Prashant Kishor Bihar Elections: प्रशांत किशोर ने रविवार को एक अहम घोषणा की। प्रशांत किशोर ने कहा कि जनसुराज (Jansuraj) पार्टी 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) में 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि कम से कम 40 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता नहीं मिलेगी, तब तक उनका बराबरी का योगदान संभव नहीं है। जनसुराज (Jansuraj) का लक्ष्य है महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें विधानसभा तक पहुंचाना। महिला सशक्तिकरण पर यह कोशिश जारी रहेगी।

महिलाओं को आर्थिक आजादी की जरूरत
प्रशांत किशोर ने कहा कि यह बैठक महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए थी। किशोर ने कहा कि महिलाओं को चार प्रतिशत गारंटी पर ऋण मिलना चाहिए ताकि वे आजीविका कमा सकें। जब 2025 में जनसुराज ( Jansuraj) की सरकार बनेगी, तो कोई भी शख्स 10-12 हजार रुपए की नौकरी के लिए बिहार छोड़ने को मजबूर नहीं होगा। प्रशांत किशोर(Prashant Kishor) ने कहा कि पार्टी ने इसके लिए एक पूरा खाका तैयार कर लिया है। यह कदम महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम साबित होगा। महिलाओं की आर्थिक आजादी पार्टी के लिए एक प्रमुख मुद्दा रहेगा।

तेजस्वी यादव पर PK का हमला (PK Criticizes Tejashwi)
तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के बिहार के विकास पर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए, प्रशांत किशोर (PK) ने कहा कि अगर तेजस्वी जाति, वसूली, शराब माफिया, अपराध पर बोलते हैं, तो टिप्पणियां की जा सकती हैं। लेकिन जब वळ विकास मॉडल पर चर्चा करते हैं, तो यह हास्यास्पद लगता है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी पिछले 15 सालों से सत्ता में हैं और उन्हें जीडीपी और जीडीपी ग्रोथ का मतलब तक नहीं पता। छह महीने पहले बिहार उनके लिए स्विट्जरलैंड था और अब वह बिहार को गटर कह रहे हैं।  

महिलाओं को राजनीति में आगे लाने की पहल
प्रशांत किशोर(Prashant Kishor) ने कहा कि जनसुराज (Jansuraj) का मकसद महिलाओं को राजनीति में अधिक से अधिक प्रतिनिधित्व दिलाना है। उन्होंने यह भी बताया कि 2030 तक जनसुराज (Jansuraj) की योजना है कि 70-80 महिलाओं को नेताओं के रूप में उभारा जाए। इसके लिए महिलाओं को प्रशिक्षण और आर्थिक मदद दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाएं समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उन्हें निर्णय लेने में बराबरी का हक मिलना चाहिए। यह कदम उन्हें राजनीति में मुख्यधारा में लाने के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।

जनसुराज पार्टी की चुनावी तैयारियां जोरों पर 
जनसुराज (Jansuraj) पार्टी की ओर से 2025 के चुनाव  (Bihar 2025 Election) की तैयारियां जोरों पर हैं। प्रशांत किशोर ने कहा कि पार्टी हर जिले में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है और लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी का मकसद बिहार को आर्थिक रूप से मजबूत करना है, ताकि लोग बाहर जाने को मजबूर न हों। पार्टी ने एक मजबूत योजना तैयार की है, जिसमें रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर जोर दिया गया है।

महिलाओं के लिए पार्टी का विशेष एजेंडा
प्रशांत किशोर ने कहा कि जनसुराज Jansuraj महिलाओं के लिए खास तौर पर काम करने वाली पार्टी होगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए पार्टी विशेष योजनाएं तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में महिलाओं की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए Jansuraj हर संभव कदम उठाएगी। महिलाओं को राजनीति में प्रतिनिधित्व देना पार्टी का प्रमुख उद्देश्य है।