गुजरात: कच्छ में सेना के जवानों के साथ PM मोदी ने मनाई दिवाली, बोले- मातृभूमि की सेवा का मौका मिलना सौभाग्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिवाली मनाने के लिए गुजरात के कच्छ पहुंचे। पीएम मोदी ने यहां सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाई और उनको अपने हाथों से मिठाई खिलाई। इसके बाद जवानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "जवानों के साथ दिवाली का त्योहार मनाने का अवसर मिलना सबसे बड़ी खुशी है।
पीएम मोदी ने कहा कि मातृभूमि की सेवा का अवसर बड़े सौभाग्य से मिलता है। ये सेवा आसान काम नहीं है। ये मातृभूमि को सर्वस्व मानने वालों की साधना है। ये मां भारती के लाडलों और लाडलियों की तप और तपस्या है।
#WATCH कच्छ, गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज देश में एक ऐसी सरकार है जो देश की सीमा के एक इंच से भी समझौता नहीं कर सकती है... इसलिए आज जब हमें ये जिम्मेदारी मिली है, तो हमारी नीतियां हमारी सेनाओं के संकल्पों के हिसाब से बनती हैं। हम दुश्मन की बातों पर नहीं, हमारी… pic.twitter.com/OGfxl3av9u
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 31, 2024
पीएम मोदी ने कहा, "मैं आप सभी को और मां भारती की सेवा में तैनात देश के हर जवान को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। मेरी इन शुभकामनाओं में आपके प्रति 140 करोड़ देशवासियों का कृतज्ञ भाव भी शामिल है और उनका आभार भी शामिल है।"
#WATCH कच्छ, गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मेरी इन शुभकामनाओं में आपके प्रति 140 करोड़ देशवासियों का कृतज्ञ भाव भी शामिल है और उनका आभार भी शामिल है। मातृभूमि की सेवा का ये अवसर बड़े सौभाग्य से मिलता है। ये सेवा आसान नहीं है। ये मातृभूमि को सर्वस्व मानने वालों की… pic.twitter.com/9UOn8Q2Our
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 31, 2024
आपकी दहाड़ से आंतक के आका कांप जाते हैं
पीएम मोदी ने जवानों से कहा, "देश जब आपको देखता है, तो उसे सुरक्षा और शांति की गारंटी दिखाई देती है। दुनिया जब आपको देखती है, तो उसे भारत की ताकत दिखाई देती है और दुश्मन जब आपको देखता है, तो उसे बुरे मंसूबों का अंत दिखाई देता है। जब आप जोश में दहाड़ते हैं, तो आतंक के आका कांप जाते हैं।"
आज भारत डिफेंस उपकरण निर्यातक देश बन गया है
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत में अपनी सबमरीन का निर्माण किया जा रहा है। हमारा तेजस फाइटर प्लेन वायु सेना की ताकत बन रहा है। पहले भारत की पहचान हथियार मंगाने वाले देश की थी। आज भारत दुनिया के कितने ही देशों को डिफेंस उपकरण एक्सपोर्ट कर रहा है।"
उन्होंने आगे कहा कि आज देश में एक ऐसी सरकार है जो देश की सीमा के एक इंच से भी समझौता नहीं कर सकती है। इसलिए आज जब हमें ये जिम्मेदारी मिली है, तो हमारी नीतियां हमारी सेनाओं के संकल्पों के हिसाब से बनती हैं। हम दुश्मन की बातों पर नहीं, हमारी सेनाओं के संकल्पों पर भरोसा करते हैं।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS