Logo
Indian Hockey Team Victory: भारतीय मेन्स हॉकी टीम ने शुक्रवार को ओलंपिक खेलों में लगातार दूसरी बार कांस्य पदक जीतकर एक नया इतिहास रच दिया है। इस शानदार जीत के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं और जानी-मानी हस्तियों ने भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी है।

Indian Hockey Team Victory: भारतीय मेन्स हॉकी टीम ने ओलंपिक खेलों में लगातार दूसरी बार कांस्य पदक (Bronze Medal) जीतकर एक नया इतिहास रच दिया है। कप्तान हरमनप्रीत सिंह (Harmanpreet Singh ने 30वें और 33वें मिनट पर भारत (India) के लिए दो गोल किए। वहीं, स्पेन की ओर से कप्तान मार्क मिरालेस (Marc Miralles) ने 18वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक से सिर्फ एक गोल कर सके। इस शानदार जीत के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  सहित कई नेताओं और जानी मानी हस्तियों ने भारतीय हॉकी टीम (Indian Hockey Team) को बधाई दी है।
पीएम मोदी बोले- यह धैर्य और टीम भावना की जीत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, 'एक ऐसी उपलब्धि जिसे पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा। भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया और कांस्य पदक (Bronze Medal) जीता। यह और भी खास है क्योंकि यह उनका लगातार दूसरा पदक है। उनकी सफलता कौशल, धैर्य और टीम भावना की जीत है। उन्होंने अद्भुत साहस दिखाया। खिलाड़ियों को बधाई। हर भारतीय का हॉकी (Hockey) के साथ एक भावनात्मक जुड़ाव है। यह उपलब्धि हमारे देश के युवाओं में इस खेल को और भी लोकप्रिय बनाएगी।'

राष्ट्रपति द्रौददी मुर्मू ने भी दी हॉकी टीम को जीत की बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 'X' पर लिखा, 'पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर हमारी हॉकी टीम को हार्दिक बधाई। पांच दशकों के बाद भारत ने लगातार दो ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीता है। टीम ने भारतीय हॉकी के पुनरुद्धार के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रशंसा की हकदार है। उन्होंने भारत को गर्व महसूस कराया है। इस टीम ने जो निरंतरता, कौशल, एकता और लड़ने की भावना दिखाई है, वह हमारे युवाओं को प्रेरित करेगी। वेल डन, भारतीय हॉकी टीम। 

राहुल गांधी बोले- देखकर गर्व महसूस हो रहा है
कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भारतीय हॉकी टीम की शानदार जीत पर बधाई दी। राहुल गांधी ने अपने x अकाउंट पर लिखा, "भारतीय हॉकी टीम की ओर से शानदार मैच खेला गया। इंडियन हॉकी टीम को ब्रॉन्ज मेडल जीतते देखकर गर्व महसूस हो रहा है। श्रीजेश, लगातार बेहतर करने के लिए आपकी प्रति प्रतिबद्धता ने हमें प्रेरित किया है। 

असाधारण टीम वर्क, हमें गर्व है: राजनाथ सिंह 
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh)) ने भी भारतीय हॉकी टीम की जीत पर खुशी जताई। उन्होंने लिखा, "पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics) में कांस्य पदक जीतने पर हमारी पुरुष हॉकी टीम (Men's Hockey Team) को बधाई। उनकी असाधारण टीम वर्क और अद्भुत कौशल ने शानदार नतीजे दिए हैं। हमें टीम पर गर्व है और हम उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देते हैं।' 

गडकरी ने कहा- चैंपियंस, शानदार काम किया
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने भारतीय हॉकी टीम की जीत को भारतीय खेलों के लिए एक महान दिन बताया। उन्होंने लिखा, 'पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024)) में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम (Indian Men's Hockey Team) को बधाई। स्पेन के खिलाफ इस जीत ने हमारे खेल इतिहास में गर्व का एक क्षण जोड़ दिया है। आपकी दृढ़ता और संकल्प ने देश को फिर से गौरवान्वित किया है। चैंपियंस, आपने शानदार काम किया।'

भगवंत मान ने किया एक करोड़ देने का ऐलान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann)) ने हॉकी टीम में शामिल पंजाब के खिलाड़ियों को 1 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है। सीएम मान ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, 'हमारी खेल नीति के मुताबिक, हम पंजाब के ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले हर एक खिलाड़ी को 1 करोड़ रुपए देंगे। चक दे इंडिया।" 

मेरे लिए एक भावनात्मक क्षण: मल्लिकार्जुन खड़गे 
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने भारतीय हॉकी टीम की जीत पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, 'मैं यह देखकर बेहद खुश हूं कि हमारी टैलेंटेड हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में देश के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता है। यह एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है, क्योंकि आखिरी बार भारत ने लगातार दो ओलंपिक पदक 1968 और 1972 में जीते थे। हरमनप्रीत सिंह और पीआर श्रीजेश ने टीम के साथ शानदार प्रदर्शन किया। व्यक्तिगत रूप से, यह मेरे लिए एक भावनात्मक क्षण है।"

भारत की जीत में कप्तान हरमनप्रीत सिंह का अहम रोल
पेरिस ओलंपिक के 13वें दिन भारत ने स्पेन को 2-1 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया। ये भारत का हॉकी में लगातार दूसरा ब्रॉन्ज मेडल है। टोक्यो ओलंपिक में भी भारत ने कांस्य पदक जीता था। भारत की जीत में कप्तान हरमनप्रीत सिंह का अहम रोल रहा। दोनों गोल उनकी स्टिक से ही आए। पेरिस ओलंपिक में हरमनप्रीत सिंह ने 10 गोल किए। उनके अलावा गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने भी स्पेन के खिलाफ मैच में कमाल की गोलकीपिंग और उन्होंने आखिरी मिनट में 2 पेनल्टी कॉर्नर बचाए।

5379487