PM Modi Begusarai Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बिहार के दौरे पर हैं। औरंगाबाद में विभिन्न परियोजनाओं को शिलान्यास एवं लोकार्पण अकरने के बाद पीएम मोदी बेगूसराय पहुंचे। बेगूसराय के उलाव हवाई अड्डा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम मोदी का स्वागत किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं आज विकसित भारत के लिए विकसित बिहार के निर्माण के संकल्प के साथ बेगूसराय आया हूं। यह मेरा सौभाग्य है कि इतनी बड़ी संख्या में पहुंची जनता जर्नादन का दर्शन करने का सौभाग्य मिला है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि डबल इंजन की डबल सरकार से बिहार विकसित होकर रहेगा।

परिवारवाद का दंश बिहार ने झेला

जब परिवाहित और वोट बैंक से बंधी सरकारें होती है तो क्या करती है, इसे बिहार ने बहुत भुगता है। जब 2005 से पहली की सरकार होती तो बिहार में हजारों करोड़ रुपए की परियोजनाओं की घोषणा करने से पहले 100 बार सोचना होता। 2014 से पहले रेलवे के विकास के नाम पर देश के संसाधनों को कैसे लूटा गया यह पूरा भारज जानता है। आज पूरी दुनिया में भारतीय रेल की चर्चा हो रही है। रेलवे की सुविधाओं का विकास हो रहा है। रेलवे स्टेशन भी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं बन रही है। बिहार ने बरसों तक परिवारवाद का दंश झेला है। परिवारवाद और समाजवाद एक दूसरे के धुर विरोधी हैं।

बीजेपी कर्पूरी ठाकुर की विरासत को आगे बढ़ा रही है
यह वही बिहार है जिसके पास भारत रत्न कपूर्री ठाकुर की समृद्ध विरासत है। बीजेपी नीतीश कुमार की अगुवाई में इसी विरासत को आगे बढ़ा रही है। आरजेडी और कांग्रेस के लोग अपने परिवारवाद को सही ठहराने के लिए पिछड़े वंचितों को ढाल बनाते हैं। यह सामाजिक न्याय नहीं बल्कि समाज के साथ विश्वासघात है। नहीं तो ऐसा क्या कारण है कि एक ही परिवार के लोगों का विकास हुआ और बाकी लोग पीछे रह गए। कैसे यहां पर एक नौकरी के लिए बिहार के युवाओं की जमीनों पर कब्जा किया सभी लोग जानते हैं।

बीते 10 साल में एक करोड़ बहनें बनीं लखपति दीदी
जब मुफ्त राशन हर घर तक पहुंचता है। हर घर तक बिजली पहुंचती है। गैस पहुंचता है। किसानों के बैंक खातों में सम्मान निधि पहुंचती है तब सैचुरेशन होता है और यही सच्चा सामाजिक न्याय है। बीते दस साल में मोदी की यह गारंटी जिन जिन लोगों तक पहुंची है उनमें पिछड़े, गरीब, अति पिछड़े लोग सबसे ज्यादा है। यही लोग मेरे परिवार हैं। बीते 10 साल में एक करोड़ बहनों को हम लखपति दीदी बना चुके हैं। मुझे खुशी है कि इसमें बिहार की भी लाखों बहनें हैं जो लखपति दीदी बन चुकी हैं। हमने तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने की गारंट दी है। हाल ही में हमने बिजली का बिल कम करने और बिजली से कमाई करने के लिए योजना शुरू की है। इससे बिहार के परिवारों को भी फायदा होने वाला है। 

बिहार की धरती ने हमेशा से देश को मजबूती दी है
बिहार की धरती ने हमेशा से देश के किसान और देश के जवानों को मजबूती दी है। आज इस धरती का पुराना गौरव लौट रहा है। आज यहां से बिहार सहित पूरे देश के लिए एक लाख 60 हजार करोड़ रुपए से भी ज्यादा की परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया है। पहले ऐसे कार्यक्रम दिल्ली के विज्ञान भवन में होते थे। लेकिन, आज मोदी दिल्ली को बेगूसराय ले आया है। इनमें से सिर्फ 30 हजार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट सिर्फ बिहार के लिए है। एक ही कार्यक्रम में  बिहार के लिउए इतना बड़ा निवेश दिखाता है कि भारत सरकार का सामर्थ्य बढ़ रहा है।

बिहार विकसित होगा, तो देश विकसित होगा
इन परियोजनाओं से बिहार में ही रोजगार के अवसर मिलेंगे। आज के यह प्रोजेक्ट भारत को दुनिया में तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनाने में मदद करेगी। आज बिहार को नई ट्रेन सेवाएं मिली है। ऐसे ही काम हैं जिसके कारण आज देश पूरे विश्वास से कह रहा है, बच्चा बच्चा कह रहा है, शहर कह रहा है, गांव गांव कह रहा है अबकी बार एनडीए सरकार 400 के पार। जब जब पूर्वी भारत और बिहार समृद्ध रहा है तब तब भारत भी समृद्ध रहा है। जब बिहार में स्थिति खराब हुई ताे देश पर भी इसका असर पड़ा। इसलिए मैं बेगूसराय की जनता से कहता हूं कि बिहार विकसित होगा तो देश भी विकसित होगा। 

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने की पीएम की तारीफ
इससे पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि आज दुनिया के सबसे बड़े जननेता का सम्मान करने के लिए बेगूसराय की धरती पर विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मिथिला की भूमि पर आपका स्वागत है। बेगूसराय की जनता आपको यहां आशीर्वाद देने पहुंची है। इस मौके पर प्रधानमंत्री की ओर से शुरू की गई विभिन्न परियोजनाओं से जुड़ी डॉक्टयूमेंट्री फिल्म दिखाई गई।