकट करता हूं। बहुत बहुत धन्यवाद।

  • मोदी किसी से डरने वाला नहीं है
    लोकसभा में आपने मुझे प्रधानमंत्री बनने का मौका दिया तो मुझे इसी तरह का मुकाबला करना पड़ा। राज्यसभा में भी इसी प्रकार से मुकाबला करना पड़ा। मेरी आवाज भी मजबूत है और मेरा संकल्प भी मजबूत है। मैं देशवासियों को कहना चाहता हूं कि आपने जो मुझे देश का सेवा करने का मौका दिया है ऐसी किसी भी रुकावटों से नहीं मोदी डरने वाला है और न ही यह सरकार डरने वाली है। जो नए सांसद चुनकर आए हैं मैं उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। परमात्मा उन्हें सदबुद्धि दे, बालक बुद्धि को भी सदबुद्धि दे। मैं राष्ट्रपति महोदया के अभिभाषण पर प्रस्ताव पर धन्यवाद देता हूं। आपने मुझे मौका दिया इसके लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूं।

  • हाथरस हादसे में पीएम मोदी ने जताया दुख
    पीएम मोदी ने संबोधन के बीच कहा कि अभी मुझे एक दुखद खबर भी मिली है कि यूपी के हाथरस में जो भगदड़ हुई है, उनमें अनेकों लोगों की दुखद मृत्यु होने की भी जानकारी मिल रही है। जिन लोगों की मृत्यु हुई है मैं उनके प्रति संवेदना प्रकट करता हूं। मैं घायलों के ठीक होने की कामना करता हूं। मैं सदन के माध्यम से सभी को भरोसा देता हूं कि पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी।

  • पॉजिटिव राजनीति भारत के बहुत जरूरी
    पीएम मोदी ने कहा कि यह एक ऐसा कालखंड है जब दुनिया भारत की प्रगति को बहुत गंभीरता से ले रही है। अब चुनाव हो चुके हैं। 140 करोड़ देशवासियों ने पांच साल के लिए अपना जनादेश दे दिया है। आवश्यक है कि विकसित भारत के विकास के लिए इस सदन के सभी माननीय सदस्य का योगदान हो। मैं सभी सदस्यों को आमंत्रित करता हूं कि आप लोग भी विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए साथ आएं। पॉजिटिव राजनीति भारत के इस कालखंड में बहुत जरूरत है। मैं इंडी गठबंधन के लोगों के पक्ष को भी कहना चाहूंगा कि आइए, मैदान में गुड गवर्नेंस में प्रतिस्पर्धा करें, जहां जहां आपकी सरकार है लोगों तक बेहतर कामों के लिए एनडीए के साथ प्रतिस्पर्धा करें। जहां जहां आपकी सरकारें हैं वहां रिफॉर्म करें। अपने अपने राज्यों में विदेशी निवेश ज्यादा से ज्यादा इसके लिए प्रतिस्पर्धा करें। जिन लोगों को जहां सेवा करने का मौका मिला है वहां पर कौन सरकार ज्यादा रोजगार देता है इस बात के लिए प्रतिस्पर्धा है। गहना कर्मो गति है, यानी कि कर्म की गति गहन है। इसलिए डिबेट ऐसे जीतने के बजाया समर्पण और सेवा भाव से कोशिश की जानी चाहिए। 

  • कांग्रेस का इको सिस्टम 70 साल तक फला-फूला
    पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में सत्ता में आने के बाद देश के सामने एक बड़ी चुनौती कांग्रेस का इको सिस्टम भी रहा है। यह इको सिस्टम 70 साल तक फला-फूला है। मैं आज इस इकोसिस्टम को चेतावनी देता हूं, मैं इस इकोसिस्टम को चेताना चाहता हूं कि जिस तरह इकोसिस्टम ने ठान लिया है कि देश की प्रगति को रोक देंगे, मैं बता देना चाहता हूं कि उसकी हर साजिश का जवाब अब उसकी ही भाषा में मिलेगी। यह देश  देश विरोधी साजिशों को कभी भी स्वीकार नहीं करेगा।

  • हर साजिश का जवाब उसी भाषा में दिया जाएगा
    पीएम मोदी ने कहा कि देश की जनता और माननीय सुप्रीम कोर्ट भी चिंतित है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि इस महान देश की प्रगति पर संदेह प्रकट करने, उसे कम करने और हर संभव मोर्चे पर उसे कमजोर करने का एक ठोस प्रयास किया जा रहा है। इस तरह के किसी भी प्रयत्न या प्रयास को आरंभ में ही रोक दिया जाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने जो भावना प्रकट की है, उस पर सदन के अंदर और सदन के बाहर के लोगों को गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। भारत में भी कुछ ऐसे लोग हैं जो ऐसी ताकतों की मदद कर रहे हैं। देश के लोगों को ऐसी ताकतों से सतर्क रहने की जरूरत है।

  • जॉब क्रिएशन में सबसे बड़ा रिकॉर्ड
    पीएम मोदी ने कहा कि एक स्टडी है कि पिछले 18 साल में जॉब क्रिएशन में सबसे बड़ा रिकॉर्ड बना है। आदरणीय सभापति जी भारत डिजिटल पेमेंट सिस्टम पूरी दुनिया में एक उदाहरण बना है। मैं जी 20 समिट में जब भी गया इन पहलों को लेकर विश्व के समृद्ध देशों को भी अचरज होता है। यह भारत की सफलता की बड़ी कहानी है। जैसे जैसे भारत आगे बढ़ रहा है स्वभाविक है प्रतिस्पर्धा भी बढ़ रही है और चुनौतियां भी। जिन्हें भारत की प्रगति से दिक्कत है, जो इसे चुनौती के तौर पर देखते हैं वे गलत हथकंडे भी अपना रहे हैं।

  • पेपर लीक मामले में बोले प्रधानमंत्री 
    पीएम मोदी ने कहा कि आदरणीय राष्ट्रपति महोदया ने अपने संबोधन में पेपर लीक पर चिंता जताई है। मैं भी देश के सभी छात्रों और युवाओं से कहूंगा कि सरकार ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए गंभीर है। हमारी सरकार इस दिशा में एक के बाद एक कदम उठा रही है। देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालो को नहीं बख्शा जाएगा। देश भर में गिरफ्तारी की जा रही है। परीक्षा कराने वाली प्रणाली को पुख्ता करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।

  • इंदिरा गांधी ने वन रैंक वन पेंशन खत्म की
    पीएम मोदी ने कहा कि वन रैंक वन पेंशन को लेकर देश के युवाओं में झूठ फैलाने की कोशिश की जा रही है। हमारे देश में वन रैंक वन पेंशन को इंदिरा गांधी ने खत्म किया था। दशकों तक कांग्रेस ने इसे लागू नहीं किया गया। एनडीए सरकार ने वन रैंक वन पेंशन लागू की। कोरोना की कठिन लड़ाई के बावजूद भी हमने एक लाख करोड़ रुपए हमारे पूर्व सैनिकों को दिए गए।

  • सेना भर्ती को लेकर सरासर झूठ फैलाया
    पीएम मोदी ने कहा कि अब कांग्रेस के लोगों को यह पता चल गया है कि हमारे नौजवानों की ऊर्जा ही हमारे सशस्त्र बलों की सबसे बड़ी शक्ति है। अब इस पर नया तरीका अपनाया जा रहा है। सेना में भर्ती को लेकर सरासर झूठ फैलाया जा रहा है ताकि हमारे देश के जवान देश की सेवा करने के लिए सेना में ना जाएं, उन्हें रोकने के लिए षडयंत्र हो रहा है। आखिरी कांग्रेस किसके लिए हमारी सेना को कमजोर करना चाहती है। किसके फायदे के लिए कांग्रेस वाले सेना के बारे में इतने झूठ फैला रही है। 

  • सेना के रिफॉर्म का विपक्ष में रहकर विरोध जताया
    पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष में रहने के दौरान भी कांग्रेस ने सेना को कमजोर करने की कोशिश की। जब ये सत्ता में थे तब इन लोगों ने फाइटर जेट नहीं लिए। जब हमने फाइटर जेट लिए तो ये एयरपोर्ट तक नहीं पहुंच सके, इसकी कोशिश की गई। कांग्रेस ऐसे सभी रिफॉर्म का विरोध करती है जो भारत की सेना को मजबूत करती हो।

  • कांग्रेस सेना को ताकतवर नहीं देख सकती 
    PM मोदी ने कहा कि कांग्रेस भारतीय सेना को ताकवर होते नहीं देख सकती। कौन नहीं जानता कि नेहरू जी के समय देश की सेनाएं कितनी कमजोर होती थी। उस समय कांग्रेस ने सेना में लाखों करोड़ों रुपए के घोटाले किए। कांग्रेस ने देश की सेनाओं को कमजोर किया। जल हो, थल हो या नभ हो सेना के हर इकाई में देश की आजादी के बाद से भ्रष्टाचार किया। जीप घोटाला हो, बोफोर्स घोटाला हो या पनडुब्बी घोटाला है। इन सभी कारणों से देश की सेना को आगे बढ़ने से रुकी है। एक समय था जब हमारी सेना के पास बुलेट प्रूफ जैकेट तक नहीं थी।

  • सेना की ताकत बढ़ाने के लिए रिफॉर्म जरूरी
    पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश की सेना युवा होनी चाहिए। सेना दुश्मनों के दांत खट्टे करने के लिए होती है। हमें हमारे युवाओं पर भरोसा होनी चाहिए। हम इसलिए सेना की ताकत बढ़ाने के कारण हम सेना में रिफॉर्म कर रहे हैं। हालांकि, यह बातें सार्वजनिक तौर पर कहने योग्य नहीं होने के कारण मैं मुंह पर ताला लगाकर बैठा हूं। आज युद्ध के स्वरूप बदल रहे हैं। टेक्निक बदल रहे हैं। ऐसे में हमें हमारी सेना को उसी अनुरूप ढ़ालना बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। इसलिए मैं गालियां खाकर भी देश की सेना को सशक्त बनाने के लिए काम कर रहा हूं।

  • सेनाएं देश का अभिमान
    पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सेनाएं देश का अभिमान है। सारी देश को उनकी साहस और वीरता पर गर्व है। आज सारा देश देख रहा हे कि हमारी सेना, हमारा डिफेंस सेक्टर में इतने रिफॉर्म हो रहे हैं जितना आजादी के बाद कभी नहीं हुआ। हमारी सेना को आधुनिक बनाया जा रहा है। हम अपने सेना को सशक्त बनाने के लिए कदम उठा रहे हैं। बीते कुछ सालों में बहुत सारी चीजें बदली है। सीडीएस का पद बनने के बाद इंटिग्रेशन सशक्त हुआ है।

  • ईश्वर का रूप प्रदर्शन नहीं दर्शन के लिए होता है
    PM मोदी के कहा कि एक सोची-समझी रणनीति के तहत हिंदुओं का मजाक बनाने को फैशन बना दिया है और अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए ऐसे तत्वों को संरक्षण दिया जा रहा है। हम बचपन से यह सीखते आए हैं इस देश का बच्चा बच्चा यह जानता है कि ईश्वर का हर रूप दर्शन के लिए होता है। ईश्वर का कोई भी रूप निजी स्वार्थ के लिए प्रदर्शन के लिए नहीं होते। जिसके दर्शन होते हैं, उसके प्रदर्शन नहीं होते। हमारे देवी देवताओं के अपमान 140 करोड़ लोगों को ठेस पहुंचा रहे हैं। निजी राजनीतिक लाभों के लिए ईश्वर के स्वरूप का अपमान यह देश कैसे माफ कर सकता है। सदन के कल के दृश्यों को देखने के बाद हिंदू समाज को भी सोचना है कि यह महज एक संयोग है या किसी प्रयोग की तैयारी।

  • हिंदुओं को हिंसक बताने की साजिश 
    पीएम मोदी ने कहा कि गंभीर बात है कि आज हिंदुओं पर झूठा आरोप लगाने की साजिश हो रही है। गंभीर षडयंत्र हो रहा है। ये कहा गया कि हिंदू हिंसक होते हैं, ये हैं आपके संस्कार, ये हैं आपके चरित्र, ये है आपकी नफरत, इस देश के हिंदुओं के साथ ये कारनामे, ये देश शताब्दियों तक इसे भूलना वाला नहीं है। कुछ दिन पहले हिंद़ुओं में जो शक्ति की कल्पना के विनाश की घोषणा की गई थी। आप किसी शक्ति के विनाश की बात करते हैं। बंगाल मां, दुर्गा और काली की पूजा करता है, क्या आप उस शक्ति के विनाश की बात करते हैं। ये वो लोग हैं जिन्होंने हिंदू आतंकवाद शब्द गढ़ने की कोशिश की थी। इनके साथियों ने हिंदू धर्म की तुलना डेंगू और मलेरिया जैसे शब्दों से करें और ये लोग तालियां बजाएं, ये देश कभी माफ नहीं करेगा।

  • स्वामी विवेकानंद ने भी शिकागो में हिन्दू धर्म पर गर्व जताया था
    पीएम मोदी ने कहा कि कल जो हुआ उसे इस देश के कोटि कोटि लोग कभी भी माफ नहीं करेंगे। 131 साल पहले स्वामी विवेकानंद जी ने शिकागो में कहा था कि मुझे गर्व है कि मैं उस धर्म से आता हूं जिसने पूरी दुनिया को सही सहिष्णुता और वैश्विक स्वीकृति सिखाई है। अमेरिका के शिकागों में स्वामी विवेकानंद जी ने दुनिया के दिग्गजों के सामने यह बात कही थी। हिंदु सहिष्णु है हिंदू अपनत्व को लेकर जीने वाला है।

  • मंडल कमीशन की रिपोर्ट ठंडे बस्ते में डाली
    कांग्रेस की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने मंडल कमीशन की रिपोर्ट ठंडे बस्ते में डाले रखा। राजीव गांधी जब विपक्ष में थे तो उनका सबसे लंबा भाषण आरक्षण के खिलाफ था जो आज भी संसद के रिकॉर्ड में है।

  • बाबू जगजीवन राम को भी हक नहीं दिया
    बाबा साहेब की तरह ही बाबू जगजीवन राम को भी उनका हक नहीं दिया गया। इमरजेंसी के बाद बाबू जगजीवन राम के पीएम बनने की संभावना थी। इंदिरा गांधी ने पक्का किया कि जगजीवन राम को पीएम नहीं बनने का पक्का किया। एक किताब में लिखा है कि इंदिरा गांधी ने कहा था कि बाबू जगजीवन राम किसी कीमत पर पीएम नहीं बनने चाहिए, अगर बन गए तो वह कभी इस पद से नहीं हटेंगे। चौधरी चरण सिंह और बिहार के नेता सीताराम केसरी के साथ भी इसी कांग्रेस पार्टी ने यही सलूक किया। नेहरू जी ने तो चिट्ठी लिखकर आरक्षण लागू करने का विरोध किया था।

  • षडयंत्र पूर्वक बाबा साहेब को चुनाव में हराया गया
    पीएम मोदी ने कहा कि बाबा साहेब ने नेहरू के कैबिनेट से इस्तीफा देते वक्त कहा था कि मैं सरकार द्वारा अनुसूचित जातियों की उपेक्षा के कारण अपने अंदर उपजे आक्रोश रोक नहीं सका। अनुसूचित जातियों की उपेक्षा ने बाबा साहेब को आक्रोशित कर दिया। इसके बाद नेहरू जी ने बाबा साहेब का राजनीति जीवन खत्म करने के लिए पूरी ताकत लगा दी। पहले षडयंत्र पूर्वक बाबा साहेब को चुनाव में हराया गया और उन्होंने बाबा साहेब की हार का जश्न मनाया और उस पर खुशी जाहिर। 

  • देश पर आपातकाल थोपा गया
    पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं देशवासियों के सामने सच्चाई रखना चाहता हूं। देश के लोगों को भी यह जानना जरूरी है। सिर्फ सत्ता के लोभ के कारण और तानाशाही सोच के कारण देश पर थोपा गया तानाशाही शासन था। कांग्रेस ने अपने ही देश के लोगों पर क्रूरता का पंजा फैलाया था और देश के ताने बाने को छिन्न भिन्न करने की कोशिश की थी। सरकार को गिराना, मीडिया को दबाना, संविधान की धारणा और संविधान के एक-एक शब्द के खिलाफ थे। ये वो लोग हैं जिन्होंने देश के पिछड़ों और गरीबों के साथ अन्याय किया है। इसी कारण से बाबा साहेब अंबेडकर ने कांग्रेस की दलित विरोधी मानसिकता के कारण नेहरू जी की कैबिनेट से इस्तीफा दिया था। उन्होंने पर्दाफाश किया था कि कैसे नेहरू जी ने दलितों और पिछड़ों के साथ अन्याय किया था।

  • इनकी हरकतों को बालक बुद्धि समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए
    पीएम मोदी ने कहा कि कल जो हुआ है वह गंभीरता से लिए बिना हम संसदीय लोकतंत्र की हम रक्षा नहीं कर पाएंगे। इन हरकतों को बालक बुद्धि कहकर कतई नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। क्यों इसके पीछे इरादे नेक नहीं है, इरादे गंभीर हैं। मैं देशवासियों को भी जगाना चाहता हूं। इन लोगों का झूठ हमारे देश के नागरिकों की विवेक बुद्धि पर तमाचा मारने की निर्लज्ज हरकत है। यह हरकतें देश की महान परंपराओं पर तमाचा है। इस सदन की गरिमा बचाने की बहुत बड़ी जिम्मेदारी आप पर है। सदन में शुरू हुई झूठ की परंपराओं पर आप कड़ी कार्रवाई करेंगे यह देशवासियों की और सदन की अपेक्षा है।

  • कांग्रेस के मुंह झूठ लग गया है
    पीएम मोदी ने कहा कि तुलसीदास जी कह गए हैं कि जुटई लेना झूठई देना झूठई भोजन झूठई चबेना, कांग्रेस ने झूठ को राजनीति का हथियार बनाया। कांग्रेस के मुंह झूठ लग गया है। जैसे आदमखोर शेर होता है जिसके मुंह पर लहू लग जाता है, कांग्रेस के मुंह झूठ का खून लग गया है। देश ने कल एक जुलाई को खटाखट दिवस भी मनाया है। एक जुलाई को लोग अपने बैंक अकाउंट चेक रहे थे कि 8,500 रुपए आए कि नहीं। इस चुनाव में कांग्रेस ने देशवासियों को गुमराह किया। माताओं और बहनों को हर महीने 8,500 रुपए देने का वादा देकर गुमराह किया। इन माताओं और बहनों का जो श्राप लगा है वह कांग्रेस को तबाह करने वाली है। ईवीएम, एलआईसी, एचएएल, संविधान को लेकर झूठ बोला गया, कर्मचारियों को भी बहकाने का प्रयास हुआ। हौसला इतना बढ़ गया कि सदन को भी गुमराह करने का प्रयास किया गया। कल अग्निवीर को लेकर भी झूठ बोला गया। कल कहा गया कि एमएसपी नहीं दिया जा रहा है।

  • बालक बुद्धि का सदन में परिचय दिया
    पीएम मोदी ने कहा कि बालक बुद्धि में ना तो बोलने का ठिकाना होता है आ ना ही व्यवहार का ठिकाना होता है, जब बालक बुद्धि और सवार हो जाती है तो सदन में बैठकर आंख मारते हैं। आज पूरा देश इनसे कह रहा है कि तुमसे नहीं हो पाएगा, तुमसे ना हो पाएगा।

  • राहुल का नाम लिए बिना किया पलटवार
    पीएम मोदी ने कहा कि देश यह जानता है कि ये हजारों करोड़ रुपए की हेराफेरी के मामले में जमानत पर बाहर हैं। ये ओबीसी के लोगों को चोर बताने के मामले में सजा पा चुके हैं। इनको देश की सर्वोच्च अदालत पर गैर जिम्मेदाराना बयान देने के बाद माफी मांगनी पड़ी है। इन पर वीर सावरकर जैसे महान स्वतंत्रता सेनानी का अपमान करने का मामला चल रहा है। इन पर देश की सबसे बड़ी पार्टी के अध्यक्ष का अपमान करने का केस चल रहा है। 

  • सिम्पैथी गेन करने के लिए नई ड्रामेबाजी शुरू
    पीएम मोदी ने कहा कि आज-कल सिम्पैथी गेन करने के लिए नई ड्रामेबाजी शुरू की गई है। मैं एक किस्सा सुनाता हूं, एक बच्चा स्कूल से आया और जोर जोर से रोने लगा। उसकी मां भी डर गई कि क्या हो गया। फिर कहने लगा कि आज मुझे स्कूल में मारा गया। आज स्कूल में मु़झे उसने मारा। उसकी मां ने पूछा कि बात क्या थी लेकिन वह बता नहीं रहा था कि क्या हुआ। बस रो रहा था। बच्चा ये नहीं बता रहा था कि आज स्कूल में उसने किसने बच्चे को मां की गाली दी थी, उसने ये नहीं बताया कि उसने किसी बच्चे की किताब फाड़ दी थी, किसी टीचर को चोर कहा, किसी बच्चे का टिफिन चुराकर खा गया था। हमने कल सदन में यही बचकाना हरकत देखी। कल यहां बालक बुद्धि का विलाप चल रहा था। मुझे मारा गया, मुझे यहां मारा, मुझे वहां मारा, सिम्पैथी हासिल करने के लिए यह नया ड्रामा चलाया जा रहा है। 

  • सीएए को लेकर अराजकता फैलाई
    पीएम मोदी ने कहा कि सीएए को लेकर जो अराजकता फैलाई गई, देश के लोगों को गुमराह करने का खेल खेला गया ताकि उनके राजनीति मकसद पूरे हो सके। देश को दंगे में झोंकने का कुत्सित प्रयास भी पूरे देश ने देखे हैं।

  • भारत विरोधी लोगों को कांग्रेस ने टिकट दिया
    पीएम मोदी ने कहा कि देश ने विकास के रास्ते को चुना है। देश ने विकसित भारत के सपने को साकार करने का मन बना लिया है। ऐसे समय में यह देश का दुर्भाग्य है कि देश में 6 दशक तक राज करने वाली पार्टी अराजकता फैलाने में लगी है। यह दक्षिण में जाकर उत्तर के बारे में जहर उगलते हैं और पश्चिम में जाकर उत्तर के लोगों के बारे में भ्रांतियां फैलाते हैं। जिन लोगों ने भारत को अलग करने की वकालत की थी उन्हें भी कांग्रेस पार्टी ने टिकट दिया।

  • कांग्रेस पार्टी का मकसद अराजकता फैलाना
    पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के लोगों को एक दूसरे से लड़वाने के लिए नए नए नैरेटिव गढ़ रही है। अफवाह फैला रही है। देश के हिस्से के लोगों को हीन बताने के लिए भी कांग्रेस बढ़ावा दे रही है। कांग्रेस देश में आर्थिक अराजकता फैलाने के लिए भी सोची समझी साजिश रच रही है। अपने राज्यों में वे जिस तरह का वे काम कर रहे हैं उससे उनके राज्य देश पर बोझ बन जाए ऐसा खेल रचा जा रहा है। मंच से साफ साफ कहा गया कि अगर परिणाम उनके मुताबिक नहीं होंगे तो देश में आग लगा दी जाएगी। अराजकता फैलाना इनका मकसद है।

  • कांग्रेस का स्ट्राइक रेट सिर्फ 26 प्रतिशत
    पीएम मोदी ने कहा कि जहां जहां भाजपा और कांग्रेस का सीधा मुकाबला था और जहां कांग्रेस मेजर पार्टी थी वहां कांग्रेस का स्ट्राइक रेट सिर्फ 26 प्रतिशत है। लेकिन जहां किसी का पल्लू पकड़कर चलते थे, जहां वह जूनियर पार्टी थे, यानी कि जहां किसी ने कुछ मौका दे दिया वहां पर स्ट्राइक रेट 50 प्रतिशत है। कांग्रेस की 99 सीटों में से ज्यादातर सीटें उनके सहयोगियों ने उन्हें जिताया है। 16 राज्यों में जहां कांग्रेस लड़ी वहां इसका वोट शेयर इस चुनाव में गिर चुका है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अपने दम पर लड़ी और 64 में से सिर्फ दो सीटें जीत पाई, इसका साफ मतलब है कि कांग्रेस इस चुनाव में पूरी तरह से परजीवी बन चुकी है और उसने अपने सहयोगी दलों के कंधों पर चढ़कर सीटों का आंकड़ा बढ़ाया है। अगर कांग्रेस ने अपने सहयोगी दलों की सीटें नहीं खाई होती तो लोकसभा में इतनी सीटें जीतना मुश्किल था।

  • कांग्रेस पार्टी जल्द परजीवी कांग्रेस के नाम से जानी जाएगी
    पीएम मोदी ने कहा कि मुझे नहीं पता कि कांग्रेस के जो साथी दल हैं उन्होंने इस चुनाव का विश्लेषण किया है या नहीं। यह चुनाव इन साथियों के लिए भी विश्लेषण का विषय है। 2024 से कांग्रेस पार्टी परजीवी कांग्रेस के नाम से जानी जाएगी। परजीवी वो होता है जो जिस शरीर के साथ होता है ये उसी को खाता है। कांग्रेस भी जिस पार्टी के साथ गठबंधन करती है उसका ही वोट खा जाती है और अपने सहयोगी के वोट बैंक पर फलती फूलती है। इसलिए कांग्रेस परजीवी पार्टी है। मैं जब परजीवी कह रहा हूं तो तथ्यों के आधार पर कह रहा हूं।

  • मोदी ने शोले के डायलॉग से कसा तंज
    पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के बयानबाजी ने शोले फिल्म को भी पीछे छोड़ दिया है। आपको शोले फिल्म की वह मौसी याद होगी। यह बात तो सही है कि तीसरी बार हारे हैं लेकिन मौसी मोरल विक्ट्री तो है ना। अरे मौसी तेरह राज्यों में जीरो सीटें आई हैं लेकिन हीरो तो हैं ना, अरे पार्टी की लुटिया तो डुबोई है, अरे मौसी पार्टी अभी सांसें तो ले रही है। मैं कांग्रेस के लोगों को कहूंगा कि जनादेश को फर्जी जीत के जश्न और नशे में दबाओ। ईमानदारी से देशवासियों के जनादेश को समझने की कोशिश करो। उसे स्वीकार करो।

  • पीएम मोदी ने 99 सीट जीतने पर सुनाया किस्सा 
    पीएम मोदी ने कहा कि आदरणीय सभापति जी मुझे एक किस्सा याद आता है। 99 मार्क्स लेकर एक बालक घमंड में घूम रहा था और सबको दिखाता था कि देखो कितना ज्यादा मार्क्स आए हैं, लोग भी जब सुनते थे उनकी बड़ी हौसला अफजाई करते थे, तो एक दिन उनके टीचर आए और बताया कि ये 100 में से 99 नहीं लाया है 543 में से लाया है। अब उस बालक बुद्धि को कौन समझाए कि तुमने फेल होने का रिकॉर्ड बना दिया है।

  • कांग्रेस वालों को लगता है उन्होंने हमको हारा दिया
    पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और उसका इको सिस्टम लगातार यह दिखाने की कोशिश करने में लगा है कि उन्होंने हमें हरा दिया है। ऐसा क्यों हो रहा है मैं बता रहा हूं। जब कोई बच्चा साइकिल लेकर निकलता है, जब वह रोने लगता है तो कोई बड़ा आदमी आकर कहता है कि देखो चिंटी मर गई, चिड़िया उड़ गई, तुम तो बहुत अच्छा साइकिल चलाते हो। ऐसा कहकर बच्चे का मन बहला देते हैं। आजकर बच्चे का मन बहलाने का काम चल रहा है। कांग्रेस के लोग और उनका इको सिस्टम यह मन बहलाने का काम कर रहा है।

  • देश की जनता ने कांग्रेस को विपक्ष में बैठने का जनादेश दिया
    पीएम मोदी ने कहा कि 2024 के चुनाव में कांग्रेस के लिए भी इस देश की जनता ने जनादेश दिया है। इस देश का जनादेश है कि विपक्ष में ही बैठे और तर्क खत्म हो जाए तो चीखते और चिल्लाते रहे। कांग्रेस के इतिहास का यह पहला मौका है जब लगातार तीन बार कांग्रेस 100 का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। कांग्रेस के इतिहास में यह तीसरी सबसे बड़ी हार है। तीसरा सबसे खराब प्रदर्शन है। अच्छा होता कि कांग्रेस अपनी हार स्वीकार करती और जनता जनार्दन के आदेश को स्वीकार करती, आत्ममंथन करती लेकिन यह तो शीर्षाषन करने में लगी है। 

  • केरल, पंजाब से अभूतपूर्व आशीर्वाद मिला
    पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी ने केरला में इस बार खाता खोला है और बड़े गर्व के साथ केरल के हमारे सांसद हमारे साथ बैठते हैं। तमिलनाडु में कई सीटों पर बीजेपी ने दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है। कर्नाटक, यूपी और राजस्थान में पिछली बार की तुलना में बीजेपी का वोट शेयर बढ़ा है। आने वाले समय में तीन राज्यों में चुनाव है। महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में चुनाव में आ रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में इन तीन राज्यों में हमें जितना वोट मिला है उससे ज्यादा हमें इस लोकसभा चुनाव में मिला है। पंजाब में भी हमें अभूतपूर्व आशीर्वाद मिला है।

  • एनडीए का तीसरी बार सरकार में आना ऐतिहासिक
    पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए का तीसरी बार सरकार में आना एक ऐतिहासिक घटना है। आजादी के बाद यह सौभाग्य दूसरी बार इस देश में आया है और 60 साल के बाद आया है। इसका मतलब है सिद्धि पाना कितनी कठोर मेहनत के बाद होता है, ऐसे ही राजनीति के खेल से नहीं होता है बल्कि जनता जनार्दन से प्राप्त् आशीर्वाद से होता है। जनता ने हमें स्थिरता और निरंतरता के लिए जनादेश दिया है। 

  • एनडीए को अभूतपूर्व सफलता मिली
    पीएम मोदी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के साथ साथ हमारे देश में चार राज्यों के भी चुनाव हुए। इन चारों ही राज्यों में एनडीए ने अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की है। हमने शानदार विजय प्राप्त की है। महाप्रभु जगन्नाथ की धरती ओडिशा ने हमें भरपूर आशीर्वाद दिया है। आंध्र प्रदेश में एनडीए ने क्लीन स्वीप किया है। सूक्ष्म दर्शी यंत्र में भी ये नजर आते हैं। अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में भी सरकार बनाई है। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हमने प्रचंड विजय पाया है। हमें नए नए क्षेत्रों में जनता का प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है।

  • भारत की इकोनॉमी जल्द तीसरे नंबर पर होगी
    पीएम मोदी ने कहा कि हम हर सफलता को नेक्स्ट लेवल पर ले जाएंगे। दस साल में हम भारत की इकोनॉमी को 10 नंबर से पांच नंबर पर ले गए हैं। अब हम नेक्स्ट लेवल पर निकले हैं और भारत की इकोनॉमी को तीसरे नंबर पर ले जाएंगे। हमने बीते 10 साल में भारत को मोबाइल फोन का बड़ा मैनुफैक्चर और एक्सपोर्टर बना दिया। अब हम यही काम सेमीकंडक्टर और अन्य सेक्टर में करने जा रहे हैं। जो चिप्स दुनिया के डिवाइसों में इस्तेमाल होगा वह भारत में तैयार होगा।

  • पीएम आवास के तहत 3 करोड़ घर बनाएंगे
    पीएम मोदी ने कहा कि हम 40 करोड़ लोगों के लिए घर बना चुके हैं। आने वाले समय में हम 3 करोड़ घर बनाकर यह देखेंगे कि कोई बिना घर के नहीं रहे। हमने बीते दस साल में बड़ी संख्या में महिलाओं को रोजगार दिया है। अब हम विमेन सेल्फ ग्रुप में काम करने वाली महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करना चाहते हैं। अब हम तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। हम अपनी तीसरी टर्म में हम तीन गुना स्पीड से काम करेंगे। हम तीन गुना शक्ति लगाएंगे। हमार देश वासियों को तीन गुना परिणाम लाकर देंगे।

  • भारत का लक्ष्य बहुत विराट है
    PM मोदी ने कहा कि जो आजादी के समय लोगों में विश्वास था कि आजादी लेकर रहेंगे, ठीक उसी प्रकार का विश्वास आज देश के लोगों में विकसित भारत को लेकर पैदा हो चुका है। जो ललक भारत की आजादी में थी वही ललक आज विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने को लेकर है। आज भारत का लक्ष्य बहुत विराट है। आज हम स्थिति में पहुंचे जहां हमें खुद से प्रतिस्पर्धा करनी है। हमें अपना रिकॉर्ड खुद ही तोड़ना है। पिछले दस साल में हमने जो स्पीड पकड़ी है, अब हमारा मुकाबला उसी स्पीड को और ज्यादा स्पीड में ले जाने का है।
  • आर्टिकल 370 हटने से कश्मीर में आई खुशियां
    PM मोदी ने कहा कि आर्टिकल 370 की पूजा करने वाले लोगों ने जम्मू कश्मीर के लोगों के अधिकार छीन लिए थे। भारत का संविधान जम्मू कश्मीर तक नहीं पहुंच सकता था। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का अपमान किया जाता था। उस समय सेना पर पत्थर चलते थे। उस समय लोग कहते थे कि जम्मू कश्मीर में कुछ नहीं हो सकता। आज आर्टिकल 370 की दीवार गिरी, पत्थरबाजी बंद है। लोकतंत्र मजबूत है और लोग भारत के तिरंगे और लोकतंत्र पर भरोसा करते हुए बढ़ चढ़ कर मतदान करने के लिए आ रहे हैं यह साफ दिखाई पड़ता है। 140 करोड़ लोगों में विश्वास पैदा हुआ है। जब विश्वास मजबूत होता है तो वह विकास का ड्राइविंग फोर्स बन जाता है। यह विश्वास विकसित भारत और संकल्प से सिद्धि का विश्वास है।
  • भारत आतंकियों को घर में घुसकर मारता है
    PM मोदी ने कहा कि एक समय था जब आतंकी आते थे और हमला करते थे। हिंदुस्तान के कोने-कोने को टारगेट किया जाता था। सरकार चुपचाप बैठे रहती थी। मुंह तक खोलने को तैयार नहीं था। आज 2014 के बाद का भारत घर में घुसकर मारता है। सर्जिकल स्ट्राइक करता है, एयर स्ट्राइक करता है और आतंक के आकाओं को भी औकात दिखा दिया है। देश का बच्चा बच्चा जानता है कि भारत अपनी सुरक्षा के लिए कुछ भी कर सकता है। 
  • 2014 के बाद नीतियों में परिवर्तन से बदलाव संभव
    पीएम मोदी ने आगे कहा कि सबसे पहले हमने 5G लाया। जब 5G आया तो लोग कहने लगे कि देश में कुछ भी हो सकता है। वह एक समय था जब बड़े बड़े लोगों के हाथ कोयले में काले हो गए थे। आज कोयले के उत्पादन में बढोतरी हुई है और देश के लोग कहने लगे हैं कि देश में कुछ भी हो सकता था। 2014 से पहले बैंकिंग घोटाले हो रहे थे। 2014 के बाद नीतियों में परिवर्तन का परिणाम है कि दुनिया के अच्छे बैंकों में आज भारत के बैंकों का स्थान बन गया। आज भारत के बैंक दुनिया के अच्छे बैंकों में शुमार हो गया।
  • देश के परिवर्तित युग की शुरुआत
    पीएम मोदी ने आगे कहा कि उस समय लोगों को हक का राशन नहीं मिलता था। उसके लिए भी रिश्वत देनी पड़ती थी। हमारे भारतीय भाई-बहन अपने नसीब को दोष देकर जिंदगी काटने के लिए मजबूर हो जाया करते थे। उस समय देश के लोगों ने हमें सेवा के लिए चुना था और इसके बाद देश के परिवर्तित युग की शुरुआत हो चुकी थी। 
     इसके बाद हमारी सरकार ने कई काम किए हैं। हमारे कार्यकाल में देश निराशा की गर्त से निकलकर आशा और विश्वास के साथ खड़े हो गए। धीरे धीरे देश के मन में स्थिर हो गया कि जो 2014 से पहले कहते थे कि देश में कुछ नहीं हो सकता वे कहने लगे कि देश में सब कुछ हो सकता है, देश में सब कुछ संभव है।
  • 2014 से पहले घोटालों का कालखंड था
    पीएम मोदी ने कहा कि देश में 2014 से पहले देश के लोगों का आत्मविश्वास कमजोर हो गया था। उस समय में सामान्य मानवी के मुंह से यही निकलता था कि देश का कुछ नहीं हो सकता। उस समय देश में यही शब्द सुनाई देते थे। भारतीयों की हताशा के ये सात शब्द पहचान बन गए थे। उस समय आए दिन अखबार खोलते ही घोटालें की खबरें पढ़ने को मिलती थी। सैंकड़ों करोड़ रुपए के घोटाले और इन घोटालेबाज लोगों के घोटालों का कालखंड था और बेशर्मी से स्वीकार भी कर लिया जाता था कि देश में 100 पैसे निकलते हैं तो 15 रुपए पहुंचता था। उस समय भाई भतीजावाद इतना फैला था कि आम आदमी यह विश्वास छोड़ चुका था कि कोई सिफारिश करने वाला नहीं हो तो जिंदगी अटक जाएगी। गैस के सिलेंडर के लिए सांसदों के यहां अच्छे अच्छों को चक्कर काटने पड़ते थे।
  • 2047 तक विकसित बनाने के लिए चौबीसों घंटे करेंगे काम
    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं आज आपके माध्यम से देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि विकसित भारत के जिस संकल्प को लेकर हम चले हैं, उस संकल्प की पूर्ति का हम भरसक प्रयास करेंगे। पूरी निष्ठा और विश्वास के साथ करेंगे। हमारे देश का कण कण हम देश को विकसित भारत बनाने के संकल्प में लगाएंगे। हमने देश के नागरिकों को कहा था हम देश को 2047 तक विकसित बनाने के लिए चौबीसों घंटे काम करेंगे। आज हम इस बात को दोहरा रहे हैं।
  • गांवों और शहरों की स्थिति में विकसित भारत से होगा सुधार
    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आजादी के बाद हमारे देश के सामान्य नागरिक इन चीजों के लिए तरसता रहा है। जब विकसित भारत होता है तो हमारे गांवों और शहरों की स्थिति में बहुत सुधार होता है। गांव के जीवन में गौरव भी होता है और विकास का अवसर होता है। दुनिया के विकास में भारत के शहर भी भागीदारी करेंगे यह हमारा सपना है। विकसित भारत का मतलब है कि कोटी कोटि नागरिकों को कोटि अवसर प्राप्त होता है।
  • तीसरी बार देश की जनता के सामने सेवा करने का मौका
    पीएम मोदी ने कहा कि दस साल के हमारे कार्य को देखने परखने के बाद देश की जनता ने हमें समर्थन दिया है। हमें एक बार फिर से 140 करोड़ देशवासियों की सेवा करने का मौका मिला है। इस चुनाव ने इस बात को सिद्ध किया है कि भारत की जनता कितनी परिपक्व है। भारत की जनता कितने विवेकपूर्ण ढंग से अपने बुद्धि का उपयोग करती है। इसका ही नतीजा है कि आज हम तीसरी बार आपके सामने और देश की जनता के सामने सेवा करने के लिए उपस्थित हुए हैं।
  • देश की जनता को हमारी नीयत पर भरोसा
    पीएम मोदी ने कहा कि देश की जनता ने हमारी नीतियों को देखा है, हमारी नीयत पर भरोसा किया है। इस चुनाव में हम जनता के बीच एक बड़े संकल्प के साथ आशीर्वाद मांगने गए थे। हमने विकसित भारत के हमारे संकल्प के लिए आशीवार्दद मांगा था। हमने विकसित भारत के संकल्प के साथ जनकल्याण के इरादे के साथ जनता के बीच गए थे। जनता ने हमारे विकसित भारत के संकल्प में चार चांद लगाकर देश की सेवा करने का मौका दिया है। देश जब विकसित होता है तो कोटि कोटि लोगों का संकल्प पूरा होता है। जब देश मजबूत होता है तो आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक मजबूत नींव तैयार हो जाती है।
  • तुष्टिकरण नहीं संतुष्टिकरण के विचार को बढ़ाया
    पीएम मोदी ने कहा कि देश ने लंबे समय तक तुष्टिकरण की राजनीति भी देखी और हमने तुष्टिकरण नहीं संतुष्टिकरण के विचार को लेकर चले हैं। जब हम संतुष्टिकरण की बात करते हैं तो इसका मतलब है कि हर योजना का सैचुरेशन हर नागरिक तक पहुंचे। जब हम सैचुरेशन के सिद्धांत को लेकर चलते हैं तो सैचुरेशन सच्चे अर्थ में सामाजिक न्याय और सेकुलेरिज्म होता है और तीसरी बार हमें सरकार में लाकर देश ने इसे साबित कर दिया है।
  • देश को करप्शन ने दीमक की तरह खोखला कर दिया
    पीएम मोदी ने कहा कि जब 2014 में जब हम जीत के आए थे तो हमने कहा था कि करप्शन के प्रति हमारा जीरो टॉलरेंस रहेगा। आज जो देश का समाज मानवी करप्श्न से पीड़ित है, करप्शन ने देश को दीमक की तरह खोखला कर दिया है। भ्रष्टाचार के प्रति जो हमारी नीति है देश की जनता ने उसके लिए हमें आशीर्वाद दिया है। आज दुनिया भर में भारत की साख बढ़ा है। आज दुनिया भर में भारत को गौरवपूर्ण ढंग से देखा जा रहा है। यह हर एक भारतीय अनुभव कर  रहा है। हमारी नेशन फर्स्ट की  नीति रही है। हम भारत प्रथम की नीति के साथ देश में जो आवश्यक रिफॉर्म थे उसे लगातार जारी रखा है।
  • दस साल से देश की सेवा करने का प्रयास जारी
    पीएम मोदी ने कहा कि दस वर्ष में हमारी सरकार सबका साथ और सबका विकास का मंत्र को लेकर देश के सभी लोगों के कल्याण का प्रयास करती रही है। हम उन सिद्धांतों पर समर्पित हैं, जिसमें भारत के स्पिरिट के मुताबिक सर्वधर्म समभाव की भावना को रखते हुए देश की सेवा करने का प्रयास किया है।
  • विपक्ष का हंगामा
    लोकसभा में प्रधानमंत्री के भाषण के दौरान लगाता हंगामा होता रहा। स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि ये ठीक नहीं है।
  • मैं कुछ लोगों की पीड़ा समझ सकता हूं- पीएम मोदी 
    प्रधानमंत्री ने कहा 'मैं कुछ लोगों की पीड़ा समझ सकता हूं क्योंकि लगातार झूठ का प्रसार करने के बाद भी  उनकी घोर पराजय हुई।' प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि देश की जनता ने तीसरी बार हमें सेवा करने का अवसर दिया है। देश की जनता की भारतीय जनता पार्टी के 10 वर्ष के ट्रैक रिकॉर्ड को देखा। जनता ने देखा है कि गरीबों के कल्याण के लिए हमने जिस समर्पण भाव से जनसेवा ही प्रभु सेवा इस मंत्र को चरितार्थ करते हुए हमने जो कार्य किया है उसके कारण दस साल में 25 करोड़ गरीब गरीबी से बाहर निकले हैं। देश की आजादी के कालखंड में इतने कम समय में इतने लोगों को गरीबी से बाहर निकालने का ये यह सफल प्रयास इस चुनाव में हमारे सफल होने का कारण बना है।
  • दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव अभियान
    पीएम मोदी ने कहा कि कल और आज कई माननीय सदस्यों ने राष्ट्रपति जी के अभिभाषण पर अपने विचार प्रकट किए हैं। पहली बार जो सांसद बनकर आए हैं और उनमें से जो कुछ आदरणीय सांसदों ने जो सदन के नियमों का पालन करते हुए अपने विचार प्रकट किए। उनका व्यवहार ऐसा था जैसा किसी अनुभवी सांसद का होता है। प्रथम बार आने के बाद भी उन्होंने सदन की गरिमा को बढ़ाया है। उन्होंने अपने विचारों से इस डिबेट को और अधिक मूल्यवान बनाया है। देश ने एक सफल चुनाव अभियान को पार करते हुए विश्व को दिखा दिया है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव अभियान था।
  • राष्ट्रपति जी का हृदय से आभार-पीएम मोदी
    लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण प्रस्ताव पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के लिए आमंत्रित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आदरणीय सभापति जी मैं राष्ट्रपति जी के अभिभाषण पर आभार प्रकट करने के लिए उपस्थित हुआ हूं। हमारे आदरणीय राष्ट्रपति जी ने विकसित भारत के संकल्प को अपने प्रवचन में विस्तार दिया है। आदरणीय राष्ट्रपति महोदया ने अहम विषय उठाए हैं। आदरणीय राष्ट्रपतिजी ने हम सबका और देश का मागर्दशन किया है। इसके लिए मैं राष्ट्रपति जी का हृदय से आभार प्रकट करता हूं।

राहुल गांधी ने लिखा पीएम मोदी को पत्र
लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। राहुल गांधी ने पत्र लिखकर कल (3 जुलाई) को सदन में दिनभर नीट मामले में चर्चा की मांग की है। 

NDA संसदीय दल की बैठक
पीएम मोदी ने आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) संसदीय दल की बैठक को संबोधित किया। पीएम मोदी ने बैठक में सभी सांसदों से कहा कि वे गैर जरूरी बयान देने से बचें। इसके साथ ही पीएम मोदी ने बैठक में मौजूद सांसदों से एक बार प्रधानमंत्री संग्रहालय जाने की भी अपील की। बैठक में एनडीए के सभी सदस्य शामिल होंगे।

5379487