सोनिया गांधी के 'Poor Lady' वाले बयान पर पीएम मोदी ने कांग्रेस को घेरा, बोले- यह राष्ट्रपति का अपमान है

PM Modi on Sonia Gandhi Poor Lady statement
X
पीएम मोदी ने सोनिया गांधी के 'Poor Lady' वाले बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा।
PM Modi on Sonia Gandhi: सोनिया गांधी के 'Poor Lady' वाले बयान पर पीएम मोदी ने कांग्रेस को घेरा है। उन्होंने कहा कि शाही परिवार ने राष्ट्रपति मुर्मु का अपमान किया है।

PM Modi on Sonia Gandhi: संसद में सोनिया गांधी के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को 'Poor Lady' बोलने वाले बयान पर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोला है। शुक्रवार (31 जनवरी, 2025) को दिल्ली के द्वारका क्षेत्र में रैली को संबोधित करने के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि शाही परिवार ने राष्ट्रपति मुर्मु का अपमान किया है।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए भाषण के दौरान सोनिया गांधी के बयान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शाही परिवार को देश ने फिर देखा। आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद को संबोधित किया। वो उड़ीसा के गरीब परिवार से निकलकर यहां तक पहुंची हैं। उनकी मातृभाषा हिंदी नहीं हैं, वह उड़िया में पली-बढ़ी हैं, उन्होंने आज बेहतरीन तरीके से संसद को संबोधित किया, लेकिन कांग्रेस का शाही परिवार उनके अपमान पर उतर आया है।

बिना किसी के नाम लिए पीएम मोदी ने कहा कि शाही परिवार के एक सदस्य ने कहा कि राष्ट्रपति ने बोरिंग भाषण दिया। एक सदस्य तो इससे भी आगे निकल गईं। उन्होंने राष्ट्रपति को गरीब और थकी हुई बताया।

सोनिया गांधी ने क्या कहा था?
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर टिप्पणी करते हुए उन्हें 'Poor Lady' बताया था। उन्होंने कहा था कि राष्ट्रपति आखिर में बहुत थक गई थीं। इसी बयान को लेकर भाजपा के नेता कांग्रेस लीडर को निशाने पर ले रहे हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि कांग्रेस ने राष्ट्रपति का अपमान किया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story