Logo
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्र​पति द्रौपदी मुर्मू ने लाल किले के माधव दास पार्क में तीर चलाकर रावण दहन किया। दिल्ली के अलावा, कोलकाता, मुंबई, लखनऊ, जम्मू-कश्मीर और भोपाल में रावण दहन किया गया।

नवरात्रि और दुर्गा पूजा खत्म होने के बाद शनिवार (12 October) को देशभर (भारत) में बड़े धूमधाम के साथ विजयादशमी का पर्व मनाया गया। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक दशहरे की धूम रही। शहर-शहर, गांव-गांव रावण, मेघनाद और कुंभकरण का दहन किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में श्री धार्मिक लीला समिति द्वारा आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस पावन मौके पर PM मोदी और राष्ट्रपति ने राम, लक्ष्मण और हनुमान का तिलक किया और इसके बाद रावण दहन किया गया। 

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा नेता राहुल गांधी दशहरा 2024 समारोह में भाग लेने के लिए नव श्री धार्मिक लीला समिति लाल किला पहुंचे। इस दौरान सोनिया गांधी ने भगवान राम और लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले कलाकारों के माथे पर तिलक लगाया।

दिल्ली के अलावा, कोलकाता, मुंबई, लखनऊ, जम्मू-कश्मीर और भोपाल पटना, रायपुर, चंड़ीगढ़ में भी रावण दहन किया गया। यहां बुराई के प्रतीक रावण, कुंभकरण, मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। यहां देखें तस्वीरें और वीडियो-  

इसके साथ ही रावण दहन की तस्वीरें दिल्ली के अलावा, कोलकाता, मुंबई, लखनऊ, जम्मू-कश्मीर और भोपाल से भी देखने लिए मिलीं। इन शहरों में भी बुराई के प्रतीक रावण और उसके कुटुंब का दहन किया गया। इनके वीडियो और तस्वीरों के देखने के लिए यहां स्क्रॉल करें। 

श्रीनगर के एस.के स्टेडियम में रावण का 30 फुट ऊंचा पुतला दहन किया गया। श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला एस. के. स्टेडियम में दशहरा समारोह में शामिल हुए।

चंडीगढ़: विजयादशमी के अवसर पर रावण का पुतला दहन किया गया।


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के रामलीला मैदान में दशहरा समारोह में भाग लेने के दौरान भगवान राम, लक्ष्मण और सीता की भूमिका निभाने वाले कलाकारों के माथे पर तिलक लगाया।

फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी, अभिनेता अजय देवगन और अभिनेत्री करीना कपूर खान लव कुश रामलीला कमेटी के विजयादशमी समारोह में शामिल हुए और रावण का पुतला दहन किया।

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को थी बधाई
राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजयादशमी की देशवासियों को बधाई दी। अपने एक्‍स पोस्‍ट पर लिखा, "विजय दशमी के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूं। यह अन्याय पर न्याय की जीत का पर्व है।

यह त्योहार सत्य और सदाचार के मूल्यों पर हमारे विश्वास का प्रतीक है। आज शुभ अवसर पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी हम न्याय का पक्ष लेंगे। मेरी मंगल कामना है कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख-समृद्धि का संचार करे तथा हमारा देश सदा विकास के पथ पर अग्रसर रहे।"

वहीं पीएम मोदी ने एक्‍स पर अपने संदेश में कहा, "देशवासियों को विजयादशमी की असीम शुभकामनाएं। मां दुर्गा और प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से आप सभी को जीवन के हर क्षेत्र में विजय हासिल हो, यही कामना है।"

हमें भाईचारे के साथ रहना चाहिए: सुखविंदर सिंह
दशहरा समारोह के दौरान हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, "दशहरा अन्याय पर जीत का त्योहार है... हम सभी को भाईचारे के साथ रहना चाहिए... आज मैं हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए प्रार्थना करता हूं..."

मैं राम राज्य की अवधारणा से प्रेरणा लेता हूं: केजरीवाल
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "...राम राज्य की अवधारणा से प्रेरणा लेते हुए हम दिल्ली में अपनी सरकार चलाने की कोशिश करते हैं। दिल्ली में हर बच्चे को चाहे वह अमीर हो या गरीब अच्छी शिक्षा मिलनी चाहिए। हर व्यक्ति को चाहे वह अमीर हो या गरीब अच्छा इलाज मिलना चाहिए। पहले लंबे समय तक बिजली कटौती होती थी, अब 24 घंटे मुफ्त बिजली दी जा रही है... आज इस अवसर पर मैं यहां मौजूद सभी राम भक्तों को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं..."

यह भी पढ़ें: Gujarat News: मेहसाणा में कंस्ट्रक्शन साइट पर दीवार गिरने से 7 मजदूरों की मौत, बचाव कार्य जारी

5379487