Prashant Kishor vs Tejashwi Yadav: जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने सोमवार को बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा कि "9वीं फेल" नेता राज्य को विकास की राह पर नहीं ले जा सकते। भोजपुर, बिहार में एक सभा को संबोधित करते हुए किशोर ने आरोप लगाया कि अगर किसी के पास संसाधनों की कमी के कारण शिक्षा नहीं हो पाई, तो समझ आता है। लेकिन अगर किसी के माता-पिता मुख्यमंत्री हों और वह दसवीं कक्षा भी पास नहीं कर सके, तो यह शिक्षा के प्रति उनके नजरिये को दिखाता है।

'एक 9वीं फेल नेता बिहार का विकास दिखा रहा है'
प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव की शिक्षा को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि "एक 9वीं फेल नेता बिहार का विकास दिखा रहा है। वह (Tejashwi Yadav) GDP और GDP ग्रोथ में फर्क नहीं जानते और वह बताएंगे कि बिहार कैसे सुधरेगा?" किशोर ने यह भी कहा कि तेजस्वी यादव अपने पिता लालू प्रसाद यादव की विरासत पर निर्भर हैं और योग्यता के आधार पर नेता बनने के काबिल नहीं हैं। 
ये भी पढें: Prashant Kishor का M फैक्टर: महिलाओं और मुस्लिमों को 40-40 सीटें देने का ऐलान, राजद-जदयू में टेंशन

तेजस्वी यादव को सोशलिज्म पर बोलने की चुनौती
प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव को सोशलिज्म (Socialism) पर बिना किसी कागज से पढ़े पांच मिनट बोलने की चुनौती दी। किशोर ने तेजस्वी यादव की क्षमताओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार को विकास की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए योग्यता की जरूरत है। जिसके पास खुद ज्यादा जानकारी नहीं है वह बिहार को आगे कैसे ले जाएगा। 
ये भी पढें: Prashant Kishor का बड़ा ऐलान: 2025 में Jansuraj पार्टी 243 सीटों पर चुनावी मैदान में उतरेगी

2025 विधानसभा चुनाव में जीत का दावा
प्रशांत किशोर ने 2025 बिहार विधानसभा चुनाव में जनसुराज पार्टी की जीत को लेकर विश्वास जाहिर कि। प्रशांत किशोर ने कहा, "2025 में जन सुराज का मुख्यमंत्री शपथ लेगा और जन सुराज की सरकार सत्ता में होगी। इसमें कोई अगर-मगर नहीं है। बता दें कि किशोर ने अपने राजनीतिक अभियान को मजबूती से आगे बढ़ाने की बात कही।
ये भी पढें: प्रशांत किशोर का बिहार के CM पर तंज: बोले- नीतीश कुमार ने पीएम मोदी के पैर छूकर बिहार को शर्मसार किया

तेजस्वी की विकास नीति को बताया हास्यास्पद
यह पहला माैका नहीं है जब प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। प्रशांत किशोर पहले भी तेजस्वी यादव की पढ़ाई-लिखाई की वजह से उनकी क्षमताओं पर सवाल उठा चुके हैं। प्रशांत किशोर ने तेजस्वी के बिहार के लिए विकास मॉडल को "हास्यास्पद" बताया था। तेजस्वी यादव ने इसका जवाब देते हुए कहा था कि देश में लोकतंत्र है। प्रशांत किशोर लोकतंत्र में अपनी राय जाहिर करने के लिए स्वतंत्र हैं।