PM Modi in Kashmir: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को जम्मू कश्मीर के दौरे पर पहुंचे। जम्मू के एम.ए. स्टेडियम में विजय संकल्प महा रैली को संबोधित किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपनी पहली पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाएगी। मोदी ने कहा, "इस चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे और विजयदशमी का दिन हमारे लिए शुभ होगा।" उन्होंने कहा कि चाहे जम्मू हो, सांबा हो या कठुआ, हर जगह एक ही नारा गूंज रहा है - 'बीजेपी सरकार आ रही है।'

'ये नया भारत है ये घर में घुसकर मारता है'
पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के बाद से ही कांग्रेस की गलत नीतियों ने जम्मू कश्मीर के लोगों को तबाही दी। जम्मू कश्मीर का बहुत बड़ा हिस्सा बॉर्डर से सटा है। आप वह दिन याद कीजिए जब सीमा पार से गोले बरसते थे। आए दिन मीडिया में खबर चलती थी कि एक बार फिर सीज फायर का उल्लंघन। उधर से गोली चलती थी जो कांग्रेस वाले सफेद झंडे दिखाती थी। लेकिन, जब भाजपा की सरकार बनी तो गोली का जवाब गोलियाें से दिया जाना लगा तो उनके होश ठिकाने आ गए। आज 28 सितंबर है। साल 2016 में आज की राज सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी। भारत ने दुनिया को बता दिया था कि ये नया भारत है, ये घर में घुसकर मारता है। ,एक वो दिन था और एक आज का दिन है। आतंक के आकाओं को पता है कि अगर कुछ भी गलत की तो मोदी पाताल से भी ढूंढ़ निकालेगा।

कांग्रेस देश के लीिए मरने वालों का सम्मान नहीं कर सकती
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस देश के लिए मर मिटने वालों का कभी सम्मान नहीं कर सकती। पीएम मोदी ने कहा कि यह वही कांग्रेस है जिसने चार दशक तक हमारे फौजी परिवारों को  वन रैंक वन पेंशन के लिए तरसाया। कांग्रेस ने हमारे फौजियों से झूठ बोला। ये कहते थे कि वन रैंक वन पेंशन से खजाने पर बोझ पड़ेगा। लेकिन, मोदी ने फौजी परिवारों के हितों से आगे कभी भी खजाने को नहीं देखा है। इसलिए 2014 में सरकार बनने के बाद वन रैंक वन पेंशन लागू किया। इतना ही नहीं इस योजना में संशोधन भी किया है जिससे फौजी परिवारों को और भी पेंशन मिलने लगा है। 

तीसरे चरण की तैयारियां शुरू
जम्मू और कश्मीर में तीसरे चरण का मतदान 1 अक्टूबर को 40 सीटों पर होगा। इनमें बंडिपोरा, कुपवाड़ा, बारामूला, उधमपुर, जम्मू, सांबा और कठुआ जिले शामिल हैं। पहले चरण का मतदान 18 सितंबर को और दूसरा 25 सितंबर को हो चुका है। कुल 90 सीटों के नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित होंगे। इस बार का चुनाव धारा 370 हटने के बाद हो रहा है, जो विशेष रूप से महत्वपूर्ण है।

कश्मीर में प्रधानमंत्री की तीसरी रैली
यह प्रधानमंत्री मोदी की सितंबर महीने में जम्मू-कश्मीर में तीसरी चुनावी रैली है। इससे पहले उन्होंने 14 सितंबर को डोडा में और 19 सितंबर को कटरा और श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में जनसभाएं की थीं। यह रैलियां भारतीय जनता पार्टी की राज्य में चुनावी रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।  

बीजेपी की 62 सीटों सीटों पर नजर
बीजेपी इस बार जम्मू-कश्मीर की 90 में से 62 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जम्मू क्षेत्र की सभी 43 सीटों पर पार्टी ने उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि कश्मीर की 47 सीटों में से 19 पर चुनाव लड़ रही है। पार्टी 28 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों का समर्थन कर रही है। बीजेपी की पूरी कोशिश राज्य में अपना जनाधार मजबूत करने की है।

कांग्रेस 32 और NC 51 सीटों पर चुनाव लड़ रही
कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) ने गठबंधन बनाकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। कांग्रेस 32 और NC 51 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इनके बीच 5 सीटों पर मित्रवत मुकाबला होगा। इसके अलावा CPI (M) और पैंथर्स पार्टी ने 2 सीटें जीती हैं। विपक्षी दलों का भी प्रयास बीजेपी को कड़ी टक्कर देने का है।

आखिरी विधानसभा चुनाव के बाद हालात 
जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। पिछली बार 2014 के चुनाव में बीजेपी ने 25 सीटें जीती थीं, जबकि पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) ने 28 सीटें हासिल की थीं। राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस को 15 और कांग्रेस को 12 सीटें मिली थीं। इस बार का चुनाव विशेष रूप से इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह राज्य से धारा 370 हटने के बाद हो रहा है।