Republic Day 2024: 26 January 2024 Updates: देश में आज शुक्रवार को 75वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस बार गणतंत्र दिवस की दो थीम रखी गई है, एक 'विकसित भारत' और दूसरी थीम 'भारत-लोकतंत्र की मातृका' है। यहां देखिए आज के गणतंत्र दिवस की कुछ खास तस्वीरें...

  • पीएम मोदी ने कर्तव्य पथ पर महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का स्वागत किया। 
कर्तव्य पथ पर स्वागत करते पीएम मोदी
  • 'अयोध्या: विकसित भारत-समृद्ध विरासत' पर आधारित झांकी में आगे रामलला दिखे। 
'कर्तव्य पथ' पर 'नया उत्तर प्रदेश'!

ये भी पढ़ें: Indian Flag History: समय के साथ कब और कितना बदल गया है हमारा राष्ट्रीय ध्वज? जान लीजिए तिरंगे का पूरा इतिहास

  • ISRO की झांकी में भारतीय अंतरिक्ष इतिहास की गाथा बताई गई। इसमें चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की झलक दिखाई दी।
झांकी में दिखी चंद्रयान 3 की लैंडिंग
  • कर्तव्य पथ पर बीएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी की महिलाकर्मियों ने 3500 सीसी रॉयल एनफील्ड बुलेट्स पर सवार होकर डेयरडेविल स्टंट दिखाया।
'नारी शक्ति' ने बुलेट पर दिखाया डेयरडेविल स्टंट

ये भी पढ़ें:  Republic day 2024: झंडा फहराने और ध्वजारोहण में क्या है मुख्य अंतर? यहां जानें राष्ट्रीय त्योहारों से जुड़े ऐतिहासिक रोचक तथ्य

  • मध्य प्रदेश की झांकी: इसमें 'आत्मनिर्भर और प्रगतिशील; राज्य की महिलाओं को दर्शाया गया। 
मध्य प्रदेश की झांकी
  • भारतीय वायु सेना की झांकी ने परेड में हिस्सा लिया। झांकी 'भारतीय वायु सेना: सक्षम, सशक्त, आत्मनिर्भर' विषय पर थी।
एयरफोर्स की सैन्य टुकड़ी
  • लद्दाख की झांकी: 'विकसित भारत: लद्दाख की यात्रा में महिलाओं को सशक्त बनाने के विषय पर आधारित झांकी निकाली गई।
झांकी में लड़कियों को बर्फ के बीच आइस हॉकी खेलते हुए दिखाया गया।