Logo
Ram Mandir Pran Pratishtha Ceremony: 500 सालों के इंतजार का वनवास आज खत्म होगा। रामभक्तों के लिए इस पवित्र क्षण को शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है। ऐसे में हर आम भक्त के मनों में ये सवाल है कि वे रामलला के दर्शन कब से कर पाएंगे, आरती में कैसे शामिल हो सकेंगे? दर्शन की टाइमिंग क्या रहेगी 

Ram Mandir Pran Pratishtha Ceremony: अयोध्या के अपने राजा राम आज अपने घर आएंगे। 500 सालों के इंतजार का वनवास खत्म होगा। रामभक्तों के लिए इस पवित्र क्षण को शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है। उनके लिए एक भावुक क्षण है। पूरी नगरी को आध्यात्मक रंग देकर सजाया गया है। सुरक्षा कारणों से इस दिन मंदिर में आम भक्तों का प्रवेश बंद रहेगा, सिर्फ आमंत्रित लोग ही इस दिन मंदिर में जा पाएंगे।

ऐसे में हर आम भक्त के मनों में ये सवाल है कि वे रामलला के दर्शन कब से कर पाएंगे, आरती में कैसे शामिल हो सकेंगे? दर्शन की टाइमिंग क्या रहेगी। 

आज हम आपको राम मंदिर से जुड़े हर सवाल का जवाब देंगे...

आम भक्त कब से कर सकेंगे दर्शन?(Ram Mandir Ayodhya Visiting Time)
22 जनवरी को मंदिर में भगवान राम की बल स्वरूप प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके अगले दिन यानी 23 जनवरी 2024 से आम भक्तों को मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir : श्रीनगर से कन्याकुमारी समेत देश के सभी राज्यों से कैसे और कब जाएं अयोध्या, जानें सब कुछ

राम मंदिर में दर्शन का समय क्या रहेगा? (Ram Mandir Ayodhya Darshan Timings)
राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अनुसार, राम मंदिर रोज सुबह 7:00 बजे आम भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा। भक्त सुबह 11:30 बजे तक राम लला के दर्शन कर पाएंगे, इसके बाद करीब ढाई घंटे भोग व विश्राम के लिए मंदिर बंद रहेगा। दोपहर 2 बजे मंदिर पुन: खोला जाएगा, भक्त शाम 7 बजे तक दर्शन कर पाएंगे।

राम मंदिर में कितनी बार होगी आरती? (Ram Mandir Ayodhya Aarti Timings)
राम मंदिर में भगवान राम की आरती दिन में 3 बार की जाएगी। सबसे पहले सुबह 6:30 बजे जागरण आरती/श्रृंगार आरती होगी। दूसरी आरती दोपहर 12:00 बजे होगी, जिसे भोग आरती कहते हैं और तीसरी आरती शाम को 7:30 बजे होगी, जिसे संध्या आरती कहते हैं।

यह भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir Pran Patishtha: रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा में होंगे यह प्रमुख 15 यजमान, समाज से हर वर्ग का होगा प्रतिनिधित्व

कैसे देख पाएंगे भगवान राम की आरती? (Ram mandir Aarti Pass Detail)
अयोध्या में अगर भगवान राम की आरती में शामिल होने चाहते हैं तो इसके लिए पहले आपको ऑनलाइन या ऑफलाइन बुकिंग करवानी पड़ेगी। ऑनलाइन बुकिंग के लिए मंदिर की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर जरूरी फॉर्मेलिटी पूरी करनी पड़ेगी। वहीं ऑफलाइन बुकिंग के लिए मंदिर के पास बने काउंटर पर जाकर जरूरी फॉर्मेलिटी पूरी करनी पड़ेगी। उसके बाद ही आपको आरती का पास मिलेंग। 

एक बार में कितने आरती पास होंगे जारी?
राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अनुसार फिलहाल प्रत्येक आरती में केवल 30 लोगों को पास के साथ आरती में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी। लेकिन भविष्य में इस व्यवस्था में और परिवर्तन किए जा सकते हैं।

क्या राम मंदिर में दर्शन के लिए कोई शुल्क देना होगा?
अयोध्या राम मंदिर में आम भक्तों के लिए कोई भी दर्शन शुल्क नहीं देना पड़ेगा। ये पूरी तरह से निशुल्क है। विशेष दर्शन जैसे आरती में शामिल होने के लिए पास जरूरी होगा, लेकिन इसके लिए भी कोई शुल्क नहीं लगेगा।

5379487