'कोई भी पान खाएं, उसमें सुपारी मुख्यमंत्री की': राहुल गांधी ने फिर हिमंता को सबसे भ्रष्ट CM कहा, बोले- FIR से डरता नहीं

Rahul Gandhi swipe Assam cm Himanta Biswa Sarma: राहुल गांधी ने यह भी दावा किया कि टीवी मीडिया भी वही दिखाता है जो असम के मुख्यमंत्री चाहते हैं। असम को असम के मुख्यमंत्री नहीं चला रहे। उसका रिमोट कंट्रोल अमित शाह के पास है।;

Update:2024-01-24 10:50 IST
Rahul Gandhi Vs Himanta Biswa SarmaRahul Gandhi Vs Himanta Biswa Sarma
  • whatsapp icon

Rahul Gandhi swipe Assam cm Himanta Biswa Sarma: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का बुधवार को 11वां दिन है। गुवाहाटी पुलिस द्वारा केस दर्ज किए जाने के बाद राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री बिस्वा सरमा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भले ही आप कोई भी पान खाते हैं, सुपारी का कारोबार मुख्यमंत्री के पास है। शाम को जब आप पान खाएंगे तो आपको पता चल जाएगा कि यह मुख्यमंत्री का है। वह आपकी जेब कहीं और काटता है। ये उसका काम है। देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि अगर कोई काजीरंगा राष्ट्रीय वन में गैंडे देखने जाता है, तो उसे यह जानकर आश्चर्य होगा कि मुख्यमंत्री के पास इस क्षेत्र में जमीन है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि सरमा दिन भर अपने राज्य में डर और नफरत फैलाते हैं। लेकिन वह यहीं नहीं रुकते। जब लोगों का ध्यान भटकता है तो वह लोगों की जमीन या लोगों का पैसा चुरा लेते हैं।

असम सीएम का रिमोट कंट्रोल अमित शाह के पास
राहुल गांधी ने यह भी दावा किया कि टीवी मीडिया भी वही दिखाता है जो असम के मुख्यमंत्री चाहते हैं। असम को असम के मुख्यमंत्री नहीं चला रहे। उसका रिमोट कंट्रोल अमित शाह के पास है। अगर वह शाह के खिलाफ कुछ भी कहेंगे तो उन्हें दो मिनट में भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस के लोग एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाते हैं, एक भाषा को दूसरी भाषा से लड़ाते हैं। वे नफरत फैलाते हैं, हम मोहब्बत फैलाते हैं। हमने 'भारत जोड़ो यात्रा' में लाखों लोगों से बात की। सबने हमसे कहा- हिंदुस्तान नफरत का नहीं.. मोहब्बत का देश है। असम के मुख्यमंत्री के दिल में बहुत नफरत है। हमारी लड़ाई उनसे नहीं, उनके दिल में छिपी नफरत से है। नफरत के पीछे डर होता है और नफरत को सिर्फ मोहब्बत से खत्म किया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें: जानिए क्यों राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और कन्हैया कुमार के खिलाफ असम में हुई एफआईआर?

संस्कृति, भाषा और इतिहास को मिटाना चाहती आरएसएस और भाजपा
राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा और आरएसएस आपकी संस्कृति, भाषा और इतिहास को मिटाना चाहती है। आपके पूर्वजों द्वारा दी गई शिक्षा को खत्म करना चाहती है। BJP-RSS के लोग असम को नागपुर से चलाना चाहते हैं, जो हम कभी नहीं होने देंगे। असम को असम से चलाया जाएगा और आपकी संस्कृति का सम्मान किया जाएगा। 

Similar News