75वें गणतंत्र दिवस का जश्न: तिरंगे की रोशनी से रोशन हुआ इंडिया गेट, US और UK में फहराया भारतीय राष्ट्रीय ध्वज, देखें वीडियो

Republic Day Celeberation 2024
X
Republic Day Celeberation 2024
Republic Day Celeberation 2024: देश के 75वें गणतंत्रण दिवस का जश्न भारत के साथ ही विदेशों में भी मनाया गया। अमेरिका और ब्रिटेन के दूतावासों में भारतीय तिरंगा फहराया गया। वहीं, देश की मशहूर इमारतों को तिरंगे की रोशनी से रोशन किया गया।

Republic Day Celeberation 2024: देशभर में 75वां गणतंत्र दिवस धूमधाम और हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान उत्साह और उमंग के कई रंग देखने को मिले। राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इसमें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान देश की अखंडता, विविधता में एकता और सैन्य ताकत की झलक देखने को मिली। इस दौरान भव्य रंगारंग कार्यक्रम हुए। वहीं, रात के समय इंडिया गेट को तिरंगे की रोशनी में सजाया गया।

देखिए कहां-कहां मना गणतंत्र दिवस, कैसी रही रौनक

1. अमेरिका में भारतीय दूतावास के बाहर भी गणतंत्र दिवस के मौके पर एंबेस्डर तरनजीत सिंह संधू ने तिरंगा फहराया।

2. गुजरात में भारत-पाकिस्तान सीमा पर नदाबेट बॉर्डर पर बीटिंग रिट्रीट समारोह का आयोजन किया गया।

3. दिल्ली में गणतंत्र दिवस के अवसर पर रात के समय में राजधानी के नॉर्थ ब्लॉक, साउथ ब्लॉक और संविधान सदन (पुराना संसद भवन) को रोशन किया गया।

4. गणतंत्र दिवस के मौके पर लंदन में भारतीय दूतावास में एंबेस्डर विक्रम दोरईस्वामी ने तिंरगा फहराया गया।

5.मुंबई छत्रपति शिवाजी टर्मिनल को भी गणतंत्र दिवस पर सजाया गया। रंगी बिरंगी रोशनी से सजा स्टेशन शानदार नजारा पेश कर रहा था।

6. राजस्थान के जयपुर में बड़ी सरकारी बिल्डिंग्स और सड़कों को रोशनी से सजाया गया।

7. कोलकाता के मेट्रो स्टेशन पर तिरंगा लगाया गया। रात के समय मेट्रो स्टेशन की बिल्डिंग को रंग-बिरंगी रोशनी से रोशन किया गया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story