PM Narendra Modi Birthday Wishes: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज (17 सितंबर) 74वां जन्मदिन है। इस मौके पर आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी(PM Modi) को जन्मदिन की बधाई दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) में एक पोस्ट करते हुए पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की 
अरविंद केजरीवाल ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) में एक पोस्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।

अमित शाह समेत कई नेताओं के दी पीएम मोदी को बधाई
पीएम मोदी के 74वें जन्मदिन के खास मौके पर देशभर से उन्हें बधाई संदेश मिल रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। यहां पढ़ें खबर...

दिल्ली की नई सीएम बनी आतिशी 
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज, सोमवार(17 सितंबर को) अपने पद से इस्तीफा देंगे। केजरीवाल ने 11:30 बजे मुख्यमंत्री आवास पर विधायक दल की बैठक हुई। केजरीवाल सरकार में शिक्षा मंत्री आतिशी को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनाया गया है। विधायक दल की बैठक में उनके नाम का प्रस्ताव रखा था। पूरी खबर यहां पढ़ें...