Logo
PM Modi Nawada Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बिहार के नवादा में रैली को संबोधित किया। इस दौरान मंच से पीएम मोदी ने कांग्रेस और सांसद पर निशाना साधा। कहा कि अगर नीयत सही हो ता नतीजे मिलते ही हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बिहार के नवादा में रैली को संबोधित किया। मंच से प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं बिहार और मगध की धरती को प्रणाम करता हूं। मगध की इस धरती में चंद्रगुप्त मौर्य का शौर्य है, आचार्य चाणक्य की बौद्धिक क्षमता है। बिहार में देश को दिशा देने का अद्भुत सामर्थ्य है। यह क्षेत्र बिहार के पहले मुख्यमंत्री बिहार केसरी कृष्ण बाबू की जन्मभूमि भी है। नवादा लोक नायक जय प्रकाश की कर्मभूमि भी है। मैं इन सभी महान विभूतियों को नमन करता हूं।

'नवादा ने हमेशा बीजेपी और एनडीए का साथ दिया है'
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नवादा ने हमेशा बीजेपी और एनडीए को अपना भरपूर और भरपूर आशीर्वाद दिया है। आज भी लोगों का उत्साह और प्यार यह साफ साफ बता रहा है कि नवादा के साथ साथ पूरे बिहार में एनडीए का परचम लहराने जा रहा है। मैं अभी अभी बैठे बैठे नीतीश कुमार और बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सम्राट चौधरी से पूछा कि सभा का क्या समय है, क्योंकि अभी भी हुजूम के हुजूम के लोग आ ही रहे हैं। लोगों का पूरा प्रवाह चल रहा है। यह अद्भुत नजारा है।

'हम मिलकर काम करेंगे तो देश विकसित होगा'
बीते दस सालों में देश ने जिन ऊंचाइयों को छुआ है, देश में जो विकास के काम हुए है, एनडीए को मिल रहे विशाल जन समर्थन में उसकी झलक दिख रही है। साथियों आपको याद होगा कि लाल किले से मैंने कहा था कि यही समय है, सही समय है। भारत के इतिहास में कई शताब्दियों के इंतजार के बाद ये समय आया है। ये वो समय हे जब हम मिलकर काम करें तो भारत विकसित हो सकता है। भारत अपनी गरीबी दूर कर सकता है। हमें इस मौके को गंवाना नहीं है। इसलिए चौबीस का यह चुनाव बहुत अहम हाे गया है।

आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है
बीते दस सालों में बिहार के लोगों ने देश के हित में लिए गए अनेक बड़े निर्णय देखे हैं। आज बिहार में आधुनिक इंफ्रास्टक्चर बना रहा है, एक्सप्रेसवे तेयार किए जा रहै हैं। रेलवे स्टेशनों का आधुनिकरण हो रहा है, वंदे भारत जैसी ट्रेनें बढ़ रही है। डिजिटल क्रांति ने सरकार की सेवाओें को आपके मोबाइल में पहुंचा दिया है। आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है।  भारत का यूरोप, ऑस्ट्रेलिया,न्यूजलैंड और अफ्रीका में डंका बज रहा है। यह मोदी के  कारण नहीं आप लोगों के वोट के कारण हो रहा है।

देश के लोगों की गरीबी दूर करना में रा कंकल्प

जितनी किसी ने भी कल्पना नहीं की थी, उससे ज्यादा काम हो रहा है। इस बार सारे सर्वे वाले, अखबार वाले कह रहे हैं कि इस बार 400 पार है। चुनाव तो आपने जीताने का तय कर लिया है। मैं तो इसलिए मेहनत कर रहा हूं कि आपसे मिलने का मौका मिल जाता है। अपने से मिलने से आनंद होता है, अपनों को मिलने से ऊर्जा मिलती है और प्रेरणा मिलती है। 

मोदी देश से गरीबी को खत्म करने के मिशन में जुटी
मोदी देश से गरीबी को खत्म करने के मिशन में जुटा है। मैं भी आप लोगों की तरह गरीबी को झेलकर यहां तक पहुंचा हूं। । मैं भूल नहीं सकता कि  2014 के पहले देश की क्या स्थिति थी। करोड़ो देशवासी कच्चे घरो में रहते थे या बेघर थे। देश के गांवों में लोग खुले में शौच जाने के लिए मजबूर थे। गरीबों के पास ना तो गैस कनेक्शन था और ना ही नल से जल आता था। गरीब का राशन बिचौलिए खा जाते थे। अस्पताल में इलाज के लिद दर भटकना पड़ा था। मैं जब से देश के लोगों की गरीबी दूर नहीं कर लूंग, चैन से नहीं बैठेगा। 

 

5379487