Watch: जब PM मोदी से मिला कपूर खानदान, तो क्या बातें हुईं; आलिया, करीना, सैफ और रणबीर ने क्या कहा? देखें वीडियो

PM Modi meets Kapoor Family: भारत के ग्रेटेस्ट शोमैन राज कपूर की 100वीं जयंती पर एक खास फिल्म फेस्टिवल होगा। बुधवार को कपूर फैमिली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसका न्योता दिया।;

Update:2024-12-11 20:18 IST
PM Modi meets Kapoor FamilyPM Modi meets Kapoor Family
  • whatsapp icon

PM Modi meets Kapoor Family: महशूर अभिनेता राज कपूर की 100वीं जयंती के मौके पर आयोजित होने जा रहे ‘राज कपूर 100 फिल्म फेस्टिवल’ से पहले कपूर फैमिली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दिल्ली में हुई इस मुलाकात में परिवार ने प्रधानमंत्री को फेस्टिवल में शामिल होने का न्योता दिया। इस अवसर पर कपूर परिवार के प्रमुख सदस्य मौजूद रहे, जिनमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी शामिल थे।

PM मोदी ने साझा की राज कपूर से जुड़ी यादें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात के दौरान भारतीय सिनेमा में राज कपूर के योगदान की सराहना की। उन्होंने एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे राज कपूर की फिल्में उस दौर में भी लोगों के दिलों में खास जगह रखती थीं। यह जनसंघ के जमाने की बात है। दिल्ली में चुनाव के बाद जब पार्टी हार गई, तो अटलजी और आडवाणीजी ने तय किया कि चलो मूवी देखकर आते हैं। फिर वे राज कपूर की फिल्म ‘फिर सुबह होगी’ देखने गए।

राज कपूर का योगदान और सिनेमा की पहचान
प्रधानमंत्री मोदी ने दिवंगत ऋषि कपूर से जुड़ा एक किस्सा बताया- "जब मैं चीन में था, तो वहां आपके (रणबीर कपूर) पिता का गाना बज रहा था। मैंने इसे रिकॉर्ड करवाया और ऋषिजी को भेजा। इसे देखकर वे बहुत खुश हुए थे।" पीएम ने राज कपूर की फिल्मों की अंतरराष्ट्रीय पहचान और उनके सॉफ्ट पावर के प्रभाव की चर्चा की। "आज सॉफ्ट पावर की चर्चा होती है, लेकिन राज कपूर ने उस जमाने में ही भारतीय सिनेमा को ग्लोबल लेवल पर पहचान दिलाई। कपूर साहब ने अपनी फिल्मों के जरिए भारत की ताकत और संस्कृति को दुनिया के सामने रखा।

राज कपूर 100 फिल्म फेस्टिवल का आयोजन
राज कपूर की 100वीं जयंती के मौके पर उनके सम्मान में एक विशेष फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल 40 शहरों और 135 सिनेमाघरों में आयोजित होगा। इसमें टिकट की कीमत सिर्फ 100 रुपए होगी। इस फेस्टिवल में आग, बरसात, आवारा, श्री 420 और मेरा नाम जोकर जैसी 10 मशहूर फिल्में दिखाई जाएंगी।

सिने प्रेमियों के लिए होगा खास अवसर 
राज कपूर की फिल्मों ने भारतीय सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनकी कहानियां, संगीत और सामाजिक संदेश आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं। इंडिया के ग्रेटेस्ट शोमैन" के तौर पर मशहूर राज कपूर ने बाल कलाकार के रूप में शुरुआत की, फिर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर बनकर भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया। उनकी विरासत आज भी नई पीढ़ियों को प्रेरणा देती है।

Similar News