Parliament Session: प्रियंका गांधी ने ली सांसद पद की शपथ, संसद में गांधी परिवार के तीन सदस्य एक साथ दिखेंगे

प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार (28 नवंबर) को संसद सत्र के तीसरे दिन वायनाड सांसद के तौर पर शपथ ली। इसके साथ ही गांधी परिवार की तीन पीढ़ियां पहली बार संसद में एक साथ नजर आएंगी।;

Update:2024-11-28 11:14 IST
प्रियंका गांधी ने गुरुवार(28 नवंबर) को वायनाड के सांसद के तौर पर शपथ ली।Parliament winter Session
  • whatsapp icon

Parliament winter Session: प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार (28 नवंबर) को संसद सत्र के तीसरे दिन वायनाड सांसद के तौर पर शपथ ली। प्रियंका गांधी पारंपरिक दक्षिण भारतीय साड़ी में शपथ ग्रहण करने पहुंची। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने प्रियंका गांधी वाड्रा को संसद पद की शपथ दिलाई। इसके साथ ही महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट से जीत रविंद्र वसंतराव चव्हाण ने भी सांसद पद की शपथ ली।

हाथ में संविधान पकड़कर ली शपथ
प्रियंका गांधी ने हाथ में संविधान की प्रति पकड़कर सांसद पद की शपथ ली। प्रियंका गांधी सत्र शुरू होने से पहले अपनी मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी के साथ संसद भवन पहुंची। मीडिया से बातचीत करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि आज मैं बहुत खुश हूं। बता दें कि गांधी परिवार के तीन सदस्य सोनिया गांधी, राहुल गांधी और सोनिया गांधी अब सदन में एक साथ नजर आएंगे। बता दें कि गांधी परिवार के दो सदस्य मेनका गांधी और वरुण गांधी भी लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं। ये दोनों बीजेपी में हैं।

प्रियंका गांधी वायनाड से  जीती हैं चुनाव
प्रियंका गांधी ने वायनाड उपचुनाव में 4,10,931 वोटों के अंतर से जीत हासिल की हैं। राहुल गांधी के इस सीट को छोड़ने के बाद कांग्रेस ने प्रियंका को मैदान में उतारा। प्रियंका गांधी के खिलाफ बीजेपी ने नव्या हरिदास को मैदान में उतारा था। 52 वर्षीय प्रियंका ने कांग्रेस नेता ने सीपीआई (एम) के नेतृत्व वाले एलडीएफ के सत्यन मोकेरी को 6 लाख से अधिक वोट हासिल करके हराया।

पहले भी लोकसभा पहुंच चुके हैं गांधी परिवार के तीन सदस्य
यह पहला मौका नहीं है जब गांधी परिवार के तीन सदस्य लोकसभा चुनाव जीत कर संसद पहुंचे हैं। इससे पहले साल 2009 में गांधी परिवार के तीन सदस्य लोकसभा चुनाव जीते थे। उस समय सोनिया गांधी रायबरेली सीट से, राहुल गांधी अमेठी सीट और वरुण गांधी पीलीभीत सीट से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे। हालांकि, वरुण गांधी बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़े थे। उस समय केंद्र में कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए सरकार थी। सोनिया गांधी और राहुल गांधी जहां सत्ता पक्ष की ओर बैठे थे, वहीं वरूण गांधी विपक्ष में। यह पहला मौका है जब सत्ता पक्ष में गांधी परिवार के तीन सदस्य लोकसभा में एक साथ बैठे नजर आएंगे।

लाेकसभा और राज्यसभा में हंगामा, कार्यवाही स्थगित
लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही एक बार फिर से कांग्रेस के सांसद अडाणी के मुद्दे पर हंगामा करने लगे। स्पीकर ओम बिरला ने सांसदों को शांत कराने की कोशिश की, हालांकि, इसके बावजूद कांग्रेस सांसद शोर मचाते रहे। विपक्षी सांसदों के हंगामे के बीच स्पीकर ने कार्यवाही दोपाहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। वहीं, राज्यसभा में भी अडाणी के मुद्दे पर हंगामा हुआ।

ये भी पढें: संसद सत्र:  लोकसभा में कांग्रेस सांसदों का हंगामा, कार्यवाही स्थगित; राहुल गांधी बोले-अडाणी को जेल में होना चाहिए

संसद में शीतकालीन सत्र में अडाणी का मुद्दा गर्माया 
सत्र के दौरान विपक्ष ने अडाणी मुद्द पर हंगामा किया। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार अडाणी को बचा रही है। अडाणी के ऊपर अमेरिका में रिश्वतखोरी के आरोप लगे हैं, उसे जेल में होना चाहिए। वहीं, सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सोशल मीडिया की वजह से फ्रीडम ऑफ प्रेस का दायरा बढने के साथ ही वल्गर कंटेंट भी बढ़ा है। वैष्णव ने सोशल मीडिया पर वल्गर कंटेंट के खिलाफ सख्त कानून लाने की बात कही।

ये भी पढें: संसद सत्र के पहले दिन जमकर हंगामा: लोकसभा में गूंजा अडाणी का मुद्दा, राज्यसभा में धनखड़-खड़गे के बीच नोंक-झोंक

मौजूदा सत्र के दौरान होंगी 19 बैठकें
संसद के मौजूदा सत्र के दौरान 19 बैठकें होनी हैं। सत्र के दौरान कुल 16 विधेयक पेश किए जाने हैं। इनमें से 11 पर चर्चा होगी, जबकि 5 विधेयक कानून बनाने के लिए पेश किए जाएंगे। वन नेशन वन इलेक्शन जैसे विधेयकों पर चर्चा की संभावना है। इसके अलावा, भारतीय विमान विधेयक राज्यसभा में पारित होने के लिए लंबित है।

Similar News