Logo
President Droupadi Murmu Speech: राष्ट्रपति मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने नई आपराधिक कानूनों को स्वतंत्रता सेनानियों की सच्ची श्रद्धांजलि बताया।

President Droupadi Murmu Speech: स्वतंत्रता दिवस 2024 की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 14 अगस्त को राष्ट्र को संबोधित किया। राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक बयान के अनुसार, उनका यह संबोधन शाम 7 बजे से आकाशवाणी और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर प्रसारित किया गया। राष्ट्रपति मुर्मू के इस संबोधन को देशभर में डिजिटल प्लेटफार्मों पर भी लाइव स्ट्रीम किया गया। राष्ट्रपति ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत का सपना पूरा हो जाएगा।

'हर घर तिरंगा' फहराने की अपील
राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने भाषण में केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए 'हर घर तिरंगा' अभियान की सराहना की, जिसमें सभी नागरिकों को अपने घरों में तिरंगा फहराने का आह्वान किया गया है। यह अभियान देश के प्रति प्रेम और एकता को प्रदर्शित करने का एक उत्कृष्ट प्रयास है। इसके अलावा, उन्होंने पिछले वर्ष की तरह इस बार भी सरकारी योजनाओं और उपलब्धियों की चर्चा की, खासकर पीएम गरीब कल्याण योजना (PM Garib Kalyan Anna Yojana) के तहत 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देने की योजना का जिक्र किया। 

यहां देखें राष्ट्रपति का राष्ट्र के नाम संबोधन का पूरा वीडियो:

स्वतंत्रता सेनानियों की दी श्रद्धांजलि
अपने भाषण में, राष्ट्रपति मुर्मू ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को याद किया और उनके प्रति देश की कृतज्ञता प्रकट की। उन्होंने कहा, "नई आपराधिक कानूनों का लागू होना स्वतंत्रता सेनानियों को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है।" उन्होंने विभाजन के समय हुए दर्दनाक अनुभवों को याद किया और कहा कि 14 अगस्त को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' (Partition Horrors Remembrance Day) के रूप में मनाया जा रहा है। यह दिन हमें उस त्रासदी की याद दिलाता है जिसमें लाखों लोग विस्थापित हुए और कईयों की जानें गईं।

President Droupadi Murmu Speech
President Droupadi Murmu Speech

विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा भारत: राष्ट्रपति
राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संबोधन में भारत के जीडीपी में हुई बढ़ोतरी  (India's GDP Growth) की चर्चा करते हुए बताया कि देश ने 2021 से 2024 के बीच औसतन 8% की वृद्धि दर हासिल की है। उन्होंने कहा कि यह सफलता किसानों, मजदूरों, नीति निर्माताओं और उद्यमियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने देश की , शिक्षा नीति और 'नारी शक्ति' को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की भी सराहना की।

इंटर्नशिप योजना की तारीफ की
राष्ट्रपति मुर्मू ने देश के युवाओं के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री की इंटर्नशिप योजना की तारीफ की, जिसका उद्देश्य देशभर में 1 करोड़ युवाओं को कौशल विकास और कार्य अनुभव प्रदान करना है। इसके अलावा, उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (National Education Policy) की भी तारीफ की। राष्ट्रपति ने कहा कि नई शिक्षा नीति ने देश के शिक्षा क्षेत्र में नए बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाई है।

5379487