'PM मोदी के चिथड़े उड़ जाएंगे': मुंबई पुलिस को फोन पर मिली धमकी से हड़कंप, चेंबूर से एक गिरफ्तार

PM Modi plane Attack threat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान पर अटैक की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने मंगलवार (11 फरवरी) को मुंबई पुलिस को फोन कर कहा- पीएम मोदी के चिथड़े-चिथड़े उड़ जाएंगे, रोक सको तो रोक लो।;

Update:2025-02-12 10:56 IST
PM Modi plane Attack threatPM Modi plane Attack threat
  • whatsapp icon

PM Modi plane Attack threat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान (flight) आतंकी हमला करने की धमकी मिली है। मंगलवार (11 फरवरी) को मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में फोन आया। फोन करने वाले कहा कि पीएम मोदी के चिथड़े-चिथड़े उड़ जाएंगे, रोक सको तो रोक लो। कॉल आने के तुरंत बाद मुंबई पुलिस एक्टिव हो गई। सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया। धमकी देने वाली की तलाश शुरू हुई। बुधवार (12 फरवरी) को पुलिस ने चेंबूर इलाके से एक शख्स को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया- पकड़ा गया शख्स मानसिक रोगी है।

अमेरिका दौरे से पहले धमकी
बता दें कि पीएम मोदी इन दिनों फ्रांस और अमेरिका दौरे पर हैं। आज से उनका दो दिवसीय अमेरिका दौरा शुरू हो जाएगा। मंगलवार (11 फरवरी) को मुंबई पुलिस नियंत्रण कक्ष को एक कॉल आई। फोन करने वाले ने कहा कि आतंकवादी प्रधानमंत्री मोदी के विमान पर हमला कर सकते हैं। कॉल करने वाले ने चेतावदी दी कि  पीएम मोदी के चिथड़े-चिथड़े उड़ जाएंगे, रोक सको तो रोक लो। इसके बाद मुंबई पुलिस ने सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया। बुधवार को पुलिस ने चेंबूर इलाके से एक शख्स को गिरफ्तार किया। 

इसे भी पढ़ें: नरेंद्र मोदी की फ्रांस यात्रा: PM मोदी और इमैनुएल मैक्रों पहुंचे मार्से, भारतीय सैनिकों को देंगे श्रद्धांजलि

नवंबर 2024 में मिली थी धमकी 

  • बता दें कि पीएम मोदी को इससे पहले भी कई बार धमकी मिल चुकी है। नवंबर 2024 को मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में धमकी भरा फोन आया था। पुलिस ने 34 साल की महिला को हिरासत में लिया था। पूछताछ में पता चला था कि महिला मानसिक रूप से अस्थिर है। उसने शरारत में फोन किया था। महिला का कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड भी नहीं था।
  • 2023 में हरियाणा के एक शख्स ने वीडियो वायरल करते हुए मोदी को गोली मारने की धमकी दी थी। 2022 में मोदी को जेवियर नाम के एक शख्स ने धमकी दी थी।  2018 में महाराष्ट्र के मोहम्मद अलाउद्दीन खान नाम के शख्स ने फेसबुक पेज पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो जान से मारने की धमकी दी थी।  

Similar News