RSS Ranchi meeting: लोकसभा चुनाव में भाजपा की कमजोर परफारमेंस के बाद संघ एक्टिव हो गया। शुक्रवार को झारखंड की राजधानी रांची में प्रांत प्रचारकों की  बड़ी बैठक शुरू हुई है। संघ प्रमुख मोहन भागवत व दत्तात्रेय होसबाले भी शाामिल हुए। 14 जुलाई की शाम 6 बजे तक चलने वाली इस बैठक में संगठन विस्तार सहित कई अहम निर्णय लिए जा सकते हैं। 

झारखंड में तीन माह बाद विधानसभा के चुनाव हैं। लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिली सीटों से संघ संतुष्ट नहीं है। संघ प्रमुख मोहन भागवत खुद सार्वजनिक तौर पार्टी नेतृत्व की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा चुके हैं। झारखंड से पहले संघ प्रमुख ने यूपी प्रवास भी किया। वहां भी संगठन विस्तार के लिए स्वयंसेवकों को निर्देशित किया है। 

झारखंड की राजधानी रांची में आरएसएस की प्रांच प्रचारक बैठक।

बैठक में सरसंघचालक डॉ. मोहन राव भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले सहित सभी सह सरकार्यवाह, सभी प्रांत प्रचारक, सह प्रांत प्रचारक, क्षेत्र प्रचारक, सह क्षेत्र प्रचारक व सभी कार्य विभागों व संगठनों के पदाधिकारी व संगठन मंत्री शामिल हैं। 

वर्तमान परिदृश्यों पर भी होगी चर्चा
संघ की प्रांत प्रचारक बैठक में इस वर्ष हुए संघ शिक्षा वर्गों और कार्यकर्ता विकास वर्गों के वृत्त, समीक्षा, संघ शताब्दी कार्यविस्तार योजना की प्रगति, सामाजिक परिवर्तन के पांच विषयों के अनुभवों को आदान-प्रदान किया जाएगा। साथ ही वर्तमान परिदृश्यों पर भी चर्चा की जाएगी।