प्रज्वल रेवन्ना बेंगलुरु एयरपोर्ट से गिरफ्तार: 35 दिन बाद जर्मनी से भारत लौटे, SIT आज कोर्ट में करेगी पेश

Prajwal Revanna
X
Prajwal Revanna
Prajwal Revanna Scandal Case: आरोपी प्रज्वल रेवन्ना ने सोमवार, 27 मई को वीडियो जारी किया था। जिसमें उन्होंने कहा कि मैं अपने माता-पिता से माफी मांगता हूं... मैं अवसाद में था। मैं 31 मई को (पुलिस टीम के सामने) पेश होऊंगा।

Prajwal Revanna Scandal Case: कर्नाटक सेक्स स्कैंडल के मुख्य आरोपी जनता दल-सेक्युलर (JDS) सांसद प्रज्वल रेवन्ना को गुरुवार देर रात बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करते ही SIT ने गिरफ्तार कर लिया। वह 35 दिन बाद जर्मनी से भारत लौटे हैं। प्रज्वल को सीआईडी दफ्तर लाया गया है, जहां उसे रात भर रखा गया। आज, शुक्रवार को उनसे पूछताछ की जाएगी। इसके बाद मेडिकल टेस्ट होगा। प्रज्वल को मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां SIT उनकी रिमांड की मांग करेगी।

साथ ही फोरेंसिक टीम उसका ऑडियो सैंपल लेगी, ताकि पता लगाया जा सके वायरल वीडियो में आ रही आवाज प्रज्वल की है या किसी और की है।

बेंगलुरू लौटने से पहले प्रज्वल ने एक विशेष अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिसे गुरुवार (30 मई) को खारिज कर दी गई। इस बीच पुलिस ने प्रज्वल के घर की तलाशी ली, कुछ दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जब्त किए हैं।

प्रज्जवल के खिलाफ 3 केस
प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ 3 महिलाओं के उत्पीड़न के 3 केस दर्ज हैं। वह 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दूसरे फेज की वोटिंग के बाद जर्मनी चले गए थे। प्रज्वल हासन लोकसभा सीट से अपनी पार्टी से उम्मीदवार हैं। जेडीएस कर्नाटक में भाजपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ी है। 33 वर्षीय रेवन्ना ने 2019 में यह सीट जीती थी। उसे जेडीएस से जांच पूरी होने तक के लिए सस्पेंड किया गया था।

Prajwal Revanna Video
Prajwal Revanna

माता-पिता से माफी मांगता हूं...
आरोपी प्रज्वल रेवन्ना ने सोमवार, 27 मई को वीडियो जारी किया था। जिसमें उन्होंने कहा कि मैं अपने माता-पिता से माफी मांगता हूं... मैं अवसाद में था। मैं 31 मई को (पुलिस टीम के सामने) पेश होऊंगा। मैं अपनी पूरी क्षमता से सहयोग करूंगा। मेरे पास भगवान का आशीर्वाद है। मुझे अदालत पर भरोसा है।। मेरे खिलाफ लगे सभी आरोप झूठे हैं।

दादा पूर्व पीएम देवेगौड़ा ने दी थी चेतावनी
प्रज्वल का वीडियो संदेश उनके दादा और जेडीएस के संरक्षक एचडी देवेगौड़ा की 'चेतावनी' के बाद आया। पूर्व पीएम देवेगौड़ा ने प्रज्वल को भारत लौटने और सरेंडर करने और अपने परिवार के गुस्से का सामना करने के लिए कहा था। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर मेरी बात नहीं मानोगे तो अकेला छोड़ देंगे। अगर थोड़ी भी मेरी इज्जत है तो तुरंत लौट आना चाहिए।

रेवन्ना पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के भतीजे भी हैं, जिन्होंने इसी तरह की चेतावनी जारी की थी।

Prajwal Revanna
दाएं से पहला- प्रज्वल रेवन्ना।


कर्नाटक सेक्स स्कैंड की टाइमलाइन
24 अप्रैल: बेंगलुरु में पब्लिक प्लेसेस में कई पेन ड्राइव मिलीं। इसमें प्रज्वल की करीब 3 हजार क्लिप और फोटो थीं।
27 अप्रैल: प्रज्वल रेवन्ना अपने राजनयिक पासपोर्ट के साथ म्यूनिख रवाना हो गए। उसी दिन उन्होंने एक्स पर एक बयान पोस्ट किया। उन्होंने केवल इतना कहा कि सत्य जल्द ही सामने आएगा और आरोपों का कोई आधार नहीं है।
28 अप्रैल: सत्तारूढ़ कांग्रेस ने राज्य के महिला आयोग की शिकायतों के आधार पर एक विशेष पुलिस दल का गठन किया और पहला मामला दर्ज किया गया।
30 अप्रैल: विवाद बढ़ने पर जेडीएस ने प्रज्वल को पार्टी से सस्पेंड कर दिया।
3 मई: प्रज्वल के पिता एच.डी. रेवन्ना को गिरफ्तार किया गया। उन पर एक महिला के अपहरण, रेप करने के आरोप में पुलिस केस दर्ज किया गया था।
7 मई: इंटरपोल ने ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया।
14 मई: एचडी रेवन्ना को अपहरण मामले में जमानत मिली।
18 मई: प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ वारंट जारी किया गया।
20 मई: स्पेशल कोर्ट ने एचडी रेवन्ना को यौन उत्पीड़न मामले में जमानत दी।
23 मई: पूर्व पीएम देवेगौड़ा ने प्रज्वल को भारत लौटने के लिए कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि परिवार की सुनो और जांच का सामना करो।
27 मई: प्रज्वल ने वीडियो जारी कर बताया कि वह 31 मई को बेंगलुरु में एसआईटी के सामने पेश होंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story